West Bengal Breaking News : पुरुलिया में पुलिस ने जब्त किया सात मेट्रिक टन अवैध कोयला
Copied link
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
पुलिस ने जब्त किया सात मेट्रिक टन अवैध कोयला
गुप्त सूचना के आधार पर नितुरिया थाना पुलिस ने अवैध कोयला जब्त किया. सोमवार देर शाम जिला के नितुरिया थाना क्षेत्र के डांगाजोर इलाके के एक जंगल से पुलिस ने लगभग सात मेट्रिक टन कोयला जब्त किया है. पुलिस ने अवैध कोयला रखने के आरोप में जगन्नाथ माजी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह साथोड़ी थाना क्षेत्र के बालीतोर गांव का रहनेवाला है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि डांगाजोर जंगल के समक्ष अवैध कोयला रखा हुआ है. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सात मेट्रिक टन अवैध कोयला जब्त किया है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की गयी है. मंगलवार आरोपी को रघुनाथपुर अनुमंडल अदालत में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत नामंजूर करते हुए जेल भेज दिया गया.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
बीरभूम में तृणमूल कार्यकर्ता के निर्माणाधीन मकान में बम विस्फोट
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लोकपूर थाना इलाके के डेमूरटीटा ग्राम में मंगलवार सुबह तृणमूल कार्यकर्ता शेख सराफत पिता शेख जमाल के निर्माणधीन मकान में बम विस्फोट की घटना के बाद समूचे गांव के लोगों में दहशत फैल गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है.घटना की वारदात के बाद पंचायत चुनाव को लेकर आई केंद्रीय वाहिनी की टीम भी मौके वारदात पर पहुंच गई थी.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
ममता बनर्जी ने पीएम पर किया कटाक्ष
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लगता है पीएम काे I-N-D-I-A नाम बेहद पसंद है. मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंची थी.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
टीवी सीरियल में काम दिलाने के बहाने युवती से की ठगी, तीन गिरफ्तार
टीवी सीरियल में काम दिलाने का प्रलोभन देने और शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में बाली थाना की पुलिस ने एक युवक सहित तीन को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी का नाम ऋतुराज हालदर है. उसका घर डोमजूर थाना अंतर्गत चामराइल इलाके में है. आरोप है कि इसके पहले भी वह 17 युवतियों के साथ इसी तरह की ठगी कर चुका है. पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, आठ माह पहले बाली इलाके की रहने वाली एक युवती के साथ ऋतुराज की दोस्ती हुई थी. ऋतुराज ने युवती को अपना परिचय फिल्म निर्देशक के रूप में देते हुए उसे टीवी सीरियल में काम दिलाने का भरोसा दिलाया.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
राजभवन जा रही हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राजभवन जा रही हैं. वहां राज्यपाल सीवी आनंद बोस से कर सकती हैं मुलाकात.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
राजभवन के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन
मणिपुर हिंसा को लेकर राजभवन के सामने कांग्रेस समर्थनों ने जमकर हंगामा किया है. पुलिस की ओर कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
हाइकोर्ट ने शिक्षा विभाग काे 50 हजार रुपये जुर्माना भरने का दिया निर्देश
हाइकोर्ट ने शिक्षा विभाग काे 50,000 रुपये जुर्माना भरने का निर्देश दिया है. 10 दिन के अंदर हाइकोर्ट की कानूनी सहायता सेवा में पैसा जमा कराने का आदेश दिया गया है. अदालत ने यह भी कहा कि अगर मुख्य सचिव के पास निर्णय लेने की शक्ति नहीं है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. मुख्य सचिव को 6 सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट देनी है.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
महानगर में दूर होगी पार्किंग स्थलों की समस्या
महानगर में कार पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) की ओर से विशेष पहल की गयी है. अब कोलकाता नगर निगम की तर्ज पर केएमडीए भी अपना पार्किंग स्थल तैयार करेगा. अपनी आय को बढ़ाने के लिए केएमडीए निगम की तरह ही महानगर में अलग से पार्किंग स्थल तैयार करने का निर्णय लिया है. इतना ही नहीं, केएमडीए अपनी इस परियोजना को निगम के मॉडल पर विकसित कर रहा है. केएमडीए के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों के किनारे पार्किंग स्थलों को तैयार किया जायेगा.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
25 जुलाई की मध्यरात्रि में पीआरएस सिस्टम रहेगा डाउन
25 जुलाई को रात 11.45 बजे से 26 जुलाई रात 2.30 बजे तक कोलकाता में स्थिति पूर्वी क्षेत्र का पीआरएस सिस्टम डाउन रहेगा. ऐसे में रेलवे टिकटों की इंटरनेट के माध्यम से बुकिंग व रेलवे पूछताछ सेवा बंद रहेगी. लगभग 2.45 मिनट तक पीआरएस सिस्टम के ठप रहने के कारण रेलवे की चार्टिंग और करंट बुकिंग भी प्रभावित रहेगी. इस कारण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ पूर्व तट रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के पीआरएस सिस्टम पूरी तरह ठप रहेंगे.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
कोयला तस्करी मामले में मलय घटक एक बार फिर इडी ने किया तलब
कोयला तस्करी मामले में मलय घटक एक बार फिर इडी ने तलब किया है . इडी सूत्रों के मुताबिक, राज्य मंत्री ने पत्र लिखकर कहा है कि वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण दिल्ली जाने में असमर्थ हैं. इससे पहले मलय घटक ने इडी को बताया था कि पंचायत चुनाव में व्यस्तता के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे. इडी सूत्रों के मुताबिक कोर्ट के आदेश के मुताबिक मलय घटक को हर बार 15 दिन का समय देकर बुलाया जाते है. लेकिन वह विभिन्न कारण बताकर उपस्थिति से बच रहे हैं.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
कर्नाटक पुलिस के पूर्व डीजीपी को मुख्यमंत्री का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त करने की मंजूरी
