West Bengal Breaking News : शिक्षक भर्ती मामले में पार्थ समेत 7 आरोपियों को 12 दिसंबर तक जेल हिरासत

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी भंडार योजना को लेकर भाजपा व तृणमूल के बीच आम जनता से वादों का सिलसिला जारी हो गया है. पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने वादा किया है कि बीजेपी सत्ता में आई, तो महिलाओं को प्रत्येक माह 2000 रुपए देंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के दावे के बाद मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा है कि भाजपा ममता की योजनाओं की चोरी करता है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

12:36 AM. 29 Nov 22 12:36 AM. 29 Nov

तृणमूल विधायक के बिगड़े बोल कहा मोदी और शाह हैं दुर्योधन और दुशासन

तृणमूल विधायक के बिगड़े बोल कहा मोदी और शाह हैं दुर्योधन और दुशासन .

12:36 AM. 29 Nov 22 12:36 AM. 29 Nov

शिक्षक नियुक्ति मामले को लेकर विधानसभा में हंगामा,

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी काफी सक्रिय नजर आ रहे है. सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने अवैध नियुक्तियों को लेकर विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया था. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने प्रस्ताव खारिज कर दिया. उनका कहना है कि इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है ऐसे में इस मामले पर विधानसभा में चर्चा नहीं की जा सकती है. जिसके बाद से भाजपा विधायकों ने विधानसभा में हंगामा करते हुए वाकआउट कर दिया.

12:36 AM. 29 Nov 22 12:36 AM. 29 Nov

बर्दवान में नबान्न समारोह का खाना खाने से एक ही परिवार के आठ लोग हुए बीमार,

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना इलाके के मुरारीपुर गांव में नबान्न उत्सव समारोह का खाना खाकर एक ही परिवार के आठ लोग बीमार हो गए. सभी को प्रातः पहले भातार ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया जबकि तीन की अवस्था गंभीर होने पर उन्हें सोमवार सुबह बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है की राज्य भर में नई धान की फसल के आने के बाद नए चावल से बने खाद्य से विभिन्न स्थानों पर नबान्न उत्सव और समारोह चल रहा है.

5:52 PM. 28 Nov 22 5:52 PM. 28 Nov

शिक्षक नियुक्ति मामले में आज पार्थ चटर्जी समेत अन्य आरोपियों काे अलीपुर अदालत में किया गया पेश

शिक्षक नियुक्ति मामले में पार्थ चटर्जी, सुबरीश भट्टाचार्य, एसएससी के पूर्व सलाहकार समिति के सदस्य शांतिप्रसाद सिन्हा, मध्य शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली, अशोक साहा, प्रदीप सिंह और प्रसन्ना रॉय को आज अलीपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया है. जहां पर उनसे पूछताछ की जाएगी. सीबीआई की ओर से भी शिक्षक नियुक्ति मामले से जुड़े दस्तावेज जमा देने की बात सामने आ रही है.अब देखने वाली बात यह है कि आज शिक्षक नियुक्ति मामले में कोई फैसला समाने आता है या नहीं. आरोपियों को जमानत मिलती है या नहीं .

5:52 PM. 28 Nov 22 5:52 PM. 28 Nov

हुगली में आधी रात को कूड़े के ढ़ेर में लगी भयावह आग

चुंचुड़ा के फूलपुकुर इलाके में बीती रात अचानक कचरे के ढेर में आग लग गई. आग की लपटे बिजली के ट्रांसफार्मर तक फैल गई. उस आग की वजह से ट्रांसफार्मर भी जल गया. स्थानीय लोगों ने आग को नियंत्रित करने का अपनी ओर से भरसक प्रयास किया. घटना की सूचना पाकर पुलिस और दमकल की एक इंजन घटनास्थल पर पहुंची. दमकल कर्मियों के मशक्कत से आग पर काबू पा लिया. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि प्रशासन और फायर ब्रिगेड देर से आई. स्थानीय निवासियों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने अपने प्रयास से आसपास के घरों में आग फैलने से बचा लिया है.

5:52 PM. 28 Nov 22 5:52 PM. 28 Nov

क्रिसमस से पहले न्यू गरिया-रूबी तक दौड़ सकती है मेट्रो

पश्चिम बंगाल के लोगों को क्रिसमस से पहले मिल सकता है मेट्रो का उपहार. न्यू गरिया-रूबी तक क्रिसमस से पहले दौड़ सकती है मेट्रो. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जोका-तारातला लाइन पर 10 दिसंबर तक मेट्रो सेवा शुरू होने की संभावना है. मेट्रो रेलवे के महाप्रंबधक अरुण अरोड़ा ने कहा था कि जोका-तारातला मेट्रो रेल मार्ग तैयार है. 10 दिसंबर तक रेलवे बोर्ड के पास इसके उद्घाटन का आवेदन किया जायेगा. रेल बोर्ड की अनुमति मिलते ही यह मार्ग जनता को समर्पित कर दिया जायेगा. इसका फैसला दिल्ली से होगा.

5:52 PM. 28 Nov 22 5:52 PM. 28 Nov

भाजपा का वादा महिलाओं को मिलेगा 2000 रुपये 

पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी भंडार योजना को लेकर भाजपा व तृणमूल के बीच आम जनता से वादों का सिलसिला जारी हो गया है. पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने वादा किया है कि बीजेपी सत्ता में आई, तो महिलाओं को प्रत्येक माह 2000 रुपए देंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के दावे के बाद ममता बनर्जी सरकार के मंत्री और कोलकाता के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा है कि भाजपा ममता की योजनाओं की चोरी करता है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी भंडार योजना को लेकर भाजपा व तृणमूल के बीच आम जनता से वादों का सिलसिला जारी हो गया है. पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने वादा किया है कि बीजेपी सत्ता में आई, तो महिलाओं को प्रत्येक माह 2000 रुपए देंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के दावे के बाद मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा है कि भाजपा ममता की योजनाओं की चोरी करता है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >