West Bengal Breaking News : भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी काे नहीं मिली विजया सम्मेलनी की इजाजत

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
6:11 AM. 2 Nov 23 12:41 AM. 2 Nov

कोलकाता से दीघा के रास्ते में कांथी बाइपास पर बस और कार की टक्कर में तीन की मौत

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दीघा के रास्ते में बड़ा हादसा हो गया.बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है. एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वाहन दीघा से कोलकाता जा रही बस से टकरा गई. यह दुर्घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दीघा 116बी राष्ट्रीय राजमार्ग के कांथी मेचेदा बाईपास से सटे इलाके में हुई. इस घटना के कारण सड़क पर भीषण जाम लग गया. बाद में कांथी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

6:11 AM. 2 Nov 23 12:41 AM. 2 Nov

शुभेंदु अधिकारी काे नहीं मिली विजया सम्मेलनी की इजाजत

बुधवार को बांकुड़ा में बीजेपी के विजया सम्मेलनी की इजाजत नहीं दी जा सकती. कलकत्ता हाई कोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने बुधवार को सुनवाई करते हुए यह बात कही. बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक का बयान सुनने के बाद जज ने अपना मन बदल लिया. कोर्ट ने आदेश दिया कि बीजेपी 4 नवंबर के बाद वहां बैठक कर सकती है.

6:11 AM. 2 Nov 23 12:41 AM. 2 Nov

मनरेगा का बकाया पैसा नहीं मिला तो करेंगे बड़ा आंदोलन : ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से जुड़े बकाये को लेकर कहा अगर विवाद को हल नहीं मिला तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे.

6:11 AM. 2 Nov 23 12:41 AM. 2 Nov

राज्य के पंचायत सचिव दो नवंबर को जायेंगे दिल्ली

राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना और 100 दिन काम (मनरेगा योजना) के बकाया का आरोप लगा रही है. राज्य का आरोप है कि पैसा अभी भी उपलब्ध नहीं हुआ है. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार राज्य के पंचायत सचिव दो नवंबर को दिल्ली जा रहे हैं. सूत्रों की खबर की समीक्षा के लिए दिल्ली का यह दौरा बैठक के लिए आयोजित किया गया है. इस समीक्षा बैठक में राज्य के सभी पंचायत कार्यालयों को उपस्थित रहना होगा.

6:11 AM. 2 Nov 23 12:41 AM. 2 Nov

11 दिनों में नौ हजार आये डेंगू की चपेट में

पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों से राज्य के किसी हिस्से में बारिश नहीं हुई है. पर डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम के बदलते मिजाज के बीच डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डेंगू ने अपने पिछले पांच वर्षों के रिकॉर्ड को इस बार तोड़ा है. जानकारी के अनुसार, राज्य में दुर्गापूजा के दौरान महालय से विजय दशमी के बीच यानी 14 से 24 अक्तूबर के बीच 11 दिनों में राज्य में नौ हजार लोग डेंगू के शिकार हुए हैं

6:11 AM. 2 Nov 23 12:41 AM. 2 Nov

महुआ मोइत्रा ने कहा, कैश फॉर क्वेरी मामले में एथिक्स कमेटी उन पर पेश होने के लिए बना रही है दबाव

पश्चिम बंगाल की तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) कैश फॉर क्वेरी मामले में गुरुवार को लोकसभा की एथिक्स कमेटी के सामने पेश होंगी. इससे पहले उन्होंने कमेटी से सामने एक खास मांग भी रख दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से जिरह की मांग की है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में जरूरत है कि हीरानंदानी से भी पूछताछ की जानी चाहिए. महुआ मोइत्रा ने एथिक्ट कमेटी को एक पत्र भी लिखा है. इसमें उन्होंने यह भी दावा किया कि संसदीय समितियों को आपराधिक मामलों में जांच का कोई अधिकार नहीं है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >