West Bengal Breaking News : भाटपाड़ा में पेयजल के नल से कीड़े निकलने से मचा हड़कंप

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

भाटपाड़ा में पेयजल के नल से कीड़े निकलने से मचा हड़कंप

उत्तर 24 परगना जिले की भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 33 में पेयजल के नलों से छोटे-छोटे कीड़े निकलने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से ही इलाके में खलबली मच गयी है. सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पार्षद व वाटर विभाग के अधिकारी भी पहुंचे थे. अधिकारियों ने इलाके का दौरा कर निरीक्षण किया और उसे ठीक करने का काम शुरू किया.

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

जेसीबी से टकरायी कार, सात घायल

पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना इलाके के जौग्राम के फ्लाइओवर के पास 19 नंबर राज्य सड़क पर शनिवार सुबह कोलकाता से बर्दवान जा रही कार अनियंत्रित होकर जेसीबी से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में कार में सवार छह लोग तथा जेसीबी का एक चालक सहित सात लोग घायल हो गये. पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बरामद कर बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अनामय सुपर स्पेशएलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

बर्दवान में पीएचइ के गोदाम में लगी आग

शनिवार को दोपहर पूर्व बर्दवान के शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के बडशूल बस स्टैंड के पास पीएचइ के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों से सूचना पाकर दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. थाने से पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल को घेर दिया. घटनास्थल की प्राथमिक जांच के बाद दमकल अधिकारी ने बताया कि पीएचइ के गोदाम में क्लोरिन के भंडार वाले हिस्से में आग लगी. अग्निकांड में किसी के आहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने का पता चलते ही प्रखंड विकास अधिकारी भी वहां पहुंचे.

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

बैनर लगाने को लेकर तृणमूल के दो गुट भिड़े, थाने में मामला

रानीगंज के अंडाल साउथ बाजार में बैनर लगाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में झड़प हो गयी. अंडाल साउथ बाजार में पहले से रूपेश यादव का बैनर लगा था, पर शुक्रवार रात उसके ऊपर कालू बरण मंडल का बैनर लगाने उनके कार्यकर्ता पहुंचे. यह देख कर रूपेश यादव के समर्थक भड़क गये और विरोध करने लगे. इसे लेकर दोनों गुटों में मारपीट होने लगी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची, तब स्थिति नियंत्रित हुई. इस संबंध में तृणमूल युवा जिला सभापति कौशिक मंडल ने कहा कि मामला थाने में पहुंच गया है. पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे जांच में जुट गयी है.

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

कलकत्ता हाइकोर्ट के तीन न्यायाधीशों को किया गया स्थायी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच उच्च न्यायालयों के 15 अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है. केंद्रीय विधि व न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से उनकी नियुक्ति से संबंधित पांच अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की गयीं. अधिसूचना के अनुसार, कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्णा राव, न्यायमूर्ति बिभास रंजन डे और न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. इसी प्रकार केरल उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बसंत बालाजी, न्यायमूर्ति सीके जयचंद्रन, न्यायमूर्ति सोफी थॉमस और न्यायमूर्ति पीवीजीपी अजीत कुमार को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया.

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत बिगड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ी. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती किया जा रहा है. बुद्धदेव भट्टाचार्य के इलाज के लिये डाॅक्टरों की विशेष टीम बनाई गई है.

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

155 टैक्सी चालकों ने यात्री साथी ऐप में कराया पंजीकरण

मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने सरकारी ऐप कैब सेवा के लिए यात्री साथी ऐप शुरू करने जा रहे हैं. इस ऐप का ट्रायल रन जारी है. हावड़ा स्टेशन पर 155 टैक्सी चालकों ने यात्री साथी ऐप में पंजीकरण कराया. परिवहन विभाग द्वारा हावड़ा स्टेशन के टैक्सी स्टैंड के पास एक शिविर लगाया गया है. शुक्रवार को दिनभर टैक्सी चालकों की भीड़ रही. पंजीकरण करवाने वाले एक टैक्सी चालक ने बताया कि पहले ओला-उबेर वाले हम पर रौब दिखाते थे लेकिन अब सरकारी ऐप कैब यात्री साथी से जुड़कर काफी अच्छा लग रहा है.

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

मंत्री अनुराग ठाकुर का ममता पर कटाक्ष

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य में पंचायत चुनाव जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवारों को सम्मानित करने आए थे. वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोलकाता में वोट हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री पर हमला बोला है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता का समय धीरे-धीरे खत्म होते जा रहा है.

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

पंचायत चुनाव जीतने वाले तृणमूल उम्मीदवार की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत चुनाव में तृणमूल के विजयी उम्मीदवार की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना शुक्रवार रात दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पूर्वी ग्राम पंचायत के अर्जुनपुर इलाके में हुई. मृतक का नाम मैमूर घरामी है. वह पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ दल के विजयी पंचायत सदस्य थे. इस घटना में मैमुर के अलावा उनके पड़ोसी शाजहां मोल्ला नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना में पुलिस ने सीपीएम नेता नजरुल फकीर को गिरफ्तार कर लिया है.

