Pathaan: शाहरुख खान पर आया इस एक्ट्रेस का दिल, सरेआम कैमरे के सामने बोलीं- ‘मुझे दूसरी बीवी बना लो’

शाहरुख खान की फिल्म पठान की चर्चा हर तरफ हो रही है. हर कोई फिल्म की प्रशंसा कर रहा है. इस बीच टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने किंग खान से अपने प्यार का इजहार किया है. साथ ही उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

Uorfi Javed On Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ चल रही है. फिल्म रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. मूवी में किंग खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में है. इस बीच बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने किंग खान के लिए ऐसी बात कह दी, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. उन्होंने कहा है कि वह शाहरुख की दूसरी बीवी बनना चाहती हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं. इस दौरान पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. एक फोटोग्राफर ने उनसे पूछा, फिल्म ‘पठान’ को बॉयकॉट करने वाले गैंग को क्या कहना चाहेंगे आप? इसपर उर्फी ने कहा, ‘मुझे बैन कर दो, लेकिन शाहरुख खान की फिल्म देख लो’. फिर पैपराजी ने एक्ट्रेस से पूछा, क्या वो शाहरुख खान के लिए क्या कहना चाहेंगी. इसपर फटाक से एक्ट्रेस ने कहा, आई लव यू शाहरुख खान. प्लीज मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो’.

शाहरुख खान की आने वाली फिल्में

उर्फी जावेद का ये वीडियो instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है. इसपर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे है. कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे है. बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 400 करोड़ की कमाई को पार कर लिया. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित मूवी में सलमान खान ने कैमियो रोल प्ले किया है. । यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. किंग खान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो निर्देशक राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्म डंकी में दिखेंगे, जिसमें तापसी पन्नू हैं. इसके अलावा वो फिल्ममेकर एटली की एक्शन थ्रिलर जवान में भी देखेंगे. फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >