West Bengal Breaking News LIVE : डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर मेयरऑफिस के सामने विरोधी पार्षदों का हंगामा
Copied link
West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला से आपत्तिजनक बात करने के आरोप में हरिदेवपुर के सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर लगातार महिला को परेशान कर रहे थे. महिला ने लालबाजार थाने में फोन करके शिकायत की थी. जिसके बाद कार्रवाई की गई. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
11:50 PM. 16 Nov 2211:50 PM. 16 Nov
टीटागढ़ में चार मकान जलकर खाक
उत्तर 24 परगना की टीटागढ़ नगरपालिका के आठ नंबर वार्ड के एमजी रोड स्थित खटिया मोहल्ला में बुधवार सुबह एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लग गयी. आग पास के घरों में भी फैल गयी. खबर पाकर मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं. घंटों मशक्कत से आग बुझाया गया. इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है, हालांकि आग में चार मकान पूरी तरह से जल कर खाक हो गये. मौके पर नगरपालिका के चेयरमैन कमलेश साव और स्थानीय वार्ड पार्षद ओम प्रकाश साव पहुंचे थे.
11:50 PM. 16 Nov 2211:50 PM. 16 Nov
पुनर्गठित की गई एसआइटी
कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती भ्रष्टाचार मामले की सीबीआई जांच पर नाराजगी जताई . उन्होंने बुधवार को ग्रुप-डी और ग्रुप-सी भर्ती मामलों में सीबीआई की एसआइटी भी बदल दी. केंद्रीय जांच एजेंसी के दो अधिकारियों को एसआइटी से हटा दिया गया. उनकी जगह सीबीआई के 4 नए सदस्यों को एसआइटी में लाया गया. गौरतलब है कि न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने बुधवार को पुनर्गठित पीठ की अध्यक्षता की थी. गौरतलब है कि जस्टिस गंगोपाध्याय बुधवार को सीबीआई के पूर्व डीआईजी अखिलेश सिंह को पुनर्गठित पीठ की अध्यक्षता में लाए थे. उनका निर्देश है कि वह जहां भी हों संबंधित अधिकारी 7 दिन के अंदर अखिलेश सिंह को कोलकाता भेज दें. बिना कोर्ट की अनुमति के उनका तबादला नहीं किया जा सकता है.
11:50 PM. 16 Nov 2211:50 PM. 16 Nov
जनता के करोड़ों रुपयों के खर्च का हिसाब नहीं है केंद्र के पास : अभिषेक
पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपने लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर में फिर एक बार विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर हमला बोला है. अभिषेक ने शुभेंदु को चार साल का केंद्रीय सुरक्षा पाने वाला नेता कहकर तंज कसा है. उन्होंने दावा किया है कि उनकी सारी बहादुरी केंद्रीय सुरक्षा के कारण है वरना व खुद दहशत में हैं. उन्होंने कहा कि शुभेंदु मात्र कैमरे के सामने दोनों हाथ उठाकर ईमानदारी की बात करते हैं.
8:07 PM. 16 Nov 228:07 PM. 16 Nov
अपर प्राइमरी उम्मीदवारों के साथ पुलिस की झड़प
अपर प्राइमरी उम्मीदवारों का एक बार फिर कालीघाट में प्रदर्शन शुरु हो गया है. पुलिस की ओर से जबरन उम्मीदवारों को पकड़ कर बसों में भरा जा रहा है. आरोप है कि पुलिस की ओर से मार-पीट भी की गई. कई उम्मीदवार घायल हो गये है. अपर प्राइमरी उम्मीदवारों की मांग है कि जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरु किया जाएगा.
8:07 PM. 16 Nov 228:07 PM. 16 Nov
बीरभूम में नाका चेकिंग में मिले कई अवैध हथियार
पश्चिम बंगाल के नलहाटी थाना के झारखंड सीमावर्ती इलाके में मौजूद नाचा पहाड़ी से पुलिस ने नाका चेकिंग अभियान के बाद भारी मात्रा में हथियार के साथ एक बदमाश कालू को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से तीन हथियार समेत 11 राउंड गोली जब्त किया गया है. पुलिस ने बताया की बरामद हथियारों में एक वन शटर तथा दो 9 एम एम पिस्तौल है. इसके साथ 11 राउंड गोली भी जब्त की गई है
6:45 PM. 16 Nov 226:45 PM. 16 Nov
एसआइटी प्रमुख हाइकोर्ट में तलब
हाइकोर्ट ने शिक्षा विभाग में ग्रुप सी व डी के पदों पर नियुक्ति के मामले की तहकीकात कर रहे विशेष जांच दल के प्रमुख को बुधवार की दोपहर 2 बजे तलब किया गया है. न्यायमूर्ति अभिजीत गांगुली ने मंगलवार को यह निर्देश दिया. उन्होंने जानना चाहा कि किसने खाली उत्तर पुस्तिका जमा दी थी. अदालत ऐसे अभ्यर्थियों के बारे में भी जानना चाहती है, जिन्हें दो या तीन अंक मिले, लेकिन बाद में इनका अंक 52 या 53 हो गया.
6:45 PM. 16 Nov 226:45 PM. 16 Nov
बार में बहस के दौरान चेहरे पर फोड़ दी ग्लास
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के शेक्सपीयर सरणी थाना क्षेत्र में स्थित कैमेक स्ट्रीट में एक बार के भीतर टेबल में धक्का लगने पर दो गुटों के बीच हुई बहस के बाद झड़प में हमलावर युवकों में से एक ने एक व्यवसायी के चेहरे पर शीशे की ग्लास तोड़ दी. पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
4:55 PM. 16 Nov 224:55 PM. 16 Nov
हरिदेवपुर के सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला से आपत्तिजनक बात करने के आरोप में हरिदेवपुर के सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर लगातार महिला को परेशान कर रहे थे. महिला ने लालबाजार थाने में फोन करके शिकायत की थी जिसके बाद कार्रवाई की गई.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला से आपत्तिजनक बात करने के आरोप में हरिदेवपुर के सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर लगातार महिला को परेशान कर रहे थे. महिला ने लालबाजार थाने में फोन करके शिकायत की थी. जिसके बाद कार्रवाई की गई. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.