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

बड़ाबाजार में एक स्कूल से तीन छात्राओं के लापता होने की दिनभर रही चर्चा

मध्य कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में एक स्कूल से आठवी कक्षा के तीन छ्त्राओं के लापता होने की दिनभर चर्चा बनी रही. इस बारे में स्थानीय जोड़ाबागान थाने की पुलिस से पूछने पर इस तरह की कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं होने की जानकारी मिली. पुलिस की तरफ से कहा गया है इस तरह की कोई शिकायत छात्रा के परिवार की तरफ से नहीं मिली है. अगर ऐसी कोई घटना होती तो इसकी शिकायत थाने में अवश्य आती.

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

लक्ष्मी भंडार योजना के तहत मुस्लिम महिलाओं को भी मिले हजार रुपये

राज्य विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक डॉ हुमायूं कबीर ने लक्ष्मी भंडार योजना को लेकर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाया. उनके सवाल से सदन में मौजूद तृणमूल के मंत्री, विधायक सहित विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी भी भौचक्के रह गये. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा से विधायक हुमायूं कबीर यह जानना चाह रहे थे कि, क्या अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं की तरह अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को भी लक्ष्मी भंडार निधि के तहत 1,000 रुपये दिये जा सकते हैं.

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

लेबल बदल कर राज्य में बेची जा रहीं एक्सपायर्ड दवाएं

राज्यपाल सीबी आनंद बोस ने यह कहकर सियासी माहौल एक बार फिर गरमा दिया कि राज्य में धड़ल्ले से एक्सपायर्ड दवाएं बेची जा रही हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआइपीइआर) के 11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि राज्य में एक्सपायर्ड दवा बेचने का काला धंधा चल रहा है. जिन दवाओं की मियाद खत्म हो चुकी है, उन पर नया लेबल चिपका कर बेचा जा रहा है. यह अवैध कारोबार अरबों रुपयों का है. एडीसी ( एड डे कैंप) को भेजे गये ई-मेल में यह शिकायतें मिली हैं. राज्यपाल ने कहा कि यदि यह सूचना या शिकायत सही है, तो दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए. उन्होंने इस मामले की जांच कराने का भी आश्वासन दिया.

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

मध्यमग्राम : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम थाने की पुलिस ने प्राथमिक स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 10.50 लाख की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम दिलीप चौधरी बताया गया है. उसे बारासात कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. मालूम रहे कि कुछ दिनों न पहले भी दिलीप और उसके बेटे को बारासात थाने की पुलिस ने ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था. जमानत पर बाहर आने के बाद फिर मध्यमग्राम थाने में दर्ज एक शिकायत के आधार पर दिलीप को गिरफ्तार किया गया.

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में व्यवसायी कौस्तव राय का करीबी गिरफ्तार

इडी ने वित्तीय धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में सुरेश महेरवाल को गिरफ्तार किया है. इस दिन उसे कोलकाता के सिटी सेशन कोर्ट के जज शुभेंदु सहर की अदालत में पेश किया गया. इस दिन इडी की ओर से वकील अरिजीत चक्रवर्ती ने कहा कि सुरेश महेरवाल ने खुद को एक वकील के रूप में पेश किया. वह कौस्तव रॉय के करीबी हैं. उनकी अपनी कंपनी है. उसने एक कंपनी से 15 करोड़ रुपये लिये थे. बाद में उसने 11 करोड़ रुपये घुमा-फिरा कर उस कंपनी को लौटा दिये.

11:21 PM. 29 Jul 23 11:21 PM. 29 Jul

राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा में बड़ा फेरबदल

भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है. इस सूची में दिलीप घोष का नाम शामिल नहीं है. दिलीप घोष अब तक पार्टी के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष थे. बंगाल से एकमात्र नाम अनुपम हाजरा का है.अनुपम को पार्टी सचिव के रूप में नामित किया गया है.

4:17 PM. 29 Jul 23 4:17 PM. 29 Jul

16 अगस्त तक पंचायत बोर्ड गठन करने का आदेश

जहां एक ओर कलकत्ता हाइकोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि पंचायत चुनाव में विजेता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हाइकोर्ट के अंतिम आदेश पर निर्भर करेगा. जब तक हाइकोर्ट अपना फैसला नहीं सुना देता, तब तक विजेता उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की जा सकती. इसी बीच, राज्य सरकार ने पंचायतों में नये बोर्ड का गठन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बीच राज्य सचिवालय नवान्न ने 16 अगस्त तक पंचायत बोर्ड के गठन का आदेश दिया है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >