West Bengal Breaking News : राज्यपाल से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत, सौंपी 63 पेज की रिपोर्ट
Copied link
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कांथी में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के मेगा शो के खिलाफ इस बार कलकत्ता हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. नंदीग्राम के भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि तृणमूल उनके परिवार के सदस्यों को परेशान करने के लिए उनके घर के 100 मीटर के दायरे में बैठक कर रही है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
12:19 AM. 2 Dec 2212:19 AM. 2 Dec
न्यू मार्केट के होटल के कमरे में महिला से दुष्कर्म
पश्चिम बंगाल के मध्य कोलकाता के न्यू मार्केट में एक होटल में बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम मोहम्मद रसेल शेख (37), मोहम्मद कैजर चौधरी (36) और मोहम्मद अब्दुल्लाह अल मिजान (37) बताये गये हैं. तीनों बांग्लादेशी नागरिक हैं. कुछ ही दिन पहले काम के सिलसिले में कोलकाता आये थे. दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने इसकी शिकायत न्यू मार्केट थाने में दर्ज करायी थी.
12:19 AM. 2 Dec 2212:19 AM. 2 Dec
पांशकुड़ा थाने के बाहर अचानक लगी भयावह आग
पांशकुड़ा थाने के बाहर अचानक भयावह आग लग गई. मिली जानकारी के अनुसार पांशकुड़ा थाने के सामने विस्फोटक बम बनाने वाली समाग्री रखी हुई थी जिसमें अचानक आग लग गई. आग लगते ही आग तेजी से फैल गई. इस दौरान थाने में अफरा-तफरी मच गई. तभी ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों और आस-पास के लोगों ने पानी फेंक कर आग को बुझाने का प्रयास किया गया. इस दौरान तमलुक से मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया.
12:19 AM. 2 Dec 2212:19 AM. 2 Dec
न्यूटाउन के ब्लाॅक आवासन में भयावह आग, मौके पर दमकल की 5 इंजन
पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन स्थित बलाका अवासन में भीषण आग लग गई. धुआं निकलता देख लोग घरों से बाहर निकलने लगे. सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि आग घर की दूसरी मंजिल पर लगी थी. इस घटना में एक वृद्धा बेहद बुरी तरह से झुलस गई थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से मकान में रहने वाले लोग दहशत में हैं.
12:19 AM. 2 Dec 2212:19 AM. 2 Dec
सुबिरेश भट्टाचार्य सीबीआई के सवालों का दे जवाब वरना होगी कड़ी कार्रवाई
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती मामले को लेकर स्कूल सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुबरीश भट्टाचार्य (Subires Bhattacharyya) पर सीबीआई के सवालों का जवाब नहीं देने का आरोप लगा है. जांच एजेंसी सीबीआई ने गुरुवार को कोर्ट को इसकी जानकारी दी है. जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि अगर सुबरीश सीबीआई के साथ पूछताछ में सहयोग नहीं करते है तो उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया जाए.
12:19 AM. 2 Dec 2212:19 AM. 2 Dec
अभिषेक बनर्जी के मेगा शो के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में शुभेंदु ने दायर किया मुकदमा
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कांथी में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के मेगा शो के खिलाफ इस बार कलकत्ता हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है.
12:19 AM. 2 Dec 2212:19 AM. 2 Dec
विधानसभा के कामकाज कराने के लिए विधायकों को मिलेगा प्रशिक्षण
पश्चिम बंगाल में विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने कहा कि विधानसभा के कामकाज को कराने के लिए सत्ता और विपक्षी विधायकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके लिए विधानसभा में ही प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जायेगा. उन्होंने कहा: शिविर को लगाये जाने के संबंध में सभी विधायकों को सूचित कर दिया गया है. कई नये विधायक हैं, जो ठीक तरीके से विधानसभा सत्र में सवाल नहीं कर पा रहे हैं. किस समय प्रश्न पूछना है. कब प्रस्ताव पेश करना है, इसका सही ज्ञान नये विधायकों को नहीं है.
6:01 PM. 1 Dec 226:01 PM. 1 Dec
फुटबाल वर्ल्ड कप का खुमार अब मिठाइयों पर भी मिल रहा देखने को
इन दिनों पूरी दुनिया फुटबॉल के खुमार में डूबी हुई है. पश्चिम बंगाल में भी फीफा का खुमार जगह- जगह देखने को मिल रहा है. बंगाल में पसंदीदा टीम की जर्सी, झंडे से लेकर खिलाड़ी की फोटो तक सब कुछ बेचा जा रहा हैं. इसी बीच वर्ल्ड कप का खुमार अब मिठाई की दुकान पर पहुंच गया है. ब्राजील रसगुल्ला से लेकर अर्जेंटीना संदेश (अर्जेंटीना संदेश) बिक रहे है. वर्ल्ड कप ऑफ किड्स से मेसी-रोनाल्डो स्टाइल स्वीट मिठाई दुकान में तैयार हो रहे है.
6:01 PM. 1 Dec 226:01 PM. 1 Dec
ईडी का आरोप पार्थ के पास जाते थे पैसा
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के जरिये हुए वित्तिय लेनदेन की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हाथों गिरफ्तार राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी एवं उनकी महिला सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के जेल हिरासत की सीमा खत्म होने के बाद दोनों को वर्चुअली बैंकशाल कोर्ट में स्थित विचार भवन में पेश किया गया था. वहां दोनों पक्ष की बातों को सुनकर अदालत ने दोनों के जेल हिरासत की अवधि 14 दिसंबर तक बढ़ाने का निर्देश दिया है.
6:01 PM. 1 Dec 226:01 PM. 1 Dec
राज्य के 37 लाख घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर
पश्चिम बंगाल में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए राज्य सरकार की ओर से पहल की गयी है. आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. इससे उपभोक्ता लाभान्वित होंगे. यह जानकारी विधानसभा में राज्य के बिजली व खेल मंत्री अरूप विश्वास ने दी. मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा देश कोयला आपूर्ति की समस्या से जूझ रहा है. गुजरात की भी हालत खराब है. वहां आज भी बिजली में कटौती हो रही है. पर बंगाल में बिजली आपूर्ति की समस्या नहीं है.
6:01 PM. 1 Dec 226:01 PM. 1 Dec
अभिषेक बनर्जी के मेगा शो के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में मुकदमा दायर
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कांथी में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के मेगा शो के खिलाफ इस बार कलकत्ता हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है. नंदीग्राम के भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि तृणमूल उनके परिवार के सदस्यों को परेशान करने के लिए उनके घर के 100 मीटर के दायरे में बैठक कर रही है. शुभेंदु ने इस आरोप में गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का ध्यान आकर्षित किया है.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कांथी में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के मेगा शो के खिलाफ इस बार कलकत्ता हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. नंदीग्राम के भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि तृणमूल उनके परिवार के सदस्यों को परेशान करने के लिए उनके घर के 100 मीटर के दायरे में बैठक कर रही है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.