West Bengal Breaking News : अब कांग्रेस उम्मीदवार के घर पर बम से हमला, तृणमूल कांग्रेस पर लगा आरोप

West Bengal Breaking News updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
10:41 PM. 1 Jul 23 5:11 PM. 1 Jul

नलहाटी में फिर मिले कई बम, जांच में जुटी पुलिस

बीरभूम में शनिवार को सुबह जिले के नलहटी में फिर एक झोले में भर कर रखे कई बम मिलने से हड़कंप मच गया. पंचायत चुनाव के माहौल के बीच जिले में बम मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है. वहां बम होने की स्थानीय ग्रामीणों से सूचना पाकर पुलिस नियत स्थान पर पहुंची और बम वाले स्थान की घेराबंदी कर दी. इस बीच, बम निरोधी दस्ते को बुला कर बमों को निष्क्रिय कराया जा रहा है. घटना की जांच में पुलिस लग गयी है.

10:41 PM. 1 Jul 23 5:11 PM. 1 Jul

अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

राज्य पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध तरीके से टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम मोहम्मद कलीमुद्दीन और मोहम्मद समीमुल्लाह हैं. दोनों उत्तर 24 परगना जिले के बारासात के दक्षिण काजीपाड़ा इलाके के निवासी हैं. एसटीएफ के अनुसार, मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर बारासात और दत्तपुकुर के कुछ इलाकों में छापेमारी की गयी थी. अभियान के दौरान दत्तपुकुर में अवैध रूप से टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले गिरोह के ठिकाने का पता चला और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उनपर सिम बॉक्स का उपयोग करके अंतरराष्ट्रीय कॉल को अवैध तरीके से स्थानीय कॉल के रूप में डायवर्ट करने का आरोप है.

10:41 PM. 1 Jul 23 5:11 PM. 1 Jul

सायोनी की संपत्ति इडी की जांच में

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) के अधिकारियों ने गत शुक्रवार को तृणमूल युवा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सह टॉलीवुड अभिनेत्री सायोनी घोष से सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में करीब 11 घंटों तक पूछताछ की थी. इसके एक दिन बाद ही यानी शनिवार को इडी ने घोष को पूछताछ के लिए अगले हफ्ते फिर तलब किया है.सूत्रों के अनुसार, उन्हें 5 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे यहां इडी कार्यालय में हाजिर होने को कहा गया है.

10:41 PM. 1 Jul 23 5:11 PM. 1 Jul

पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने पहनी अंगूठी, जेल सुप्रिटेंडेंट के खिलाफ FIR दर्ज

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के जेल में अंगूठी पहनने वाले मामले में बैंकशाल कोर्ट स्थित इडी की विशेष अदालत ने जांच का आदेश दिया था. साथ ही जांच की रिपोर्ट हर 15 दिनों के अंतराल में अदालत में सौंपने का भी निर्देश दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, इस निर्देश के मद्देनजर प्रेसीडेंसी संशोधनागार के सुप्रिटेंडेंट देवाशीष चक्रवर्ती के खिलाफ राज्य के संशोधनागार विभाग ने हेस्टिंग्स थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. शिकायत में अधीक्षक पर कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है.

10:41 PM. 1 Jul 23 5:11 PM. 1 Jul

मीनाक्षी मुखर्जी बोलीं बंगाल में रोजगार के नाम पर बम बनाने का घर घर चल रहा कारखाना

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के भातार में पंचायत चुनाव को देखते हुए आयोजित जनसभा में सीपीआईएम की प्रदेश युवा नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में रोजगार के नाम पर कल-कारखाने लगातार बंद होते जा रहे है. राइस मिल व अन्य कुटीर उद्योग बंद हो गए हैं. यहां के युवा रोजगार के लिए अन्य प्रांतों में जा रहे हैं .यह हालत हो गई है पश्चिम बंगाल की. जिस पश्चिम बंगाल में पहले वाम मोर्चा सरकार में बिहार, यूपी अन्य प्रांतों से रोजगार के लिए युवा आते थे.

10:41 PM. 1 Jul 23 5:11 PM. 1 Jul

राज्यपाल सीवी आनंद बोस पहुंचे कूचबिहार, मृतक के परिजनों से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा की तमाम घटनाओं को देखते हुए राज्यपाल सीवी आनंद बोस ऐक्‍शन में आ गए हैं. राज्यपाल खुद ही जिन इलाकों में हिंसा की घटनाएं हुई उन इलाकों का दौरा कर रहे है. राज्यपाल फिलहाल कूचबिहार में है. उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए उनके दरवाजे खुले हैं. शनिवार सुबह प्रदर्शनकारी राज्यपाल से मिलने के लिए कूचबिहार सर्किट हाउस के सामने एकत्र हुए. इसमें बीजेपी विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ ‘प्रभावित’ बीजेपी कार्यकर्ता भी शामिल थे. वहीं कांग्रेस और सीपीएम के नेता भी अपनी समस्या लेकर राज्यपाल के पास पहुंचे थे. राज्यपाल ने सबकी शिकायतें सुन कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >