छत्तीसगढ़ : पाटन में बीजेपी के टिकट पर चाचा भूपेश बघेल को टक्कर देंगे बीजेपी के विजय बघेल

छत्तीसगढ़ में चुनाव की बिसात बिछनी शुरू हो गयी है. बसपा के बाद बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है. पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम जारी किये गये हैं. लिस्ट में सिर्फ वे सीटें हैं, जहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में है. इनमें से किसी सीट पर अभी बीजेपी का विधायक नहीं है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा शुरू हो गई है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 9 उम्मीदवारों की घोषणा के कुछ ही दिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने 21 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं. इन सभी 21 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने सांसद विजय बघेल को टिकट देने का ऐलान कर दिया है. विजय बघेल छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के भतीजे हैं.

2013 से पाटन में हार रही है बीजेपी

पाटन विधनानसभा सीट पर वर्ष 2008 के बाद बीजेपी नहीं जीती. वर्ष 2013 और वर्ष 2018 में भूपेश बघेल इस सीट से जीत रहे हैं. इसके पहले वर्ष 2003 में भी पाटन से भूपेश बघेल ने ही जीत दर्ज की थी. लेकिन, वर्ष 2008 में बीजेपी के विजय बघेल ने यह सीट कांग्रेस से छीन ली थी. लेकिन, वर्ष 2013 में कांग्रेस ने फिर से पाटन विधानसभा सीट पर कब्जा किया और वर्ष 2018 में भी यहां से भूपेश बघेल ही जीते.

21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की बीजेपी ने

ऐसा लगता है कि बीजेपी ने अपने 21 उम्मीदवारों को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिये हैं, ताकि चुनावों में वे कांग्रेस को पराजित कर सकें. वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी चुनावी राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में ज्यादा से ज्यादा सीटने में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती.

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, पूरी सूची यहां देखें

छत्तीसगढ़ में 15 सीटों पर सिमट गयी थी बीजेपी 2018 में

छत्तीसगढ़ को बीजेपी कितनी अहमियत दे रही है, इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक महीने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो-दो दौरे हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छत्तीसगढ़ का दौरा किया. 90 सदस्यीय विधानसभा वाले इस राज्य में लगातार 15 साल तक बीजेपी की सरकार की. डॉ रमन सिंह सूबे के मुख्यमंत्री रहे. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ताविरोधी लहर का सामना करना पड़ा और पार्टी 15 सीटों पर सिमट गयी.

नवंबर के अंत तक छत्तीसगढ़ में होना है विधानसभा चुनाव

बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व एक बार फिर से इस राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा देगा. छत्तीसगढ़ के नेताओं में कोई टकराव न रहे, इसका भी प्लान बीजेपी ने तैयार कर लिया है. वरिष्ठ नेताओं को केंद्रीय संगठन में ले लिया गया है, ताकि आपस में किसी प्रकार का टकराव चुनाव के दौरान आड़े न आये. बता दें कि छत्तीसगढ़ में नवंबर 2023 के अंत तक विधानसभा चुनाव करा लिये जायेंगे, क्योंकि 11 दिसंबर तक नयी विधानसभा का गठन हो जाना है.

Also Read: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले जेसीसी (जे) से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह बीजेपी में शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >