West Bengal Breaking News : शुभेंदु अधिकारी ने रखी मांग राज्य के मुख्य सचिव को किया जाये शोकॉज
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...
By Shinki Singh | Updated at :
Live Updates
6:00 PM. 3 Aug 236:00 PM. 3 Aug
दिल्ली सरकार के अधिकारों को निशाना बनाने के लिए विधेयक लाया गया: तृणमूल कांग्रेस
तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली में अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना से संबंधित विधेयक का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि यह दिल्ली की निर्वाचित सरकार के अधिकारों को निशाना बनाने के लिए लाया गया विधेयक है. लोकसभा में ‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक 2023’ पर चर्चा में भाग लेते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने यह दावा भी किया कि दिल्ली में इस विधेयक के माध्यम से संघवाद के सिद्धांत को नष्ट किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘यह ‘टार्गेटेड’ विधेयक है जिसका मकसद दिल्ली सरकार के अधिकारों और जनता को निशाना बनाना है.’’ उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक दुर्भावनापूर्ण ढंग से लाया गया है.
6:00 PM. 3 Aug 236:00 PM. 3 Aug
शुभेंदु अधिकारी ने रखी मांग राज्य के मुख्य सचिव को किया जाये शोकॉज
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मांग की है कि राज्य के मुख्य सचिव को शोकॉज किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव के खिलाफ केंद्र सरकार के डीओपीडी सचिव, कैबिनेट सचिव और वित्त सचिव को पत्र भेजा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार को नबन्ना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव मौजूद थे वहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ टिप्पणी की है.
6:00 PM. 3 Aug 236:00 PM. 3 Aug
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलीं, एनडीए का कोई महत्व नहीं
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलीं एनडीए का कोई महत्व नहीं है. विधानसभा चुनाव में जनता बतायेगी एनडीए का कोई महत्व नहीं है.
6:00 PM. 3 Aug 236:00 PM. 3 Aug
काले धन को सफेद करने के लिए कालीघाटेर काकू ने गुमनाम रूप से कई संपत्तियां खरीदीं
ईडी का दावा है कि काले धन को सफेद करने के लिए कालीघाटेर काकू ने गुमनाम रूप से कई संपत्तियां खरीदीं है. जांच एजेंसी ईडी द्वारा उनके खिलाफ कोलकाता के सिटी सेशन कोर्ट में पेश की गई 126 पन्नों की मूल चार्जशीट में इस मामले का जिक्र किया गया है.
6:00 PM. 3 Aug 236:00 PM. 3 Aug
रक्त रंजित अवस्था में जंगल के पास शव मिलने से सनसनी
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना के पछीयाडा स्थित जंगल से गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का रक्त रंजित अवस्था में शव मिलने की घटना के बाद समूचे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना को लेकर मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव का मुआयना कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु दुबराज पुर जनरल अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने मृतक व्यक्ति का नाम शेख सफीरुल (48) बताया है. शेख सफीरूल दुबराजपुर के 12 नंबर वार्ड के नतून बस स्टैंड इलाके का रहने वाला था.
6:00 PM. 3 Aug 236:00 PM. 3 Aug
मुख्यमंत्री नहीं चाहती है किसी की नौकरी हो
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि मुख्यमंत्री नहीं चाहती कि किसी को नौकरी मिले. ममता बनर्जी एक व्यक्ति के वेतन के पैसे से कई लोगों को लक्ष्मी भंडार देकर वोट की राजनीति कर रही हैं.
6:00 PM. 3 Aug 236:00 PM. 3 Aug
इच्छापुर में तृणमूल कार्यकर्ता को मारी गयी गोली
पश्चिम बंगाल के नोआपाड़ा थाना क्षेत्र के इच्छापुर मायापल्ली इलाके में रेलवे गेट नंबर 21 के सामने फायरिंग करने के दौरान तृणमूल कार्यकर्ता रॉबिन दास घायल हो गये. उन्हें गंभीर हालत में कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची नोआपाड़ा थाने की पुलिस.
6:00 PM. 3 Aug 236:00 PM. 3 Aug
राज्य में पूंजी गत निवेश में 15 गुना की वृद्धि : सीएम
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य सचिवालय नबान्न भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल सरकार ने वाममोर्चा सरकार के कार्यकाल की तुलना में राज्य में पूंजीगत निवेश में 15 गुना वृद्धि की है. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्य के मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2010-11 के वित्तीय वर्ष में वाममोर्चा कार्यकाल के दौरान बंगाल में आधारभूत सुविधाओं के विकास यानी पूंजीगत निवेश 2200 करोड़ रुपये था, जो अब 15 गुना बढ़ा कर 35 हजार करोड़ रुपये हो गया है.
