दपूरे : 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 28 नवंबर से शुरू हो रहे विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे में 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. ऐसे में दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा जोन के विभिन्न स्टेशनों से रवाना होनेवाली ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा. इस दौरान जहां तीन मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रस्थान और गंतव्य स्टेशन को बदला गया है, वहीं 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. जिन ट्रेनों के प्रस्थान स्टेशन में बदलाव किया गया है उनमें 03594/03593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू स्पेशल ट्रेन, 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस और 08680/08679 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू स्पेशल है. इनमें 03594/03593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू स्पेशल और 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस एक नवंबर को आद्रा स्टेशन से रवाना होगी और वहीं समाप्त होगी, जबकि 08680/08679 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू स्पेशल ट्रेन 28 नवंबर और 1,3 दिसंबर को बांकुड़ा स्टेशन तक जायेगी और यहां से रवाना होगी. 27, 29 नवंबर और एक व तीन दिसंबर को 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया चांडिल-गुंडा बिहार के रास्ते चलेगी.