West Bengal Breaking News LIVE : कोलकाता के बाद हावड़ा में डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर भाजपा की रैली
Copied link
West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के कलकत्ता हाइकोर्ट ने सीबीआई से शिक्षक भर्ती घोटाले में उसकी जांच की गति पर सवाल उठाया है. एक मामले में अदालत में मौजूद सीबीआई के वकील को न्यायाधीश ने पूछा कि सीबीआई कितने दिनों में जांच पूरी करेगी? सदस्यों की संख्या बढ़ाने की व्यवस्था करें.. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
11:00 PM. 15 Nov 2211:00 PM. 15 Nov
बेलपहाड़ी गांव में आदिवासियों से मिलनी पहुंची ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेलपहाड़ी में आदिवासियों के घर जाकर उनसे मुलाकात की है. इस दौरान आदिवासियों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बताई. उनका कहना है कि गांव में पीने की पानी की व्यवस्था नहीं है.वहीं आदिवासियों का कहना है कि उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं है . ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2024 तक सभी समस्याओं के सामाधान होने का आश्वासन दिया है. उनका कहना है कि वह हमेशा आदिवासियों के हित के बारे में सोचती है और आगे भी उनके विकाश के लिए कार्य किया जाएगा.
11:00 PM. 15 Nov 2211:00 PM. 15 Nov
कोलकाता-सुंदरवन के बीच बस सेवा बंद होने से परेशानी
पश्चिम बंगाल के कोलकाता और सुंदरवन के बीच सरकारी बस सेवा बंद हो जाने से सुदूरवर्ती सुंदरवन क्षेत्र के लोगों एवं यहां आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक, दो साल पहले राज्य सरकार की पहल से कोलकाता और सुंदरवन के बीच सरकारी बस सेवा शुरू हुई थी
11:00 PM. 15 Nov 2211:00 PM. 15 Nov
बिरसा मुंडा की जयंती पर झाड़ग्राम पहुंची ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बिरसाा मुंडा की जयंती पर झाड़ग्राम पहुंची है . इस दौरान उन्होंने आदिवासियों के साथ नृत्य किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 5 शहरों में बिरसाा मुंडा की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की है.
11:00 PM. 15 Nov 2211:00 PM. 15 Nov
शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ सिंगूर थाना में लिखित एफआईआर दर्ज
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ सिंगूर थाना में लिखित एफआईआर दर्ज किया गया है. बंगाल की मंत्री बीरबाहा हांसदा के संबंध पर टिप्पणी करने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग रखी गई है.
11:00 PM. 15 Nov 2211:00 PM. 15 Nov
कोलकाता के बाद हावड़ा में डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर भाजपा की रैली
पश्चिम बंगाल में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. आज भाजपा की ओर से प्रतिवाद रैली निकाली गई है. इस दौरान भाजपा ने हावड़ा नगर निगम का घेराव किया है. भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. हंगामा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है ऐसे में पुलिस बल को अर्लट कर दिया गया है.
11:00 PM. 15 Nov 2211:00 PM. 15 Nov
आज झाड़ग्राम में ममता की सभा
महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी समाज के महानायक बिरसा मुंडा की जयंती पर आज मंगलवार को सीएम ममता बनर्जी झाड़ग्राम के बेलपहाड़ी में सभा करेगी. ममता बनर्जी 4 वर्ष बाद बेलपहाड़ी में सभा करने के लिए पहुंच रही है. इस दौरान मुख्यमंत्री बेलपहाड़ी में बिरसा मुंडा की एक प्रतिमा का अनावरण भी करेगी. इसके साथ ही कई घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है.
11:00 PM. 15 Nov 2211:00 PM. 15 Nov
तृणमूल के दो गुटों में संघर्ष, बमबारी
पश्चिम बंगाल के सैंथिया में मंगलवार को इलाका दखल को केंद्र कर तृणमूल के दो गुटों में हुए संघर्ष, मारपीट और बमबाजी के कारण समूचा इलाका दहल गया. देखते ही देखते इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है. इस घटना में बम लगने से एक तृणमूल कार्यकर्ता का पैर उसके शरीर से अलग हो गया है. वहीं दो और लोग बुरी तरह से घायल हो गये है. इस घटना को लेकर लगातार राजनीति भी शुरु कर दी गई है.
5:23 PM. 15 Nov 225:23 PM. 15 Nov
एसआइटी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने का निर्देश
पश्चिम बंगाल के कलकत्ता हाइकोर्ट ने सीबीआई से शिक्षक भर्ती घोटाले में उसकी जांच की गति पर सवाल उठाया है. एक मामले में अदालत में मौजूद सीबीआई के वकील को न्यायाधीश ने पूछा कि सीबीआई कितने दिनों में जांच पूरी करेगी? सदस्यों की संख्या बढ़ाने की व्यवस्था करें.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के कलकत्ता हाइकोर्ट ने सीबीआई से शिक्षक भर्ती घोटाले में उसकी जांच की गति पर सवाल उठाया है. एक मामले में अदालत में मौजूद सीबीआई के वकील को न्यायाधीश ने पूछा कि सीबीआई कितने दिनों में जांच पूरी करेगी? सदस्यों की संख्या बढ़ाने की व्यवस्था करें.. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.