कैज़ुअल डेटिंग कमेंट पर दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में उतरे वीर दास, बोले- लीग से बाहर एक बॉलीवुड…

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जब करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 में पहुंचे तो उन्होंने टेलीविजन स्क्रीन पर धूम मचा दी. हालांकि एपिसोड में दीपिका कुछ ऐसा बोल गई. जिसके बाद यूजर्स भड़क गए.

कॉफ़ी विद करण सीज़न 8 के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बतौर गेस्ट पहुंचे थे. पावर कपल को देख हर कोई खुश था और उनकी लवस्टोरी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता था.

हालाांकि एपिसोड में एक मोड़ ऐसा आया, जब दीपिका ने कहा कि रणवीर संग रिलेशनशिप में रहने के बाद भी वह अन्य लोगों को देखती थी. इस कमेंट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया.

अब, अभिनेता-कॉमेडियन वीर दास ने इस मामले पर विचार साझा किए है. उन्होंने दीपिका का साथ देते हुए कहा, “उन सभी पुरुषों के लिए मौन का क्षण जो इस बात से परेशान हैं कि लीग से बाहर एक बॉलीवुड स्टार कुछ समय के लिए लापरवाही से डेटिंग कर रही थी, और वह उतनी प्रतिबद्ध नहीं थी, जितनी कि उनकी काल्पनिक प्रेमिका उनके लिए है.”

वीर के इस मजाकिया अंदाज पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा, “बिल्कुल सही.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह सही नहीं है कि यहां ‘लीग’ से उनका क्या मतलब है, यह एक ऐसी लीग है, जिसका हिस्सा कोई भी सामान्य भारतीय व्यक्ति नहीं बनना चाहता.”

एपिसोड में दीपिका ने कहा था, ”मैं कुछ समय के लिए सिंगल रहना चाहती थी क्योंकि मैं मुश्किल रिश्तों से बाहर आई थी. मैं ऐसे फेज में थी, जहां कमिटमेंट देना मेरे लिए आसान नहीं था.

बाद में एपिसोड में एक पल ऐसा भी आया जब दीपिका ने रणवीर से पूछा कि उनके प्रेमी कौन हैं. इस पर, स्पष्ट रूप से नाराज रणवीर ने कहा, “अभी तो आपने कहा था कि मैं अन्य लोगों को देख रही थी, लेकिन मैं उनके पास वापस जाऊंगी.. तुमको अब याद नहीं आ रहा है.” दीपिका ने जवाब दिया, “मैं लोगों को याद नहीं कर सकती.” रणवीर ने बदले में कहा, “मुझे अच्छी तरह याद है.”

शो में रणवीर ने बताया कि उन्होंने दीपिका को कैसे प्रपोज किया था. रणवीर ने बताया कि, उन्होंनी डायमंड रिंग खरीद ली और फिर इसे मालदीव ले गए.

एक्टर ने बताया कि, एक बोट उन्हें समुद्र के बीच में ले गई और बीच में रेत का एक छोटा सा टुकड़ा था और चारों ओर सिर्फ समुद्र था. द्वीप के एक हिस्से में वह और दीपिका पादुकोण ही थे और और इस दौरान ही उन्होंने शादी के प्रप्रोज किया. एक्ट्रेस ने रणवीर को ‘हां’ कह दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >