दीपिका पादुकोण को खुलेआम उर्वशी रौतेला ने फ्लाइट में किया KISS, बॉलीवुड की मस्तानी का देखें रिएक्शन

दीपिका पादुकोण और उर्वशी रौतेला की किस वाली फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. तसवीर में उर्वशी, दीपिका को गाल पर किस करते दिख रही है. बता दें कि दोनों की मुलाकात एक फ्लाइट में हुई.

Urvashi Rautela Kiss Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक तसवीर से फैंस की नजर नहीं हट रही है. इस तसवीर में उर्वशी दीपिका को गाल पर किस करती दिख रही है. दोनों के एक्सप्रेशन भी देखने लायक है. दोनों एक्ट्रेसेस के बीच इतनी अच्छी बॉन्डिंग है, ये किसी को नहीं पता था.

दीपिका पादुकोण को उर्वशी रौतेला ने किया किस

दरअसल, दीपिका पादुकोण के एक फैन पेज ने एक फोटो शेयर की है. इसमें फ्लाइट के अन्दर उर्वशी रौतेला, दीपिका के गालों पर किस करती दिख रही है. उर्वशी ने उनके चेहरे को बड़े प्यार से पकड़ा है और उन्हें किस कर रही है. दीपिका की आंखें बन्द है और वो उनके होठों पर स्माइल है. ये किस वाली फोटो लाइमलाइट में छाई हुई है.

दीपिका पादुकोण की पठान

दीपिका पादुकोण दुबई से मुंबई आ रही थी और इसी फ्लाइट में उन्हें उर्वशी रौतेला मिली. गौरतलब है कि इन दिनों दीपिका अपनी फिल्म पठान को लेकर बिजी है. उन्होंने लेटेस्ट अपडेट दिया था कि फिल्म की डबिंग जारी है. इसमें शाहरुख खान और जॉन अब्राहम है. फिल्म से सारे एक्टर्स का लुक रिवील हो चुका है. यह मूवी अगले साल जनवरी 2023 में रिलीज होगी.

Also Read: IND vs PAK: भारत-पाक मैच देखने पहुंची उर्वशी रौतेला का उड़ा मजाक, यूजर्स बोले- ऋषभ पंत को देखने… उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत

वहीं, उर्वशी रौतेला इन दिनों टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर चर्चा में थी. एक्ट्रेस दुबई में एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान का मैच देखने पहुंची थी. जिसके बाद उर्वशी और ऋषभ को लेकर ट्विटर पर खूब सारे मीम्स बनने लगे. बता दें कि एक्ट्रेस ऋषभ की एक्स-गर्लफ्रेंड थी. दोनों को ब्रेकअप हो चुका है. उर्वशी का एक पोस्ट काफी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने लिखा था, छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए … मैं कोई मुन्नी नहीं हूं बदनाम होने के साथ यंग किडो डार्लिंग तेरे लिए #रक्षाबंधन मुबारक हो. इसे लोग भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़कर देख रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >