Urvashi Rautela को इस एक्टर ने किया था हैरेस? क्रिटिक के ट्वीट पर एक्ट्रेस हुई आग-बबूला, भेजा मानहानि का नोटिस

खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले उमैर संधू के खिलाफ उर्वशी रौतेला ने बड़ा कदम उठाया है. उमैर के एक ट्वीट पर उर्वशी ने नाराजगी जताई है. उमैर ने ऐसा ट्वीट किया था, जिसे लेकर एक्ट्रेस काफी भड़क गई. उन्होंने उमैर को लीगल नोटिस भेजा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी ग्लैमरस तसवीरों को लेकर चर्चा में रहती है. उर्वशी के सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स है. एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस पोस्ट में उन्होंने फेक खबर फैलाने वाले एक इंसान के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है. खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले उमैर संधू के खिलाफ उर्वशी ने ये कदम उठाया है. चलिए आपको पूरा मामला बताते है.

फेक न्यूज पर भड़कीं उर्वशी रौतेला

दरअसल, खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले उमैर संधू के खिलाफ उर्वशी रौतेला ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, मेरी कानूनी टीम द्वारा मानहानि कानूनी नोटिस भेजा गया है. आप जैसे अभद्र पत्रकार द्वारा आपके नकली/हास्यास्पद ट्वीट्स से निश्चित रूप से असंतुष्ट हूं. आप मेरे आधिकारिक प्रवक्ता नहीं हैं. और हां आप बहुत अपरिपक्व पत्रकार हैं जिन्होंने मुझे और मेरे परिवार को बेहद असहज कर दिया.

https://www.instagram.com/p/CrXpAtioJBb/
जानें पूरा मामला

उर्वशी रौतेला ने उमैर संधू के उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसपर एक्ट्रेस भड़की थी. इस ट्वीट में आरोप लगाया गया कि एक्टर अखिल अक्किनेनी, नागार्जुन के बेटे ने उर्वशी को हरैस किया था. ये घटना तब हुई जब वो यूरोप में अपनी आगामी फिल्म एजेंट का एक गाना शूट कर रही थी. उमैर ने यह भी कहा कि एक्ट्रेस ने उन्हें अपरिपक्व एक्टर बताया. एक्ट्रेस ने उस पोस्ट को फेक बताया. इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर उनका साथ दे रहे है.

Also Read: ऋषभ पंत से जुड़े सवाल पर अटकी उर्वशी रौतेला, जवाब देते हुए बोलीं- आपको क्या चाहिए मुझसे ये…
उर्वशी रौतेला की फिल्म

उर्वशी रौतेला की आनेवाली फिल्म की बात करें तो उन्हें चिरंजीवी की फिल्म वाल्टेयर वीरैया के लिए चुना गया है, जो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहली फिल्म होगी. कयासों के मुताबिक वह एक नेवी ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वो अखिल अक्किनेनी के साथ फिल्म एजेंट में काम कर रही है. बता दें कि एक्ट्रेस ने सनी देओल के साथ फिल्म सिंह साब द ग्रेट से बॉलीवुड से कदम रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >