West Bengal Breaking News : कालीघाटेर काकू ने जमानत के लिए हाइकोर्ट में दायर की याचिका
Copied link
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10:38 PM. 28 Jul 2310:38 PM. 28 Jul
जमानत के लिए हाइकोर्ट पहुंचे सुजय कृष्ण
शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार सुजय कृष्ण भद्र उर्फ कालीघाटेर काकू ने फिर जमानत के लिए हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. शुक्रवार को सुजय कृष्ण भद्र ने जमानत के साथ-साथ अपना इलाज कराने के लिए भी हाइकोर्ट का रुख किया है. इससे पहले, गुरुवार को अलीपुर कोर्ट ने सुजय कृष्ण भद्र को अपनी चिकित्सा और ऑपरेशन एसएसकेएम अस्पताल में ही कराने का निर्देश दिया था. निचली अदालत ने कहा था कि एसएसकेएम अस्पताल में चिकित्सा की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध है. हालांकि सुजय कृष्ण भद्र किसी निजी अस्पताल में अपना इलाज कराना चाहते हैं, इसलिए निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए उन्होंने हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने कहा है कि वह एसएसकेएम में अपना ऑपरेशन नहीं करवाना चाहते. उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि हाइकोर्ट उन्हें प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति देने और साथ ही इलाज के लिए जमानत देने की भी मांग की है. यह याचिका न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की एकल पीठ में दायर की गयी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. जल्द ही मामले पर सुनवाई होने की संभावना है.
10:38 PM. 28 Jul 2310:38 PM. 28 Jul
सिउड़ी में बम मिलने से हड़कंप
बीरभूम जिले के सिउड़ी सदर थाना इलाके के कौकुड़िया ग्राम स्थित दक्षिणपाड़ा से झाड़ियों के पास शुक्रवार सुबह बम मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घेराबंदी कर दी. पुलिस ने सीआइडी बम निरोधक दस्ते को सूचना दी. बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंच कर बमों को निष्क्रिय करने में जुट गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
10:38 PM. 28 Jul 2310:38 PM. 28 Jul
बैंक मैनेजर के अपहरण मामले में फिरौती की रकम के साथ दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में भातार थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर के अपहरण मामले में फिरौती की रकम के साथ दो दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. उनके पास से फिरौती के तीन लाख 92 हजार रुपए बरामद किया गया. शुक्रवार आरोपियों को बर्दवान जिला अदालत में पुलिस ने पेश किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम हीरा शेख व आजीबुल शेख बताया गया है. दोनों मंगलकोट थाना के कल्याणपुर और महाडोवा ग्राम के रहनेवाले हैं.
10:38 PM. 28 Jul 2310:38 PM. 28 Jul
गृह मंत्रालय से आईपैक को मिले 152 करोड़
विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर विस्फोटक आरोप लगाया है. शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि राज्य के गृह मंत्रालय को आईपैक को 152 करोड़ रुपया मिला है. ईमेल के जरिये राज्यपाव सीवी आनंद बोस को भी इस मामले की जानकारी दी गई है.
10:38 PM. 28 Jul 2310:38 PM. 28 Jul
सुजयकृष्ण भद्र के खिलाफ इडी ने आरोप पत्र किया दाखिल
सुजयकृष्ण भद्र के खिलाफ इडी ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है. गिरफ्तारी के 59 दिन बाद जांच एजेंसी ने चार्जशीट दाखिल की. 126 पन्नों की चार्जशीट में सुजयकृष्ण भद्र का नाम है.
8:23 PM. 28 Jul 238:23 PM. 28 Jul
सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगायी अंतरिम रोक
सुप्रीम कोर्ट ने प्राइमरी के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है. प्राथमिक शिक्षा बोर्ड फिलहाल नये शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर सकेगा. सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस राजेश बिंदल की बेंच ने शुक्रवार को अंतरिम रोक का आदेश दिया.
8:23 PM. 28 Jul 238:23 PM. 28 Jul
सुप्रीम कोर्ट का अभिषेक-रुजिरा के खिलाफ ‘लुक आउट’ नोटिस वापस लेने का निर्देश
अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को विदेश यात्रा से सात दिन पहले केंद्रीय जांच एजेंसी से इजाजत लेनी होगी. सुप्रीम कोर्ट ने इडी को उनके खिलाफ जारी ‘लुक आउट’ नोटिस वापस लेने का निर्देश दिया है. शुक्रवार को न्यायमूर्ति संजय किसान कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई हुई.
8:23 PM. 28 Jul 238:23 PM. 28 Jul
विपक्ष के चार विजयी उम्मीदवाराें का आधी रात को हुआ अपहरण
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव खत्म हो चुका है लेकिन हिंसा का खूनी खेल जारी है. एक बार फिर सत्तारूढ़ तृणमूल पर कोलकाता के एक गेस्ट हाउस से तीन विजयी भाजपा उम्मीदवारों और विजयी वाम उम्मीदवार का अपहरण करने का आरोप लगाया गया था .कथित तौर पर बंदूक की नोक पर चार लोगों का अपहरण कर लिया गया. इस घटना को लेकर सीपीएम के वरिष्ठ नेता कांति गंगोपाध्याय ने पंचसायर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. सत्ता पक्ष ने इस आरोप से इनकार किया है. उनके मुताबिक विपक्ष अपने उम्मीदवारों को बचा नहीं पा रहा है. इसलिए तृणमूल पर अपहरण करने का झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं.
