West Bengal Breaking News : इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल की राजनीति, शिक्षा, धर्म, अपराध व अन्य खबरों के लिये बने रहिए प्रभात खबर डाॅट काॅम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यह���ं मिलेंगी सबसे पहले…

11:20 PM. 27 Jun 23 11:20 PM. 27 Jun

मोदी आज है कल नहीं, बीएसएफ को करनी होगी इलाकों की रक्षा : ममता बनर्जी

पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चुनावी प्रचार काफी जोर-शोर से जारी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी के मालबाजार में पंचायत चुनाव के लिये प्रचार करते हुए कहा बीएसएफ को कहा कि मोदी आज हैं, कल नहीं, आपको देश की सीमाओं की रक्षा करनी होगी’. आपको निष्पक्षता से अपना कार्य करना चाहिए.

11:20 PM. 27 Jun 23 11:20 PM. 27 Jun

दिल्ली आकर सारे सवालों का जवाब दूंगा : मलय घटक

पश्चिम बंगाल मेंकोयला तस्करी मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के 12वें नोटिस के बावजूद राज्य के कानून मंत्री मलय घटक दिल्ली में इडी दफ्तर में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे. बताया जा रहा है कि मलय घटक ने अपने वकील के जरिये इमेल भेजकर इडी अधिकारियों को फिर से एकबार दिल्ली न आने से जुड़ी वजह के बारे में बताया है.

11:20 PM. 27 Jun 23 11:20 PM. 27 Jun

उत्तर बंगाल पहुंचे राज्यपाल, आज कुलपतियों के साथ करेंगे बैठक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल से पंचायत चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया. इसी बीच, सोमवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस आज कुलपतियों के साथ बैठक करेंगे. राज्यपाल ने कहा, “ कई जगहों पर अशांति और हिंसा हो रही हैं. मैं इस बारे में ग्राउंड जीरो पर जाना चाहता हूं. जो लोग प्रभावित हैं, उनसे बात करके ही वास्तविक स्थिति को समझा जा सकता है. राज्यपाल ने कहा कि अगर आप मौके पर नहीं जाते हैं, तो आपको सबकुछ जानने के लिए रिपोर्ट पर ही निर्भर रहना होगा.

11:20 PM. 27 Jun 23 11:20 PM. 27 Jun

दिनहाटा में TMC कार्यकर्ता के घर में फायरिंग, 1 की मौत, 7 घायल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कूचबिहार दौरे के दूसरे दिन भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच संघर्ष की घटना घटी है. इसमें एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हो गये हैं. पुलिस ने पूरी घटना में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल की राजनीति, शिक्षा, धर्म, अपराध व अन्य खबरों के लिये बने रहिए प्रभात खबर डाॅट काॅम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >