West Bengal Breaking News : सरकारी कर्मचारियों को क्रिसमस का तोहफा, लगातार मिलेगी 3 दिनों की छुट्टी
Copied link
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल की तरफ से हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है. इसकी सुनवायी आज, यानी बुधवार को जस्टिस जयमाल्य बागची के डिविजन बेंच में होगी. इसके साथ ही अनुब्रत मंडल ने ईडी की तरफ से दायर एफआईआर को खारिज करने की अपील भी की है. इसकी सुनवायी दो दिसंबर को होगी. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
12:35 AM. 1 Dec 2212:35 AM. 1 Dec
30 जनवरी से शुरु होगा 46वां इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर
पश्चिम बंगाल में 46वां इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर आगामी 30 जनवरी से शुरू होगा और 12 फरवरी तक चलेगा. इस फेयर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी. अब यह मेला अपने स्थायी स्थान, ‘बोहीमेला प्रांगण’ में यानि कि साल्टलेक, करूणामयी के सेंट्रल पार्क में होगा. इससे पहले भी यह मेला वहां हुआ था लेकिन मुख्यमंत्री ने गत वर्ष इस स्थान को ‘बोहीमेला प्रांगण’ घोषित कर दिया है, इसलिए इस स्थान का महत्व बढ़ जाता है. ‘बोहीमेला प्रांगण’ के लिए लोगो आर्टिस्ट शुव प्रसन्ना ने तैयार किया है.
12:35 AM. 1 Dec 2212:35 AM. 1 Dec
फर्जी कॉल सेंटर खोलकर लोन बांटने की आड़ में लोगों को ठग रहा था एक गिरोह
पश्चिम बंगाल में अवैध कॉल सेंटर खोलकर लोगों को फोन कर उन्हें सस्ते ब्याज दर पर लोन देने का प्रलोभन देकर मोटी रकम ठगनेवाले गिरोह के पांच सदस्यों को सीआईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम चंदन साहा, समीरण दे, राहुल दाम, राहुल रॉय और संजय देबनाथ बताये गये हैं. सभी उत्तर 24 परगना के विभिन्न इलाकों के रहनेवाले हैं. इस दफ्तर में छापामारी के दौरान लैपटॉप एवं अन्य उपकरण सीआईडी ने जब्त किया है.
12:35 AM. 1 Dec 2212:35 AM. 1 Dec
सरकारी कर्मचारियों को क्रिसमस का तोहफा
सरकारी कर्मचारियों को क्रिसमस का तोहफा मिल रहा है . यानी राज्य सरकार के कर्मचारियों को 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक लगातार 3 दिन की छुट्टी मिलने जा रही है.
कलकत्ता हाईकोर्ट में कर्म व शारीरिक शिक्षा विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति पर 30 दिसंबर तक रोक
पश्चिम बंगाल में कलकत्ता हाईकोर्ट में कर्म शिक्षा व शारीरिक शिक्षा विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति को फिर से निलंबित कर दिया है. इस बार कोर्ट ने जानकारी दी है कि वे अगले एक महीने तक इस विभाग में किसी शिक्षक की नियुक्ति नहीं कर पाएंगे. एसएससी ने उच्च प्राथमिक की इन दो श्रेणियों में 1600 अतिरिक्त रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी. गौरतलब है कि एसएससी के खिलाफ यह आरोप लगाया गया था कि वे अवैध रूप से नौकरी पाने वाले शिक्षकों बचाने के लिए अतिरिक्त रिक्त पद बनाकर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही हैं. बुधवार को मामले की सुनवाई में हाईकोर्ट ने बताया कि एसएससी 30 दिसंबर तक उच्च प्राथमिक के प्रथम एसएलएसटी के कर्म व शारीरिक शिक्षा विभाग में किसी भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं कर पाएगा. कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस बिस्वजीत बोस की बेंच ने बुधवार को यह आदेश दिया.
