विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट की शादी की सालगिरह, फोटोज देख फैंस बोले- परफेक्ट कपल

1 / 1
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट की शादी की सालगिरह, फोटोज देख फैंस बोले- परफेक्ट कपल
फुल स्क्रीन में देखें

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट की शादी की सालगिरह, फोटोज देख फैंस बोले- परफेक्ट कपल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक हैं. बीते दिनों स्टार्स ने अपने शादी के 6 साल पूरे किए. अब एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो वायरल हो रही हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने बीते दिनों अपने वैवाहिक जीवन के 6 साल पूरे होने का जश्न मनाया. फैंस ने दोनों स्टार्स को इस खास दिन पर ढेर सारी बधाईयां दी. कपल की वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में उनके दोस्त सागरिका घाटगे और जहीर खान भी मौजूद थे.

अब अनुष्का ने सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की है. तस्वीर में अनुष्का, विराट को अपनी बांहों में लपेटे हुए नजर आ रही हैं और वे दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, “प्यार से भरा दिन और दोस्तों और परिवार को ग्राम के लिए पोस्ट करने में बहुत देर हो गई? मेरे नंबर यूनो के साथ 6+ इनफाइनाइट (लाल दिल वाला इमोजी).”

इसी बीच, विराट कोहली ने अपनी शादी की सालगिरह के जश्न की एक और तस्वीर भी साझा की. अनुष्का ने विराट के पीछे पोज दिया और उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रही हैं.

अनुष्का और विराट दोनों ही ब्लैक ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रहे थे. एक्ट्रेस ने वन पीस पहन रखा था. वहीं क्रिकेटर ने मैचिंग पैंट और सफेद स्नीकर्स के साथ काली शर्ट पहनी हुई थी. उन्होंने कैप्शन में लाल दिल और इनफाइनाइट इमोजी के साथ पोस्ट को साझा किया.

इस बीच, अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ फोटोज शेयर किया. एक फोटो में दोनों चॉकलेट केक काटते दिखाई दे रहे हैं. कपल के बीच का प्यार देखकर हर कोई खुश हो रहा है.

Also Read: Anushka Sharma-Virat Kohli: अनुष्का शर्मा ने लंदन में खाया ‘देसी खाना’,पति विराट कोहली संग शेयर की PHOTOS

फैंस अनुष्का और विराट की फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”ये दोनों सचमुच परफेक्ट कपल हैं यार.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अनुष्का प्रेग्नेंट है, इसलिए तो वो बेली छुपा रही है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वामिका तसवीर में दिखाई नहीं दे रही हैं.”

तस्वीरों में सागरिका घाटगे और जहीर खान भी नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में विराट के चेहरे पर अजीब भाव नजर आ रहे हैं. इस बीच, एक अन्य तस्वीर में अनुष्का और विराट अपने दोस्तों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में गुपचुप तरीके से शादी की. वे बेटी वामिका के माता-पिता हैं, जिनका उन्होंने जनवरी 2021 में स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >