West Bengal Breaking News : बांग्लादेश पर दबाव बनाने को मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे उठाने की कोशिश

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
11:07 PM. 27 Jul 23 5:37 PM. 27 Jul

23 किलो गांजा व फेंसिडील की 176 बोतलें बरामद

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तर 24 परगना, नदिया और मालदा स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे अलग-अलग जगहों में अभियान चलाकर करीब 21.5 किलोग्राम गांजा और फेंसिडील की 176 बोतलें बरामद कीं है. फेंसिडील की कीमत करीब 35,230 रुपये आंकी गयी है. तस्कर गांजा और फेंसिडील को भारत से बांग्लादेश में तस्करी करने की कोशिश में थे. प्रतिबंधित सामानों को सीमा चौकियों कालूपोता, अमुदिया, सोदपुर, महादीपुर, टुंगी और हाल्दारपाड़ा के अंतर्गात आने वाले इलाकों से बरामद किया गया, जिन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है.

11:07 PM. 27 Jul 23 5:37 PM. 27 Jul

बांग्लादेश पर दबाव बनाने को मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे उठाने की कोशिश कर रहीं विदेशी ताकतें

बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसन महमूद ने अपने देश में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि कुछ विदेशी ताकतें उनके देश पर अनुचित दबाव बनाने के लिए यह मुद्दा उठाने की कोशिश कर रही हैं. हसन महमूद ने कहा कि बांग्लादेश में अगले साल जनवरी में आम चुनाव होने हैं और संविधान में निर्दिष्ट नियमों के अनुसार चुनाव कराये जायेंगे.उन्होंने यहां कोलकाता प्रेस क्लब में ”मीट द प्रेस” कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि हमारे देश में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप सही नहीं हैं. बांग्लादेश में मानवाधिकारों की स्थिति उन विदेशी ताकतों वाले देशों से बेहतर है, जो हमारे बारे में सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका में भी नस्लवादी हमले होते रहे हैं. अगर भारत में कोई मुद्दा है, तो क्या ये विदेशी ताकतें उस पर सवाल उठाने का साहस करती हैं? जवाब है ‘नहीं’ क्योंकि यह एक संप्रभु देश का आंतरिक मामला है.

8:45 PM. 27 Jul 23 3:15 PM. 27 Jul

विधानसभा में भाजपा विधायकों ने किया वाॅकआउट

विधानसभा में भाजपा विधायकों ने काला कपड़ा दिखते हुए वाॅकआउट किया . भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में वाॅकआउट किया है.

8:45 PM. 27 Jul 23 3:15 PM. 27 Jul

आठ घर किसने लिया ? ‘काका-भाइपो आबर के’

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दुबराजपुर के वार्ड नंबर 6, कुलु पाड़ा में गुरुवार की सुबह एक आंगनवाड़ी केंद्र के पास पोस्टर मिलने की घटना के प्रकाश में आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप में लगे आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर पोस्टर को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है. पोस्टर किसने दिया यह अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टर में लिखा है, ”आठ घर किसने लिए? काका-भाइपो आबर के’ ?” पोस्टर में आठ आवास योजना के मकानों का जिक्र किया गया है.

8:45 PM. 27 Jul 23 3:15 PM. 27 Jul

कालीघाटेर काकू उर्फ ​​सुजाॅय ने अस्पताल से ही जमानत के लिए दिया आवेदन

कालीघाटेर काकू उर्फ ​​सुजाॅयकृष्ण भद्र ने अस्पताल से जमानत के लिए आवेदन किया है. सुजयकृष्ण का दावा है कि धमनी में 3 ब्लॉकेज हैं. डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए कहा है. उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों पर भरोसा नहीं वह निजी अस्पताल में इलाज कराना चाहते है. गौरतलब है कि निजी अस्पताल में इलाज के सुजयकृष्ण के अनुरोध का विरोध करेगा. इडी कल सुजयकृष्ण के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने जा रही है.

8:45 PM. 27 Jul 23 3:15 PM. 27 Jul

अमर्त्य सेन के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर छात्र को किया गया निलंबित

पश्चिम बंगाल के बोलपुर मेंभूमि विवाद को लेकर विश्व भारती और नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के बीच चल रहे विवाद को लेकर विश्व भारती के एक छात्र द्वारा अमर्त्य सेन का समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दिया . जिसके बाद से विश्व भारती द्वारा उक्त छात्र को निलंबित किए जाने का मामला तुल पकड़ने लगा है. प्रोफेसर-शिक्षक के बाद इस बार स्नातकोत्तर स्तर के ग्रामीण शिक्षा प्रबंधन कार्यक्रम विभाग के प्रदर्शनकारी छात्र सोमनाथ सौ को विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति का कोपभाजन बनना पड़ा.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >