Weather Today LIVE: बंगाल की खाड़ी में 9 मई तक आ सकता है चक्रवात ‘मोचा’, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Weather Today LIVE: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो जल्द ही चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जायेगा. इसके असर से देश के कई राज्यों में मौसम बदलने का अनुमान है. हालांकि, कोलकाता के अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने यह नहीं बताया है कि अगले सप्ताह यह चक्रवाती तूफान कहां टकरायेगा. मौसम के हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ....

Live Updates
10:42 PM. 3 May 23 10:42 PM. 3 May

मछुआरों को 7 मई से समुद्र में न जाने की सलाह

मछुआरों को 7 मई से समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है. ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त सत्यव्रत साहू ने बुधवार को कहा कि मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पहले ही 18 तटीय और आसपास के जिलों के जिलाधिकारियों और 11 विभागों के अधिकारियों को सतर्क कर दिया है. महापात्रा ने कहा कि मौसम प्रणाली के आठ मई को कम दबाव के क्षेत्र में केंद्रित होने और नौ मई को एक चक्रवात में बदलने की आशंका है.

10:42 PM. 3 May 23 10:42 PM. 3 May

बंगाल की खाड़ी में 9 मई तक आ सकता है चक्रवात ‘मोचा’

बंगाल की खाड़ी में नौ मई के आसपास एक ग्रीष्मकालीन चक्रवात ‘मोचा’ आने का अनुमान है, हालांकि इसके मार्ग और तीव्रता के बारे में अभी आकलन नहीं किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी. आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि संख्यात्मक मॉडल के अनुसार नौ मई के आसपास चक्रवाती तूफान के लिए स्थिति अनुकूल होने का संकेत मिला है, लेकिन इसकी गति और तीव्रता सात मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद निर्धारित की जा सकती है.

10:42 PM. 3 May 23 10:42 PM. 3 May

बंगाल में तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञानियों के एक वर्ग ने कहा कि पूर्व में कई मामलों में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अंतत: ओडिशा या बांग्लादेश की ओर मुड़ते रहे हैं. आंकड़े बताते हैं कि पिछले चार साल में मई के महीने में बंगाल की खाड़ी में कुल 4 बड़े चक्रवात बन चुके हैं. इस अवस्था में अम्फान और यास बंगाल से टकराये थे. इससे बहुत नुकसान हुआ था. लेकिन, इस बार चक्रवात का क्या असर होगा, इसके बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है. हालांकि, यह भविष्यवाणी जरूर की गयी है कि इस सप्ताह शुक्रवार तक राज्य भर में तेज हवाओं और बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

Weather Today LIVE

10:42 PM. 3 May 23 10:42 PM. 3 May

6 मई को बंगाल की खाड़ी में बन सकता है चक्रवात

अलीपुर मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक संजीव बंद्योपाध्याय ने बुधवार को कहा कि 6 मई (शनिवार) को बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी में एक चक्रवात बन सकता है. 7 तारीख को इसके लो प्रेशर में बदलने की संभावना है. 8 मई को यह डिप्रेशन डीप डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है. इसके बाद, यह 9 मई को मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बन सकता है.

Weather Today LIVE

10:42 PM. 3 May 23 10:42 PM. 3 May

बांग्लादेश या म्यांमार में तूफान के टकराने के आसार

कोलकाता के अलीपुर मौसम कार्यालय ने कहा है कि इस सप्ताह बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अगले सप्ताह चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. हालांकि, मौसम विभाग ने यह नहीं बताया है कि यह कहां टकरा सकता है. लेकिन, अनुमान है कि म्यांमार या बांग्लादेश में कहीं यह चक्रवात समुद्र तट से टकरायेगा.

Weather Today LIVE

9:04 PM. 3 May 23 9:04 PM. 3 May

बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र

Weather Today LIVE: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो जल्द ही चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जायेगा. इसके असर से देश के कई राज्यों में मौसम बदलने का अनुमान है. हालांकि, कोलकाता के अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने यह नहीं बताया है कि अगले सप्ताह यह चक्रवाती तूफान कहां टकरायेगा.

मुख्य बातें

Weather Today LIVE: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो जल्द ही चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जायेगा. इसके असर से देश के कई राज्यों में मौसम बदलने का अनुमान है. हालांकि, कोलकाता के अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने यह नहीं बताया है कि अगले सप्ताह यह चक्रवाती तूफान कहां टकरायेगा. मौसम के हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >