बीजीबीएस में शामिल होंगे देश व विदेश के उद्योगपति
राज्य सरकार की ओर से 21-22 नवंबर को महानगर में आयोजित होने वाले बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के 7वें संस्करण को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य सचिवालय के आला अधिकारियों ने समीक्षा की. राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, बीजीबीएस के दौरान राज्य सरकार की ओर से कई नयी नीतियों की घोषणा की जा सकती है. बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 में रणनीतिक और व्यावसायिक गठबंधन बनाने के साथ-साथ औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र और व्यापार अनुकूल पहलों पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से दुनिया भर के कॉर्पोरेट लीडर, व्यापार प्रतिनिधिमंडलों, उद्यमियों, शिक्षाविदों और थिंक-टैंकों को एक साथ लाने की परिकल्पना की गयी है.