West Bengal Breaking News : अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में कोलकाता पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल में छात्र संघ के चुनाव कराने की मांग पर पिछले आठ दिनों से कोलकाता मेडिकल कॉलेज के छह छात्र भूख हड़ताल पर हैं. इस बीच राज्य के स्वास्थ्य सचिव नायारण स्वरुप निगम गुरुवार को कोलकाता मेडिकल कॉलेज से सटे स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन पहुंचे थे. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
2:27 AM. 17 Dec 22 8:57 PM. 16 Dec

भाजपा की सांगठनिक बैठक में आये शुभेंदु व दिलीप भी

बंडेल के फटिक चंद्र भवन में भाजपा के आला नेताओं व पदाधिकारियों की बैठक में नंदीग्राम से पार्टी के विधायक व मेदिनीपुर से सांसद दिलीप घोष भी शामिल हुए. एक दिन पहले ही दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तंजिया बयान दिया था. उक्त सांगठनिक बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, सांसद लॉकेट चटर्जी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार, केंद्रीय नेता व बंगाल प्रभारी सुनील बंसल, मंगल पांडेय, अमित मलाविय, बीएल संतोष, जगन्नाथ सरकार, दिनेश त्रिवेदी, रूपा गांगुली, अग्निमित्रा पाल, अशोक डिंडा, बिमान घोष आदि उपस्थित हुए.

2:27 AM. 17 Dec 22 8:57 PM. 16 Dec

श्यामपुर : ऑटो-बाइक भिड़ंत, एक मरा, चार जख्मी

हावड़ा के श्यामपुर थाना क्षेत्र के आमता- श्यामपुर रोड पर ऑटोरिक्शा और बाइक के बीच टक्कर होने से दुपहिया सवार की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये. मृतक का नाम शेख रहमान (30) बताया गया है. चारों घायलों को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बतायी गयी है. पता चला है कि बाइक पर तीन युवक सवार थे. किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था.

2:27 AM. 17 Dec 22 8:57 PM. 16 Dec

क्रिसमस से पहले खुल सकता है संतरागाछी ब्रिज

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल से अब क्रिसमस से पहले खुल सकता है संतरागाछी ब्रिज.

2:27 AM. 17 Dec 22 8:57 PM. 16 Dec

अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में छापा, चार गिरफ्तार

एक बार फिर कोलकाता पुलिस ने महानगर में अवैध तरीके से चलाये जा रहे एक हुक्का बार पर कार्रवाई की. गत गुरुवार को जादवपुर थाना क्षेत्र के साउथ सिटी मॉल के पांच तल पर स्थित एक रेस्तरां के गोदामनुमा कमरे में छापेमारी की थी, जहां अवैध तरीके से हुक्का बार चलाया जा रहा था. मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम जावेद अहमद, प्रदीप राणा, मोहम्मद अयूब व दूध कुमार सरदार बताये गये हैं. सारे आरोपी वहां कार्यरत थे. हुक्का बार ‘अंकित मधुपुरिया एंड अदर्स’ के नाम से चल रहा था.

2:27 AM. 17 Dec 22 8:57 PM. 16 Dec

शुभेंदु के खिलाफ मामले की त्वरित सुनवाई से हाइकोर्ट का इंकार

पश्चिम बंगाल में कलकत्ता हाइकोर्ट से राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी को बड़ी राहत मिली है. हाइकोर्ट ने शुभेंदु को मिले रक्षा-कवच के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका पर त्वरित सुनवाई करने से इंकार कर दिया. शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश जय सेनगुप्ता की एकल पीठ ने कहा कि त्वरित सुनवाई की जरूरत नहीं है. मामले पर सुनवाई तीन सप्ताह के लिए टाल दी. इस आदेश के बाद राज्य सरकार फिलहाल शुभेंदु के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पायेगी.

2:27 AM. 17 Dec 22 8:57 PM. 16 Dec

लालन शेख मौत मामले की जांच करने बागतुई पहुंची CID टीम

रामपुरहाट थाना की बड़शाल ग्राम पंचायत के बागतुई गांव में इसी वर्ष 21 मार्च को हुए नरसंहार मामले में आरोपी लालन शेख की सीबीआई हिरासत में अस्वाभाविक मौत की घटना को लेकर मृतका की पत्नी द्वारा सीबीआई के सात अधिकारियों पर हत्या का आरोप के बाद कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश पर सीआईडी की टीम जांच करने शुक्रवार को बागतुई गांव पहुंची. तनाव को देखते हुए पुलिस सक्रिय है. इस बीच सीआईडी के अधिकारियों ने मृतक लालन शेख की पत्नी रेशमा बीबी से बातचीत की और जानकारी ली.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल में छात्र संघ के चुनाव कराने की मांग पर पिछले आठ दिनों से कोलकाता मेडिकल कॉलेज के छह छात्र भूख हड़ताल पर हैं. इस बीच राज्य के स्वास्थ्य सचिव नायारण स्वरुप निगम गुरुवार को कोलकाता मेडिकल कॉलेज से सटे स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन पहुंचे थे. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >