West Bengal Breaking News : कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त तुषार कांति तालुकदार का निधन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
6:52 PM. 9 Jan 24 6:52 PM. 9 Jan

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त तुषार कांति तालुकदार का निधन

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त तुषार कांति तालुकदार का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. तालुकदार (85) पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों की सरकार के समय 1992 से 1996 तक राजधानी कोलकाता के पुलिस आयुक्त रहे थे. रविवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद तालुकदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंगलवार को सुबह 11:53 बजे के आसपास उनकी हृदय गति रुक गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका.

4:05 PM. 9 Jan 24 4:05 PM. 9 Jan

बीरभूम में छापामारी अभियान चलाकर पुलिस ने बम और हथियार किया जब्त, एक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के पूर्व बीरभूम जिले में बम और बारूद मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. जिले के मल्लारपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर काफी संख्या में बम (विस्फोटक) और हथियार बरामद किया है. इस घटना में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि लोकसभा चुनाव के पहले जिला, शस्त्रागार में तब्दील हो गया है. जिले के विभिन्न स्थानों जैसे बागबती से बागटुई, माड़ग्राम से नारायणपुर, बासापाड़ा से बासजोर, नानूर से सिउड़ी तक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बम और हथियार बरामद किया है.

4:05 PM. 9 Jan 24 4:05 PM. 9 Jan

लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर उद्घाटन के जरिए भाजपा कर रही नौटंकी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने प्रशासनिक बैठक से एक बार फिर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने राज्य का पैसा रोकने को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी के लोग राज्य में सिर्फ आते रहते है और लोगों से झूठे वादे करते रहते है. सीएम ने कहा भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर उद्घाटन के जरिए भाजपा ‘नौटंकी ‘ कर रही है.

6:52 PM. 9 Jan 24 6:52 PM. 9 Jan

जयनगर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशासनिक बैठक

जयनगर के बराडू हाई स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री की प्रशासनिक बैठक हो रही है. इस बैठक से ममता बनर्जी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी.

Gangasagar Mela : आज आउट्राम घाट पहुंचेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, करेंगी मेले का उद्घाटन

4:05 PM. 9 Jan 24 4:05 PM. 9 Jan

सोशल मीडिया पर अपनी संपत्ति का ब्योरा डालें अभिषेक

कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी से अपनी संपत्ति का ब्योरा सोशल मीडिया पर हलफनामा के रूप में पोस्ट करने का आग्रह किया. हाइकोर्ट के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत में जस्टिस गांगुली ने कहा कि सिर्फ अभिषेक बनर्जी ही नहीं, अन्य नेताओं को भी अपनी संपत्ति का हलफनामा तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहिए.

4:05 PM. 9 Jan 24 4:05 PM. 9 Jan

आज आउट्राम घाट पहुंचेंगी मुख्यमंत्री, करेंगी मेले का उद्घाटन

सोमवार को सागरद्वीप स्थित गंगासागर मेले का शुभारंभ करने के बाद आज मंगलवार को मुख्यमंत्री बाबूघाट के आउट्राम घाट में लगे गंगासागर सेवा शिविर का शुभ उद्घाटन करेंगी. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोमवार से ही मेला प्रशासन की साफ-सफाई का काम तेजी से प्रारंभ हो गया है. मेले के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगा दिये गये हैं. इसके साथ मेले के सभी बाहर जाने व प्रवेश द्वारों पर पुलिस महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गयी है.

Gangasagar Mela : आज आउट्राम घाट पहुंचेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, करेंगी मेले का उद्घाटन

4:05 PM. 9 Jan 24 4:05 PM. 9 Jan

ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद कोलकाता पहुंची ईडी निदेशक राहुल नवीन

ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद कोलकाता पहुंचे ईी निदेशक राहुल नवीन. बैठकें कर अगली रणनीति करेंगे तय.

West Bengal : कोलकाता पहुंचे ईडी के डायरेक्टर राहुल नवीन, बैठक हुई शुरु, राज्यपाल से भी कर सकते है मुलाकात

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >