Bharat Bandh In Bengal: उत्तर बंगाल में डबल ‘बंद’ से पसरा सन्नाटा, हावड़ा-मुंबई रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप

West Bengal Bharat Bandh: कोलकाता : पश्चिम बंगाल में वामदलों ने किसानों के समर्थन में मंगलवार (8 दिसंबर, 2020) की सुबह से ही प्रदर्शन किया. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी कोलकाता के जादवपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को जाम करके लोकल ट्रेनों का आवागमन ठप कर दिया. वाम मोर्चा के अध्यक्ष ने एक दिन पहले ही बंगाल के लोगों से भारत बंद को सफल बनाने की अपील की थी. भारत बंद और किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
9:30 PM. 8 Dec 20 4:00 PM. 8 Dec

जादवपुर में वामदलों ने कृषि कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतले फूंके

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के जादवपुर क्षेत्र में वामदलों ने कृषि कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला भी जलाया. माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल पूरी तरह से बंद है. वह पूरे देश में ऐसी ही स्थिति देखना चाहते हैं.

9:30 PM. 8 Dec 20 4:00 PM. 8 Dec

आसनसोल में सीटू ने निकाला विरोध मार्च

पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिला में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU) ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों के द्वारा बुलाये गये भारत बंद के समर्थन में विरोध मार्च निकाला.

9:30 PM. 8 Dec 20 4:00 PM. 8 Dec

वामदल और कांग्रेस समर्थकों ने की नारेबाजी

वामदल और कांग्रेस समर्थकों ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. माकपा के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती ने जादवपुर में एससी मलिक रोड के पास 8बी बस स्टैंड से एक रैली की अगुवाई की.

9:30 PM. 8 Dec 20 4:00 PM. 8 Dec

उत्तर बंगाल में डबल ‘बंद’ से पसरा सन्नाटा

उत्तर बंगाल में डबल ‘बंद’ की वजह से जिला के कई हिस्सों में सन्नाटा पसरा रहा. उत्तर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक समर्थक की रैली के दौरान हत्या के खिलाफ मंगलवार को 12 घंटे का बंद बुलाया है. वहां भी सन्नाटा पसरा दिखा.

9:30 PM. 8 Dec 20 4:00 PM. 8 Dec

कांग्रेस ने कई जिलों में किया प्रदर्शन

कांग्रेस समर्थकों ने उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम चौमाथा में, पश्विमी मेदिनीपुर में पंसकुरा, हावड़ा जिले में बाली, मुर्शिदाबाद में बहरामपुर और खड़गपुर में सड़कें जाम कीं, जहां पुलिस ने उन्हें वाहनों की आवाजाही बाधित नहीं करने के लिए कहा.

9:30 PM. 8 Dec 20 4:00 PM. 8 Dec

कोलकाता में वाम दलों का प्रदर्शन

कोलकाता में माकपा के कार्यकर्ताओं और एसएफआई तथा डीवाईएफआई के सदस्यों ने लेक टाउन, कॉलेज स्ट्रीट, जादवपुर और श्याम बाजार फाइव प्वाइंट क्रॉसिंग को जाम कर दिया.

मुख्य बातें

West Bengal Bharat Bandh: कोलकाता : पश्चिम बंगाल में वामदलों ने किसानों के समर्थन में मंगलवार (8 दिसंबर, 2020) की सुबह से ही प्रदर्शन किया. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी कोलकाता के जादवपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को जाम करके लोकल ट्रेनों का आवागमन ठप कर दिया. वाम मोर्चा के अध्यक्ष ने एक दिन पहले ही बंगाल के लोगों से भारत बंद को सफल बनाने की अपील की थी. भारत बंद और किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >