West Bengal Breaking News LIVE : पानी लेने को लेकर विवाद में युवक को मारा चाकू, मौके पर पहुंची पुलिस
Copied link
West Bengal Breaking News LIVE Updates : ओडिशा के कोरई रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 3 लोगों की मौत हो गई. 2 लोग घायल हो गए . ओडिशा के जाजपुर में कोरई रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह-सुबह तक दर्दनाक हादसा हो गया.. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
12:57 AM. 22 Nov 2212:57 AM. 22 Nov
पानी लेने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद
पानी लेने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया. घटना महानगर के पोर्ट इलाके में स्थित राजाबागान की है. जख्मी युवक का नाम मोहम्मद अशफाक है. उसपर चाकू से जानलेवा हमला करनेवा��े युवक का नाम नसीम खान है. खबर पाकर मेटियाबुर्ज थाने की पुलिस वहां पहुंची और हमलावर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को जांच में पता चला कि स्थानीय इलाके में निगम के पानी के नल से नसीम खान बाल्टी में पानी भर रहा था. आपातकालीन स्थिति का हवाला देते हुए अशफाक वहां पहुंचा और दो बाल्टी पानी भरने की बात कही. इसी को लेकर दोनों में विवाद छिड़ गया. आरोप है कि इसी समय तुरंत नसीम ने अशफाक के शरीर पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. जख्मी अशफाक को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया है. इस घटना को लेकर इलाके के लोग काफी गुस्से में हैं.
12:57 AM. 22 Nov 2212:57 AM. 22 Nov
कमलगाजी फैक्ट्री में गैस रिसाव
पश्चिम बंगाल के कमलगाजी में कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से कई फैक्ट्री कर्मचारी अचानक बीमार हो गये . वहीं फैक्ट्री से निकलने वाले अमोनिया गैस धीरे-धीरे इलाके में फैलते जा रहा है. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर हैं. मिली जानकारी के अनुसार 2 दमकलकर्मी भी बीमार पड़ गए . इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि गैस के रिसाव को नहीं रोका गया तो पूरा इलाका इसकी चपेट में आ सकता है.
11:16 PM. 21 Nov 2211:16 PM. 21 Nov
ममता बनर्जी ने गंगा आरती का आयोजन करने का दिया निर्देश
स्वास्थ्य के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के सुंदरीकरण को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि गंगा के तटों के सुंदरीकरण को बढ़ाने के लिए गंगा आरती का आयोजन किया जाना चाहिए . मुझे यहां गंगा आरती के लिए एक जगह चाहिए. जैसे कि अन्य राज्यों में गंगा आरती का आयोजन किया जाता है वैसे ही यहां भी गंगा आरती का आयोजन किया जाना चाहिए. गंगा के किनारे ऐसे जगह पर गंगा आरती होना चाहिए जहां पर मंदिर हो, लोगों के बैठने की व्यवस्था हो, भले ही इसमें दो साल लग जाएं, कोई नुकसान नहीं है लेकिन भव्य तरीकें से गंगा आरती का आयोजन किया जाना चाहिए.
11:16 PM. 21 Nov 2211:16 PM. 21 Nov
चिकित्सा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, विभिन्न अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टर संगठनों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने बंगाल के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दों को लेकर बातचीत की. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में चिकित्सा की लापरवाहियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी अस्पतालों को स्वास्थ्य साथी कार्ड के तहत ही मरीजों का इलाज करना होगा अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उन अस्पतालों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा.
11:16 PM. 21 Nov 2211:16 PM. 21 Nov
अखिल गिरि के मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांंग पर भाजपा का प्रदर्शन
भाजपा महिला मोर्चा ने कई जगहों पर मंत्री अखिल गिरि के बयान को लेकर रैली निकाली है. उनकी मांग है कि मंत्री अखिल गिरि को उनके पद से हटाया जाना चाहिए. इस रैली में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी , लाॅकेट चटर्जी के साथ ही कई अन्य नेता मौजूद रहें.
11:16 PM. 21 Nov 2211:16 PM. 21 Nov
ममता बनर्जी के सलाहाकार अलापन बंद्योपाध्याय बने स्टेट हेरिटेज के चेयरमैन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सलाहाकार अलापन बंद्योपाध्याय बने स्टेट हेरिटेज के चेयरमैन. अलापन बंद्योपाध्याय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर विवाद में आये थे.
11:16 PM. 21 Nov 2211:16 PM. 21 Nov
राष्ट्रपति पर अखिल गिरी के बयान पर भाजपा का विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर तृणमूल सरकार के मंत्री अखिल गिरी की टिप्पणी को लेकर भाजपा संसदीय दल ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया. साथ ही भाजपा विधायकों ने मंत्री अखिल गिरि को पद से हटाने की भी मांग की है. भाजपा के स्थगन प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है. जिसके बाद भाजपा ने विधानसभा के बाहर हंगामा शुरू कर दिया.
11:16 PM. 21 Nov 2211:16 PM. 21 Nov
चेन्नई से कोलकाता कूरियर किये गये 4 अत्याधुनिक कैमरे व 4 ड्रोन बरामद
पश्चिम बंगाल के कोलकाता कस्टम की टीम ने मध्य कोलकाता से चार अत्याधुनिक और चार ड्रोन कैमरे बरामद किये हैं. बताया जा रहा है कि बरामद अत्याधुनिक कैमरे का इस्तेमाल भारतीय सेना के जवान करते हैं. बरामद ड्रोन भी हाई क्वालिटी का है. उससे रात में ऊंचाई से स्पष्ट तस्वीरें ली जा सकती हैं. हालांकि, इन कैमरों को लेकर जा रहा युवक भागने में सफल रहा.
11:16 PM. 21 Nov 2211:16 PM. 21 Nov
पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर जारी
पश्चिम बंगाल मेंडेंगू के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में डेंगू के 416 नये मामले सामने आये हैं. वहीं एक दिन में रक्त के 6343 नमूने जांचे गये थे. उधर, एक दिन में 378 लोग डेंगू के शिकार हुए थे. इस दिन 5881 नमूने जांचे गये थे. राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशक प्रो. डॉ सिद्धार्थ नियोगी ने यह जानकरी है. उन्होंने बताया कि राज्य में डेंगू की स्थिति में सुधार हो रहा है. कोलकाता की स्थिति भी सुधर रही है. उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने के प्रथम सप्ताह तक स्थिति तक डेंगू का प्रकोप काफी हद तक कम हो सकता है.
11:16 PM. 21 Nov 2211:16 PM. 21 Nov
ओडिशा में पटरी से उतरी मालगाड़ी
ओडिशा के कोरई रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 3 लोगों की मौत हो गई. 2 लोग घायल हो गए . ओडिशा के जाजपुर में कोरई रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह-सुबह तक दर्दनाक हादसा हो गया.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News LIVE Updates : ओडिशा के कोरई रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 3 लोगों की मौत हो गई. 2 लोग घायल हो गए . ओडिशा के जाजपुर में कोरई रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह-सुबह तक दर्दनाक हादसा हो गया.. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.