West Bengal Breaking News : 6 दिसम्बर को उत्तर बंगाल दौरे पर अधिकारियों संग बैठक कर सकती हैं मुख्यमंत्री
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
West Bengal Breaking News : 6 दिसम्बर को उत्तर बंगाल दौरे पर अधिकारियों संग बैठक कर सकती हैं मुख्यमंत्री
Live Updates
10:59 PM. 24 Nov 235:29 PM. 24 Nov
दिनदहाड़े सड़क पर युवक को पकड़ा और चाकू से रेत दिया गर्दन
उत्तर कोलकाता के चितपुर इलाके में दिनदहाड़े सरेआम एक युवक को पकड़कर धारदार चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गयी. घटना केएल दास रोड में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे की है. मृत युवक का नाम शेख दुलारा (उम्र 29 वर्ष) बताया गया है. वह काशीपुर रोड इलाके का निवासी था. इधर, खबर पाकर चितपुर थाने की पुलिस के अलावा लालबाजार के होमीशाइड शाखा की टीम मामले की जांच में जुट गयी है. इस घटना के बाद से हमलावर बदमाश इलाके से फरार है, उन्हें दबोचने के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है. इधर, दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में एक युवक की इस तरह से निर्मम हत्या करने की घटना के बाद से इलाके में लोगों में डर घर कर गया है. इस घटना के बाद से इलाके में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गयी है.
10:59 PM. 24 Nov 235:29 PM. 24 Nov
नलहाटी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग पर धरना जारी
बीरभूम में शुक्रवार को जिले के नलहाटी रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग पर नलहाटी नागरिक मंच का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा. मंच के सदस्यों ने शुक्रवार को भी सुबह 9:00 बजे से नलहाटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर धरना प्रदर्शन किया. स्टेशन पर मंच के सदस्यों ने कहा कि एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों के ठहराव के साथ कोरोना काल में बंद हुईं लोकल ट्रेनों को बहाल किया जाये. साथ ही इन ट्रेनों का नलहाटी स्टेशन पर ठहराव दिया जाये. मंच के प्रदर्शन में नलहाटी के कुछ स्थानीय लोग व व्यापारी भी शामिल हुए. मंच की चेतावनी है कि जब तक रेल अधिकारी उनकी मांगें नहीं मान लेते, तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.
10:59 PM. 24 Nov 235:29 PM. 24 Nov
सुंदरबन में वार्षिक बाघ गणना 27 नवंबर से होगी शुरू
पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में वार्षिक बाघ गणना 27 नवंबर से शुरू होगी. वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह विभिन्न राज्यों द्वारा राष्ट्रव्यापी गणना का हिस्सा है जहां बाघ पाए जाते हैं. उन्होंने बताया कि ‘कैमरा ट्रैप’ अभ्यास पहले चरण में दक्षिण 24-परगना जिले के कुछ निकटवर्ती हिस्सों के साथ-साथ सुंदरबन बाघ अभयारण्य (एसटीआर) में एक महीने से अधिक समय तक चलेगा.उन्होंने कहा कि ‘कैमरा ट्रैप’ अभ्यास के दूसरे चरण में जिले के कुछ अन्य निकटवर्ती हिस्सों को भी शामिल किया जाएगा.
10:59 PM. 24 Nov 235:29 PM. 24 Nov
बर्दवान में विवाद के बाद आक्रोशित बेटे ने पिता की कटारी से गर्दन काट की हत्या, गिरफ्तार
पूर्व बर्दवान जिले के माधवदीही थाना इलाके के देनो ग्राम में पारिवारिक विवाद के बाद आक्रोशित पुत्र द्वारा अपने ही पिता की कटारी से गर्दन काट कर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मृत व्यक्ति का नाम वासुदेव पात्र (65) बताया है. पुलिस ने रक्त रंजित अवस्था में शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है. गिरफ्तार बेटे का नाम विश्वजीत पात्र(35) है. पुलिस ने बताया की पारिवारिक विवाद के बाद ही पुत्र ने घास काटने वाली कटारी से अपने बुजुर्ग पिता की गर्दन काट कर हत्या कर दी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि विश्वजीत काफी गर्म मिजाज का है. उसके बुजुर्ग पिता ने उसे घास काटने के लिए कहा. इस बाद पर पिता पुत्र में विवाद हो गया. आक्रोशित पुत्र ने कटारी से अपने ही पिता की गर्दन पर वार कर दिया. इसके बाद मौके पर ही पिता की मौत हो गयी. पुलिस को स्थानीय लोगों ने जब सूचना दी तो आरोपी पुत्र भाग गया था. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
10:59 PM. 24 Nov 235:29 PM. 24 Nov
उबर अब कोलकाता में चलाएगा बस
राज्य में परिवहन व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार अब निजी कंपनियों के साथ गठजोड़ कर रही है. महानगर में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान ऐप आधारित कैब सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी उबर ने बुधवार को घोषणा की कि वह इस महीने से कार्यालय जाने वालों के लिए कोलकाता में बस सेवा शुरू करेगी. कंपनी ने कहा कि यह सेवा 10 बसों के साथ शुरू होगी और अगले साल मार्च तक उबर शटल के पास पूर्वनिर्धारित मार्गों पर 60 वातानुकूलित बसें होंगी, जो व्यावसायिक जिलों को शहर के आवासीय क्षेत्रों से जोड़ेंगी.
10:59 PM. 24 Nov 235:29 PM. 24 Nov
25 और 26 नवंबर को सियालदह में ट्रेन सेवा रहेगी बाधित
25 और 26 नवंबर को सियालदह की कई शाखाओं में लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी. रेलवे द्वारा उक्त जानकारी दी गयी है कि दमदम जंक्शन स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस का काम होगा. ईस्टर्न रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में इस आशय की जानकारी दी गयी है. पूर्व रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 25 और 26 नवंबर को करीब 12 घंटे तक पावर ब्लॉक रहेगा.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.