राज्य मंत्रिमंडल ने कर्नाटक पुलिस के पूर्व महानिदेशक रूपक कुमार दत्त को मुख्यमंत्री के सुरक्षा सलाहकार और राज्य सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. रूपक कुमार दत्त सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक के पद पर भी रह चुके हैं. पंचायत चुनाव के बाद प्रथम राज्य कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री के सुरक्षा सलाहकार के पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी गयी. वह मुख्य रूप से राज्य के सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सलाह देंगे.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
हेडफोन नहीं मिलने पर युवक ने की खुदकुशी
हेडफोन नहीं मिलने पर मां के साथ हुई बहस के बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना जगाछा थाना अंतर्गत सातशी इलाके की है. मृतक का नाम अर्पण गायेन (22) था. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, अर्पण बांकड़ा में एक दर्जी की दुकान में काम करता था. घर पर मोबाइल का हेडफोन नहीं मिलने पर वह परेशान हो उठा. उसने मां को हेडफोन खोजने के लिए कहा, लेकिन मां ने इंकार कर दिया. इसके बाद वह अपने मकान की छत पर गया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में शोक है.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
हाइकोर्ट ने स्वीकार की अभिषेक के खिलाफ भाजपा की याचिका
कलकत्ता हाइकोर्ट ने भाजपा की उस याचिका को स्वीकार कर लिया. जिसमें तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पांच अगस्त को राज्यभर में भाजपा नेताओं के ‘घर का घेराव करने के आह्वान पर अदालत के हस्तक्षेप की मांग की गयी थी. हालांकि, मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने मामले की फास्ट ट्रैक सुनवाई की याचिका को खारिज कर दिया. याचिका दायर करते हुए भाजपा के वकील सूर्यनील दास ने तर्क दिया कि ऐसे राजनीतिक कार्यक्रम देश के नागरिकों के मूल अधिकारों के खिलाफ हैं और इसलिए अदालत के हस्तक्षेप की आवश्यकता है, ताकि ऐसे कार्यक्रम आयोजित न किये जायें.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
सुप्रीम कोर्ट ने इडी से अभिषेक, उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस पर मांगी रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को यह बताने का निर्देश दिया कि क्या पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धनशोधन मामलों में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है. न्यायमूर्ति एसके कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने इडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से इस बारे में जानकारी तब मांगी, जब वह दंपती की विदेश यात्रा की अेनुमति से संबंधित याचिका पर सुनवाई कर रही थी. पीठ ने कहा, “ जांच लंबित है. जरूरत होने पर आप उन्हें बुला सकते हैं. आपने किस आधार पर उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. विदेश यात्रा भी एक अधिकार है, जब तक कि कोई कारण न हो कि आरोपी भाग जायेगा.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने एक साथ 3 विभागों को भेजा पत्र
शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने एक साथ 3 विभागों को पत्र भेजा है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 2016 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था. परीक्षा के बाद 2017 में रिजल्ट जारी किया गया. सीबीआई का दावा है कि 2018 में एक सलाहकार समिति बनाकर 2016 की भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी उस समिति को सौंप दी गई थी.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
फर्जी वीडियो के जरिये बंगाल को बदनाम करने की कोशिश : ममता
राज्य सचिवालय नबान्न में मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्रियों से कहा कि फर्जी वीडियो के जरिये बंगाल को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने किसी विशेष स्थान या घटना का उल्लेख किये बगैर मंत्रियों से कहा कि राज्य को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. इसलिए हमें सतर्क रहना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसी सप्ताह के अंत में मुहर्रम है. इसलिए इस दौरान कोई घटना न हो, इसे लेकर मंत्रियों को सतर्क रहना ल होगा. आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने होंगे. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा है कि भाजपा यहां साजिश के न तहत अशांति व हिंसा फैला सकती यों है और इसके लिए फर्जी वीडियो का की प्रयोग किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि बंगाल में अशांति का वातावरण तैयार किया जा रहा है.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
संवाददाताओं के आवास के लिए हाउसिंग सोसाइटी की स्थापना करने का फैसला
पश्चिम बंगाल सरकार ने जिलों में कार्यरत संवाददाताओं के आवास के लिए हाउसिंग सोसाइटी की स्थापना करने का फैसला किया है. संवाददाताओं को एक रुपये की सलामी व वार्षिक एक रुपये के किराये पर आवास प्रदान किये जायेंगे. इसके लिए प्रत्येक जिले में 10 कट्ठा जमीन आवंटित की जायेगी. उन्होंने बताया कि कोलकाता शहर के संवाददाताओं के लिए राज्य सरकार ने पहले की यह व्यवस्था की है. अब जिलों के संवाददाताओं के लिए भी ऐसी व्यवस्था शुरू की जा रही है.
12:09 AM. 26 Jul 2312:09 AM. 26 Jul
कोलकाता पुलिस में 2500 कांस्टेबल की होगी नियुक्ति
राज्य में पंचायत चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पहली कैबिनेट बैठक राज्य सचिवालय नबान्न भवन में हुई. बैठक में कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल की नियुक्ति, डिस्टेलरी यूनिट के लिए जमीन का आवंटन, टी रिसॉर्ट बनाने की घोषणा सहित कई अहम फैसले लिये गये. कैबिनेट बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में राज्य की वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि कोलकाता पुलिस में 2500 कांस्टेबल की नियुक्ति की जायेगी. पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से ये नियुक्तियां होंगी. उन्होंने बताया कि जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.