10:43 PM. 30 Nov 2210:43 PM. 30 Nov
कलकत्ता हाईकोर्ट का निर्देश 24 घंटे के भीतर दें फर्जी शिक्षकों की सूची
पश्चिम बंगाल में कलकत्ता हाई कोर्ट ने नौवीं-दसवीं में फर्जी शिक्षकों की सूची 24 घंटे के भीतर प्रकाशित करने का आदेश दिया. बुधवार को न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने निर्देश दिया कि स्कूल सेवा आयोग गुरुवार तक अवैध तरीके से प्रमाण पत्र हासिल करने वाले 183 लोगों की सूची प्रकाशित करे. न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने टिप्पणी करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के बजाय राज्य सरकार उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय जा रही है यह आश्चर्यजनक है. लेकिन उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आना चाहिए था और कोर्ट की मदद करनी चाहिए थी.
10:43 PM. 30 Nov 2210:43 PM. 30 Nov
प्लास्टिक कारखाने में अचानक आग लगने से इलाके में सनसनी
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में प्लास्टिक कारखाने में अचानक आग लगने से इलाके में सनसनी मच गई है. मौके पर दमकल की 5 इंजन पहुंच गई है.
10:43 PM. 30 Nov 2210:43 PM. 30 Nov
सियालदह स्टेशन पर दो लोकल ट्रेन टकराई, कोई हताहत नहीं
पश्चिम बंगाल के सियालदह स्टेशन के पास दो लोकल ट्रेन आपस में टकरा गई है. हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है. लोकल ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी. तभी एक ट्रेन दूसरी ट्रेन से टकरा गई. बताया जा रहा है कि एक खाली लोकल ट्रेन सियालदह स्टेशन से कारशेड की ओर जा रही थी और दूसरी ट्रेन राणाघाट लोकल थी, जिसमें कथित तौर पर कई यात्री सवार थे. हालांकि ट्रेन धीमी गति होने से कोई बड़ी घटना नहीं घटी है. लेकिन यात्रियों में दहशत का माहौल है. रेल परिसेवा को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है.
6:10 PM. 30 Nov 226:10 PM. 30 Nov
एसएससी ग्रुप डी भर्ती मामले में 50 कर्मचारियों से सीबीआई की पूछताछ जारी
एसएससी ग्रुप डी भर्ती मामले में 50 कर्मचारियों से सीबीआई की पूछताछ जारी.
6:10 PM. 30 Nov 226:10 PM. 30 Nov
कोलकाता में अंडे का दाम छह रुपये की जगह अब हुआ सात रुपये
पश्चिम बंगाल में आम लोगों का घरेलू बजट पहले से गड़बड़ चल रहा है. वहीं पॉल्ट्री फार्म (मुर्गीपालन केन्द्रों) की लागत में निरंतर वृद्धि से अंडे और पॉल्ट्री मांस भी महंगा हो गया है. हाल ही में प्रति अंडे का दाम छह रुपये था जो आज बढ़कर सात रुपये कर दिया गया है.
4:41 PM. 30 Nov 224:41 PM. 30 Nov
अनुब्रत मंडल की जमानत याचिका सुनवाई आज
बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल की तरफ से हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है. इसकी सुनवायी आज, यानी बुधवार को जस्टिस जयमाल्य बागची के डिविजन बेंच में होगी. इसके साथ ही अनुब्रत मंडल ने ईडी की तरफ से दायर एफआईआर को खारिज करने की अपील भी की है. इसकी सुनवायी दो दिसंबर को होगी.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल की तरफ से हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है. इसकी सुनवायी आज, यानी बुधवार को जस्टिस जयमाल्य बागची के डिविजन बेंच में होगी. इसके साथ ही अनुब्रत मंडल ने ईडी की तरफ से दायर एफआईआर को खारिज करने की अपील भी की है. इसकी सुनवायी दो दिसंबर को होगी. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.