Varanasi News: प्रियंका गांधी की 10 अक्टूबर को वाराणसी में रैली, कार्यकर्ताओं ने जारी किया विवादित पोस्टर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित करने आ रही हैं. इसकी तैयारियां हो चुकी है. इसी बीच अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले हरीश मिश्रा बनारस वाले ने विवादित पोस्टर जारी किया है.

Varansai News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित करने आ रही हैं. इसकी तैयारियां हो चुकी है. दूसरी तरफ प्रियंका गांधी की किसान न्याय रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. इसी बीच अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले हरीश मिश्रा बनारस वाले ने विवादित पोस्टर जारी किया है.

Also Read: Varanasi News: प्रियंका गांधी की काशी यात्रा की तैयारियां पूरी, बोले अजय लल्लू- ‘BJP को देंगे करारा जवाब’

कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने जैसे ही तय किया कि प्रियंका गांधी नवरात्र के चौथे दिन माता कूष्मांडा के दर्शन-पूजन के बाद किसान न्याय रैली में जाएंगी. उसके बाद कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी. वहीं, अतिउत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर भी जारी कर दिया है.

हरीश मिश्रा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की किसान न्याय रैली से जुड़े पोस्टर को जगह-जगह चिपका दिया है. इन पोस्टर्स में प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के रूप में दिखाया गया है. विवादित पोस्टर में किसानों के हत्यारे का संहार करते प्रियंका गांधी को दिखाया गया है. पोस्टर से कांग्रेस कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की घटना की याद दिला रहे हैं.

Also Read: Exclusive: जानिये वाराणसी के उस दुर्गा मंदिर के बारे में, जहां प्रियंका गांधी करेंगी दर्शन-पूजन

दूसरी तरफ शुक्रवार को पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियों का जायजा लिया था. उन्होंने भी कहा था कि नवरात्रि का महीना चल रहा. नवरात्रि के महीने में साक्षात देवी प्रियंका गांधी हम लोग के सामने दुर्गा के रूप में आएंगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी ने अभी लखीमपुर खीरी और सीतापुर में असुरों का वध किया है.

(रिपोर्ट: विपिन सिंह, वाराणसी)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >