West Bengal Breaking News LIVE : हावड़ा ब्रिज पर अचानक जब चढ़ा युवक, दमकल कर्मियों के छूटे पसीने

West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार की सुबह कोलकाता पहुंचे. आज सुबह डॉ. बोस राज्यपाल के पद की शपथ लेंगे. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा उन्हें शपथ पाठ कराया जायेगा. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, स्पीकर विमान बनर्जी व विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहेंगे. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

12:24 AM. 24 Nov 22 12:24 AM. 24 Nov

कालना में युवक की हत्या के मामले में अभियुक्त को आजीवन कारवास की सजा

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के कालना में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश सुधीर कुमार ने एक हत्या मामले के दोषी खोकन मांझी की अंतिम सुनवाई के बाद उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी कालना थाने के अनुखल ग्राम पंचायत के रुकुशपुर गांव का रहने वाला है.

12:24 AM. 24 Nov 22 12:24 AM. 24 Nov

स्कूल बस पलटने से 35 छात्र हुए घायल, 11 छात्रों की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बंदवान में एक निजी स्कूल की बस पलटने से 35 छात्र घायल हो गये. घायलों को पहले बंदवान स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां इलाज के बाद 24 छात्रों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें छोड़ दिया गया. हालांकि, 11 छात्रों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए झारखंड के जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया है .स्थानीय सूत्रों के अनुसार बंदवान कुचिया रोड के आसपास के विभिन्न गांवों से स्कूली छात्र वालपहाड़ स्कूल जा रहे थे. रास्ते में बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई. जिसके कारण बस नियंत्रण खो बैठा और पलट गया.

12:24 AM. 24 Nov 22 12:24 AM. 24 Nov

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में फिर सीबीआई जांच की याचिका दायर

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में फिर सीबीआई जांच की याचिका दायर की गई है.

12:24 AM. 24 Nov 22 12:24 AM. 24 Nov

मुख्यमंत्री ने कहा वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं करें चेक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने दिया जाएगा. आम लोगों से आवेदन है कि वह वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं इसकी जांच कर लें ताकि आगे उन्हें किसी तरह की समस्या ना हो.

12:24 AM. 24 Nov 22 12:24 AM. 24 Nov

बकाया डीए को लेकर सरकारी कर्मचारियों का विधानसभा अभियान, हंगामा जारी

पश्चिम बंगाल में बकाया डीए को लेकर सरकारी कर्मचारियों का विधानसभा अभियान शुरु हो गया है. पुलिस के द्वारा लगातार सरकारी कर्मचारियों के अभियान को रोकने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है. ताकि सरकारी कर्मचारियों विधानसभा तक नहीं पहुंच पाएं. जगह जगह पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. गौरतलब है कोर्ट की ओर राज्य सरकार को बकाया देने की बात कहीं गई थी लेकिन उस पर कार्य नहीं किया गया.

12:24 AM. 24 Nov 22 12:24 AM. 24 Nov

अब बिल्डिंग प्लान की मंजूरी होगी 15 दिनों में

पश्चिम बंगाल के शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने विधानसभा में ‘पश्चिम बंगाल नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2022’ पेश किया. इस विधेयक में राज्य के नगरपालिका क्षेत्रों में भवन निर्माण के लिए 60 दिन के बजाय 15 दिन में बिल्डिंग प्लान मंजूर किये जाने का प्रस्ताव है. विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने ध्वनि मत से बिल के पारित होने की घोषणा की. अब विधेयक को राज्यपाल के पास भेजा जायेगा. राज्यपाल के हस्ताक्षर करने के साथ ही यह बिल नये कानून का रूप ले लेगा.

12:24 AM. 24 Nov 22 12:24 AM. 24 Nov

राज्यपाल की शपथ समारोह में नहीं शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी 

पश्चिम बंगाल के नये राज्यपाल की शपथ समारोह में नहीं शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी .

12:24 AM. 24 Nov 22 12:24 AM. 24 Nov

24 घंटे के अंदर इंटाली हत्याकांड के मुख्य आरोपी हुए गिरफ्तार

बिहार से इलाज के लिए कोलकाता आयी युवती की गला रेत कर हत्या करने का आरोप बड़ाबाजार के तीन मुटिया पर लगा है. फरार आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है.

12:24 AM. 24 Nov 22 12:24 AM. 24 Nov

मुख्यमंत्री की तरफ से राज्यपाल के लिए राजभवन पहुंचा रसगुल्ला 

पश्चिम बंगाल की सबसे खास मिठाई होती है रसगुल्ला. ऐसे में नये राज्यपाल के स्वागत के लिए नीले बर्तन में खूबसूरती से रसगुल्ला सजाया गया. फिर नबन्ना के अधिकारी इसे राजभवन लेकर पहुंचे. उसके बाद ममता बनर्जी राजभवन में नए राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को उपहार स्वरूप कोलकाता का रसगुल्ला भेंट किया.

4:28 PM. 23 Nov 22 4:28 PM. 23 Nov

जगदीप धनखड़ के बाद बंगाल के नये राज्यपाल बने डॉ.सी.वी.आनंद बोस

जगदीप धनखड़ के बाद बंगाल के नये राज्यपाल बने डॉ.सी.वी.आनंद बोस. शपथ ग्रहण समारोह के बाद वह सभी मंत्रियों व अतिथियों से मुलाकात किए.

4:28 PM. 23 Nov 22 4:28 PM. 23 Nov

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंची राजभवन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंची राजभवन पहुंच चुकी है. मंत्री फिरहाद हकीम भी उपस्थित हो गये है. थोड़ी देर में डॉ.सी.वी.आनंद बोस राज्यपाल पद की शपथ लेंगे.

4:07 PM. 23 Nov 22 4:07 PM. 23 Nov

आज राज्यपाल पद की शपथ लेंगे डॉ.सी.वी.आनंद बोस

पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार की सुबह कोलकाता पहुंचे. आज सुबह डॉ. बोस राज्यपाल के पद की शपथ लेंगे. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा उन्हें शपथ पाठ कराया जायेगा. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, स्पीकर विमान बनर्जी व विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहेंगे.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार की सुबह कोलकाता पहुंचे. आज सुबह डॉ. बोस राज्यपाल के पद की शपथ लेंगे. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा उन्हें शपथ पाठ कराया जायेगा. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, स्पीकर विमान बनर्जी व विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहेंगे. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >