Vivah Panchami 2021: विवाह पंचमी 8 दिसंबर को, जानें मुहूर्त, पूजा विधान और महत्व

Vivah Panchami 2021: विवाह पंचमी के दिन को हिंदू धर्म शास्त्रों में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इस साल विवाह पंचमी बुधवार आठ दिसंबर 2021 को है.

विवाह पंचमी के दिन ही श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था इसलिए इस दिन को भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. विवाह पंचमी के दिन सीता-राम के मंदिरों में भव्य आयोजन किए जाते हैं. भक्त इस दिन विशेष पूजा और अनुष्ठान संपन्न करते हैं. भारत और नेपाल में लोग इस दिन को अत्यंत शुभ मानते हैं. भारत में खासतौर पर अयोध्या में शानदार आयोजन किया जाता है. ऐसा भी कहा जाता है कि तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना भी विवाह पंचमी के दिन ही पूरी की थी.

विवाह पंचमी का महत्व

विवाह पंचमी के दिन श्रीराम, माता सीता की विधि-विधान से की गई पूजा से विवाह में आने वाली सारी बाधाएं दूर होती हैं. कुंवारी कन्या यदि पूरे में से सीता-राम की पूजा करती हैं तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है. इस दिन अनुष्ठान कराने से विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय बनता है.

विवाह पंचमी शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष तिथि आरंभ : 07 दिसंबर 2021 को रात 11 बजकर 40 मिनट से

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष तिथि समाप्त : 08 दिसंबर 2021 को रात 09 बजकर 25 मिनट पर

Also Read: Shubh Muhurat: शादी समेत अन्य शुभ कार्यों के लिए के लिए नवंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक ये हैं शुभ मुहूर्त

पूजा विधि

  • पंचमी तिथि के दिन सुबह उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनने के बाद श्री राम का ध्यान पूरे मन से करें.

  • एक चौकी पर गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध करें और आसन बिछाएं.

  • अब चौकी पर भगवान राम, माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें.

  • राम को पीले और सीता जी को लाल वस्त्र पहनाएं करें.

  • दीपक जलाकर दोनों का तिलक करें, फल-फूल नैवेद्य अर्पित कर विधि-विधान के साथ पूजा करें.

  • पूजा करते हुए बालकाण्ड में दिए गए विवाह प्रसंग का पाठ करें.

  • इस दिन रामचरितमानस का पाठ करने से जीवन और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >