आपसी खींचतान के बाद कांग्रेस में दोबारा शामिल हुए हरक सिंह रावत
उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत कांग्रेस आलाकमान की हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार को फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए. पिछले 16 जनवरी को उन्हें भाजपा से निष्कासित किया गया था. कांग्रेस का वाररूम कहे जाने वाले 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, विधायक दल के नेता प्रीतम सिंह और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में हरक सिंह रावत पार्टी में शामिल हुए. हरक सिंह रावत के साथ उनकी पुत्रवधू अनुकृति भी कांग्रेस में शामिल हुईं.