Varun-Natasha Wedding Live Update: वरुण की दुल्हनिया बनने जा रही हैं नताशा, वेडिंग वेन्यू पहुंचे एक्टर
Copied link
Varun Dhawan & Natasha Dalal Wedding Live Update, Varun dhawan marriage photo & Venue Hotel: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी करने जा रहे हैं. 24 जनवरी को अलीबाग के आलीशान द मैंशन हाउस में सात फेरे लेंगे. आज नताशा की मेहंदी सेरेमनी होने जा रही है. बॉलीवुड में कॉमेडी किंग माने जाने वाले डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरुण ने 2012 में बॉलीवुड में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से डेब्यू किया था. वे आज के दौर में रोमांटिक कॉमेडी फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं. वरुण ने मैं तेरा हीरो, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, जुडवा 2, कुली नंबर जैसी फिल्मों में अपने चुलबुले अंदाज से सबको लुभाया है. अभिनय किया है, इसके अलावा बदलापुर, अक्टूबर और कलंक जैसी फिल्मों में सीरियस एक्टिंग भी की है. खबरों की मानें तो सलमान खान इस शादी में शरीक होंगे. सलमान खान सिर्फ वरुण के ही नहीं बल्कि वरुण के पिता डेविड धवन के भी बहुत करीबी रहे हैं. दोनों ने साथ में जुड़वां,पार्टनर सहित कई सफल फिल्मों में साथ काम किया है. फिल्मी पर्दे और बॉलीवुड से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…
1:07 AM. 24 Jan 211:07 AM. 24 Jan
वरुण नताशा हनीमून पर जाएंगे टर्की
वरुण और नताशा ने हनीमून की प्लानिंग कर ली है. खबरों की मानें तो गह जोड़ी टर्की हनीमून पर जाएगी और केम्पिंस्की के प्रसिद्ध होटल चिरागन पैलेस इस जोड़ी की हनीमून लोकेशन होगी. यह पैलेस होटल दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और महंगे होटल्स में से एक माना जाता है.
1:07 AM. 24 Jan 211:07 AM. 24 Jan
दोस्तों संग वरुण ने बिताया खास वक्त
वरुण धवन की शादी में उनके दोस्त पहुंच गए हैं. एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर अपने दोस्तों के साथ हैं.
1:07 AM. 24 Jan 211:07 AM. 24 Jan
नताशा दलाल ने खुद किया अपना लहंगा डिजाइन
नताशा दलाल ने शादी का अपना लहंगा खुद ही डिजाइन किया है। नताशा दलाल पेशे से फैशन डिजाइनर हैं और वरुण धवन की बचपन की दोस्त हैं. दरअसल दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और छठी क्लास से ही एक-दूसरे को जानते थे.
1:07 AM. 24 Jan 211:07 AM. 24 Jan
गेस्ट लिस्ट में ये लोग हैं शामिल
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड के कारण वरुण और नताशा की शादी में शामिल होने के लिए ज्यादा मेहमानों को नहीं बुलाया गया है. हालांकि, शादी में सलमान खान, शाहरुख खान, करण जौहर, कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, साजिद नाडियाडवाला, जैकलीन फर्नांडिस और कुछ अन्स सेलेब्स शामिल हो सकते हैं.
1:07 AM. 24 Jan 211:07 AM. 24 Jan
द मैंशन हाउस के बाहर स्पॉट किए गए वरुण
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं. दोनों अलीबाग के द मैंशन हाउस में सात फेरे लेंगे। इस बीच शनिवार को वरुण धवन को द मैंशन हाउस के बाहर स्पॉट किया गया. वह शादी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आए.
‘हम तुम’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले फिल्मकार कुणाल कोहली अपनी पत्नी और बेटी के साथ शुक्रवार शाम अलीबाग के मेंशन हाउस पहुंचे. कुणाल वरुण धवन के चचेरे भाई हैं और शादी के सभी उत्सवों में शामिल होंगे.
1:07 AM. 24 Jan 211:07 AM. 24 Jan
इन सिलेब्रिटी को मिला है शादी का न्यौता
वरुण शुक्रवार शाम को ही अपने परिवार के साथ अली बाद के रिजॉर्ट में पहुंच चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस टीम ने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी की सारी जिम्मेदारी संभाली थी, वही टीम वरुण धवन नताशा दलाल की शादी का इंतजाम देख रही है. इस शादी में अर्जुन कपूर, कटरीना कैफ, सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस और श्रद्धा कपूर जैसे सिलेब्रिटीज आ सकते हैं.
1:07 AM. 24 Jan 211:07 AM. 24 Jan
वरुण ने बैचलर्स पार्टी में की ढेर सारी मस्ती
बताया जा रहा है कि यह पार्टी देर रात तक चली थी और वरुण ने अपने दोस्तों के साथ खूब धमाल मचाया है. जिस रिजॉर्ट में मेहमान रुके हुए हैं वहां से भी म्यूजिक की खूब आवाज आ रही है. माना जा रहा है कि घर के लोग और मेहमान अपने डांस परफॉर्मेंस की रिहर्सल कर रहे हैं.
9:06 PM. 23 Jan 219:06 PM. 23 Jan
वरुण और नताशा की है बचपन से दोस्ती
वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन एक-दूसरे को जानते है. दोनों का कई वर्षों अफेयर है. दोनों के परिवार वाले भी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते है.
9:06 PM. 23 Jan 219:06 PM. 23 Jan
हाल ही में वरुण हुए थे कोरोना के शिकार
हाल ही में चंडीगढ़ में फिल्म ‘जुग जुग जिओ’ की शूटिंग के दौरान वरुण धवन भी कोविड-19 का शिकार हो गये थे. ऐसे में वरुण और नताशा दोनों ही इस बात को लेकर सतर्क हैं कि इस शादी में शामिल होनेवाले तमाम लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाए, खासकर इसलिए भी क्योंकि दोनों परिवारों के कई बुजुर्ग लोग भी इस शादी में मौजूद होंगे.
9:06 PM. 23 Jan 219:06 PM. 23 Jan
यहां होने वाली है वरुण की शादी
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी 24 जनवरी को अलीबाग के सासवने इलाके में स्थित और एक एकड़ में फैले ‘द मैन्शन हाउस’ लक्जरी रिसॉर्ट में होगी. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक इस शादी में महज 40 मेहमान ही शामिल होंगे.
कोरोना के गाइडलाइन्स का होगा वरुण की शादी में पालन
वरुण और नताशा की शादी को एक दिन का समय ही रह गया है. ऐसे में गेस्ट लिस्ट की चर्चा जोरों पर हैं कि इस शादी में कौन कौन शरीक होने वाला है हालांकि यह बात पहले से ही तय हो चुकी है कि कोविड की वजह से 50 से 55 लोग ही इस शादी में शामिल हो पाएंगे
मुख्य बातें