6:00 PM. 3 Aug 236:00 PM. 3 Aug
शिक्षक भर्ती नियुक्ति को लेकर बंगाल में जगह-जगह अभ्यार्थियों का प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती नियुक्ति को लेकर बंगाल में जगह-जगह पर अभ्यार्थियों का प्रदर्शन जारी है.उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उनको नियुक्ति दी जायें.
6:00 PM. 3 Aug 236:00 PM. 3 Aug
पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने से पहले ही पुलिस के हाथ लगी
पश्चिम बंगाल केबीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के सोंज गांव में अपनी ही पत्नी की हत्या करने के बाद शव को चावल को बस्ते में छिपाकर उसे ठिकाना लगाने के पहले ही शव पुलिस के हाथ लग गई. हालांकि इस घटना के प्रकाश में आने के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है. मल्लारपुर थाने की पुलिस ने आरोपी के घर के पास तालाब के किनारे से चावल की बोरी में पत्नी का शव बरामद किया है.
6:00 PM. 3 Aug 236:00 PM. 3 Aug
अदालत का आदेश नहीं मानने पर स्कूल के अध्यक्ष को हटाने का आदेश
प्राथमिक शिक्षक की नियुक्ति से जुड़े कई मामलों में कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप लगा है. इस बार स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष और स्कूल अथॉरिटी पर शिक्षक ट्रांसफर से जुड़े एक मामले में कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप लगा है. जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर स्कूल के अध्यक्ष को पद से हटाने का आदेश दिया. साथ ही कोर्ट ने शिक्षक के तबादले के मद्देनजर कोर्ट के पिछले आदेश को लागू करने का भी निर्देश दिया.
6:00 PM. 3 Aug 236:00 PM. 3 Aug
17 अगस्त को कोलकाता आयेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर महानगर आ रही हैं. बताया गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार बंगाल दौरे पर आ रही हैं, इससे पहले वह मार्च महीने में बंगाल दौरे पर आयी थीं. सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति यहां एक विशेष सरकारी समारोह में शामिल होने के लिए यहां पहुंच रही हैं और उनका यह दौरा मात्र साढ़े तीन घंटे का होगा. जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू 17 अगस्त को सुबह 11:30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरेंगी. वहां से वह सीधे केंद्र सरकार की एक संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होंगी.
6:00 PM. 3 Aug 236:00 PM. 3 Aug
गौ तस्करी मामले में केंद्रीय एजेंसी के रडार पर पुलिस अधिकारी का अंडाल एयरपोर्ट पर हुई पोस्टिंग
पश्चिम बंगाल में गौ तस्करी में मामले में केंद्रीय एजेंसी के रडार पर चल रहे बीरभूम जिले के पुलिस अधिकारी शेख मोहम्मद अली को पश्चिम बर्दवान में स्थानांतरित कर दिया गया है. शेख मोहम्मद अली बीरभूम जिला पुलिस की जिला प्रवर्तन शाखा के प्रभारी थे. उनका तबादला आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में कर दिया गया है. अंडाल एयरपोर्ट पर उनकी पोस्टिंग की गई है. तबादले को लेकर जिला पुलिस में हड़कंप मच गया है.
6:00 PM. 3 Aug 236:00 PM. 3 Aug
नदिया में सात महीने के बच्चे की कोविड से मौत
बर्दवान के बाद इस बार नदिया जिला में सात महीने के बच्चे की कोरोना से मौत हो गई. मृतक का नाम इहान दफादार है. उसके मृत्यु प्रमाण पत्र में कोरोना और फेफड़ों की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख है. बच्चे को पिछले बुधवार को कल्याणी जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. भर्ती के समय उनमें बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण थे. इसीलिए बच्चे का कोरोना टेस्ट कराया गया. रिपोर्ट पॉजिटिव है. छह दिन बाद बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई. उधर, बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. आरोप है कि कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भी जरूरी इलाज नहीं दिया गया.
10:56 AM. 3 Aug 2310:56 AM. 3 Aug
राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे राज्यपाल : ममता
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा राजभवन में भ्रष्टाचार रोधी प्रकोष्ठ स्थापित किये जाने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी आलोचना की और इसे राज्य प्रशासन के कामकाज में हस्तक्षेप का प्रयास करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि बोस ‘एक मुखौटा लगाकर’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्देशों के तहत काम कर रहे हैं. ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि राज्यपाल ने एक भ्रष्टाचार रोधी प्रकोष्ठ गठित किया है. यह राजभवन का काम नहीं है. हम राज्यपाल का सम्मान करते हैं
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.