8:23 PM. 28 Jul 238:23 PM. 28 Jul
स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही केंद्र सरकार से मिलेंगे 1400 करोड़
राज्य ने बार-बार केंद्र पर 100 दिनाें की रोजगार योजना अर्थात मनरेगा के तहत फंड नहीं देने का आरोप लगाया है. इसी बीच, केंद्र सरकार द्वारा राज्य के स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही 1400 करोड़ का आवंटन किया जायेगा. आमतौर पर केंद्र सरकार यह फंड तीन-चार चरणों में प्रदान करती है. मालूम हो कि यह पैसा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन परियोजना के तहत आवंटित किया जायेगा. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए सालाना 2800 करोड़ रुपये आवंटित किये जाते हैं. जिसमें से राज्य सरकार 40 फीसदी यानी 1120 करोड़ रुपये और केंद्र सरकार 60 फीसदी यानी 1680 करोड़ रुपये देती है.
8:23 PM. 28 Jul 238:23 PM. 28 Jul
डेंगू के मच्छरों का लार्वा नष्ट करने के लिए 624 रैपिड रिस्पांस टीम तैनात
डेंगू के मच्छरों का लार्वा नष्ट करने के लिए फील्ड स्तर पर 624 रैपिड रिस्पांस टीमों को नगरपालिकाओं में तैयार रखा गया है. इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 15 सदस्यीय वेक्टर नियंत्रण टीम तैनात की गयी है, जो पूरे वर्ष भर 3,199 ग्राम पंचायत में घरों का दौरा करेंगी. बताया गया है कि वेक्टर नियंत्रण गतिविधियों के लिए राज्य भर में कुल 1,32,220 कर्मचारी तैनात किये गये हैं. इसके अलावा लार्वा नियंत्रण के लिए सभी जिलों को 75 लाख लार्वा खानेवालीं मछलियों की आपूर्ति की गयी है. अगले 30 दिनों में अतिरिक्त 2.25 करोड़ मछलियों की आपूर्ति की जायेगी.
8:23 PM. 28 Jul 238:23 PM. 28 Jul
मालदा में महिलाओं के साथ हुई हिंसा पर आईसी समेत चार पुलिस को किया गया शोकाॅज
मालदा के बामनगोला के पाकुआहाट में महिलाओं के साथ हुई हिंसा को लेकर नौ दिन बाद जिला पुलिस ने पुलिस अधिकारियों के एक समूह के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आईसी जयदीप चक्रवर्ती, नालागोला थाने के ओसी मृणाल सरकार, पाकुआहाट थाने के ओसी राकेश विश्वास और एएसआई संजय सरकार को शोकाॅज किया गया है.
8:23 PM. 28 Jul 238:23 PM. 28 Jul
टाली : फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 16.70 लाख के साथ चार गिरफ्तारए
महानगर के इंटाली थानाक्षेत्र स्थित सुरेश सरकार रोड में फर्जी कॉल सेंटर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों ने एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम इमरान अली (24), तौशिफ अकरम (23), मोहम्मद सहजेब (19) और इमन शमीम (28) बताये गये हैं. इनके क��्जे से कुल 16 लाख 70 हजार रुपये बरामद किये गये हैं. इसके साथ ही बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किये गये हैं. आरोपियों ने बताया कि वह यूएस के नागरिकों को फोन कर उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. इस तरह उन्हें अपने जाल में फंसा कर उनसे मोटी रकम वसूल लेते थे. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
8:23 PM. 28 Jul 238:23 PM. 28 Jul
सरकारी अस्पतालों में खोले गये फीवर क्लीनिक
राज्य में डेंगू का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है. ऐसे में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए गुरुवार से राज्य भर के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जिला व अनुमंडलीय स्तर के अस्पतालों में राज्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर फीवर क्लीनिक खोले गये हैं, जो 24 घंटे खुले रहेंगे. वहीं, 160 सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे जांच की व्यवस्था की व्यवस्था रहेगी. वहीं, डेंगू पीड़ित मरीजों की चिकित्सा के लिए नौ हजार डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टॉफ को प्रशिक्षण दिया गया है.
8:23 PM. 28 Jul 238:23 PM. 28 Jul
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 17 लाख की ठगी,
विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर अधिक लाभ का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक जालसाज को बिहार के रोहतास जिले के चंदनपुरा से गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का नाम श्यामानंद कुमार है. वह बिहार के रोहतास जिले के चंदनपुरा का निवासी है. बताया जाता है कि राजारहाट निवासी राधा घोष ने विधाननगर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि सोशल मीडिया के जरिये राधा के पास एक सूचना आयी थी, जिसमें बताया गया था कि वह यूट्यूब वीडियो देखकर ही घर बैठकर लाखों रुपये कमा सकती है.
4:36 PM. 28 Jul 234:36 PM. 28 Jul
राज्य में पथ साथी की संख्या बढ़ाना चाहती है सरकार
देसी व विदेशी पर्यटकों की संख्या राज्य में बढ़ी है. इस साल अप्रैल से जुलाई महीने के मध्य तक राज्य में छह करोड़ 77 लाक घरेलू पर्यटक विभिन्न स्थलों पर पहुंचे हैं. इसी तरह 11 लाख 1061 विदेशी भी पहुंचे हैं. जो राज्य पर्यटन विभाग के उत्साह को बढ़ा रहा है. ऐसे में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा पथ साथी ( रोड साइड मोटल) की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. फिलहाल राज्य में ऐसे कुल 69 पथ साथी हैं. वहीं और 40 पथ साथियों के संचालन के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं. ये बातें राज्य के पर्यटन मंत्री बाबुल सुप्रियो ने विधानसभा में कहीं.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.