West Bengal Breaking news : पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

11:17 PM. 30 Jun 23 11:17 PM. 30 Jun

जिले में हुआ हूल दिवस का पालन

जिले में श्रद्धा के साथ हूल दिवस का पालन किया गया. जिला प्रशासन की तरफ से रायपुर स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू आवासिक स्कूल प्रांगण में हूल दिवस मनाया गया. इस अवसर पर सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. जिले के अन्य हिस्सो में भी इसका पालन किया गया. खातड़ा एसडीओ मोड़ पर आदिवासी समुदाय की तरफ से हूल दिवस मनाया गया. मौके पर खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री ज्योत्सना मांडी ने माल्यार्पण किया. शहर के काठजुड़ीडांगा, जंगलमहल में भी हूल दिवस मनाया गया.

11:17 PM. 30 Jun 23 11:17 PM. 30 Jun

गौ तस्करी मामले में फिर अनुब्रत को नही मिली जमानत

गौ तस्करी मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद दिल्ली तिहाड़ जेल में कैद बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को शुक्रवार को भी जमानत नहीं मिली. आसनसोल सीबीआई कोर्ट ने अनुब्रत मंडल की जमानत की अपील को खारिज कर दिया. बीरभूम जिला तृणमूल अध्यक्ष को 323 दिन जेल में रहते हो गया है.

11:17 PM. 30 Jun 23 11:17 PM. 30 Jun

फेंसिडील की 425 बोतल बरामद

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मालदा और उत्तर 24 परगना स्थित भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके से फेंसिडील की 425 बोतलें बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 94.5 हजार रुपये आंकी गयी है. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गत गुरुवार की रात को बीएसएफ की 70वीं बटालियन के जवानों ने सीमा चौकी सासनी इलाके में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी. बीएसएफ के जवान उनकी ओर बढ़े, तो वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. वहां की तलाशी लेने पर फेंसिडील की 350 बोतलें बरामद की गयीं.

11:17 PM. 30 Jun 23 11:17 PM. 30 Jun

गरिया-एयरपोर्ट मेट्रो का काम पूरा होने में हो सकती है देर

महानगर स्थित गरिया से एयरपोर्ट कॉरिडोर (ऑरेंज लाइन) के लिए चल रहे मेट्रो कार्य के बीच लंबे समय से ट्रैफिक को लेकर समस्याएं आ रही थीं. इस लाइन के वायाडक्ट के निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक पुलिस के लिए ट्रैफिक की समस्या को संभालना बड़ा मुश्किल हो रहा था. इसे देखते हुए केएमडीए ने सड़क को चौड़ा करने के लिए इएम बाइपास पर टैगोर पार्क में नहर पर एक पुलिया बनाने का काम शुरू कर दिया है.ऐसे में गरिया-एयरपोर्ट मेट्रो का काम पूरा होने में देर हो सकती है .

11:17 PM. 30 Jun 23 11:17 PM. 30 Jun

केएमडीए जल्द शुरू कर सकता है मां फ्लाइओवर की मरम्मत का काम

कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) ने हाल ही में मां फ्लाइओवर की स्वास्थ्य जांच करने के बाद कहा था कि फ्लाइओवर की बियरिंग फूट गयी हैं, जिन्हें जल्द बदलने की जरूरत है. केएमडीए ने बताया था कि वह फ्लाइओवर के विस्तार के बीच कुछ रबर लाइनिंग को बदलने का काम शुरू करने के लिए वित्तीय मंजूरी का इंतजार कर रहा है. हाल ही में कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) ने मां फ्लाईओवर पर यातायात की निगरानी करने और आपात स्थिति का प्रबंधन करने के लिए पांच पुलिस कियोस्क स्थापित करने की योजना बनायी थी.

11:17 PM. 30 Jun 23 11:17 PM. 30 Jun

94 हजार की साइबर ठगी के मामले में बर्दवान से एक गिरफ्तार

. खुद को बैंक अधिकारी बता कर एक शख्स के क्रेडिट कार्ड बंद होने की बात कह कर सारी जानकारी लेकर 94 हजार की साइबर ठगी के मामले में विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बर्दवान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सुरेश प्रसाद है.

11:17 PM. 30 Jun 23 11:17 PM. 30 Jun

आज सालानपुर में अभिषेक का रोड शो

डायमंड हार्बर के सांसद और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी आज सालानपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर में रोड शो करेंगे. इसे लेकर बीते तीन दिनों से युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है. ढाई किलोमीटर का उनका रोड शो आसनसोल चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर रूपनारायणपुर पुलिस फांडी के पास डीएवी स्कूल मोड़ से शुरू होगा और सामडी रोड में आमडांगा मोड़ पर आकर समाप्त होगा.

11:17 PM. 30 Jun 23 11:17 PM. 30 Jun

चुनाव प्रचार के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक

राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव में प्रचार के दौरान लाउडस्पीकर के उपयोग को लेकर दिशानिर्देश जारी किये गये हैं. इन दिशानिर्देशों के अनुसार, राजनीतिक दल प्रचार करते समय लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं कर सकते हैं. हालांकि लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कुछ खास जगहों पर सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक किया जा सकता है. साथ ही अगर राजनीतिक दल चलतीं गाड़ियों में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे, तो उन्हें कुछ जिम्मेदार अधिकारियों से इजाजत लेनी होगी.

11:17 PM. 30 Jun 23 11:17 PM. 30 Jun

सायोनी घोष  पहुंची इडी कार्यलय

तृणमूल युवा नेता सायोनी घोष सीजीओ काॅम्पलेक्स पहुंच चुकी है. उनका कहना है कि वह पूछताछ के दौरान इडी के अधिकारियों का पूरा सहयोग करेंगी. पिछले मंगलवार को इडी की ओर से तृणमूल युवा नेता को नोटिस भेजा गया था. गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती मामले में उनसे पूछताछ की जा सकती है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >