UPSSSC PET Result 2023: जारी होने वाला है यूपी पीईटी परीक्षा परिणाम, जानें रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट

UPSSSC PET Result 2023: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट प्राप्त हुई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी लेखपाल व ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जाएगा.

UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (यूपी पीईटी 2023) का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा. यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2023 जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा. यूपी पीईटी परिणाम 2023 यहां उपलब्ध होगा. रिजल्ट की घोषणा लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए की जाएगी.

Also Read: IBPS Clerk Result 2023: आईबीपीएस क्लर्क की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

UPSSSC PET Result 2023: कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें.

  • यहां होम पेज यूपी पीईटी अंतिम/संशोधित आंसर की डाउनलोड करें के लिंक पर क्लिक करें.

  • अब डैशबोर्ड पर लॉग इन करें.

  • स्क्रीन पर पीडीएफ दिखाई देगा.

  • इसे डाउनलोड कर लें.

  • पीडीएफ से अपना रिजल्ट चेक करें.

  • भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट कर लें.

UPSSSC PET Result 2023: रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP से कर पाएंगे चेक

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे अपना परिणाम अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से चेक कर पाएंगे। ओटीपी उनके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त होगा.

UPSSSC PET Result 2023: upsssc.gov.in पर रखें नजर

उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर नजर रखें, जहां पर रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा.

Also Read: SSC Exam Calendar 2024 किया गया जारी, देखें कब होगी सीजीएल, दिल्ली पुलिस और अन्य परीक्षाएं

UPSSSC PET Result 2023: 28 और 29 अक्टूबर को हुआ था एग्जाम

उत्तर प्रदेश पीईटी 2023 परीक्षा का आयोजन UPSSSC ने 28 और 29 अक्टूबर को किया गया था। इसके बाद अब परिणाम 2 माह में घोषित किए जाने के प्रयास आयोग द्वारा किए जाने की जानकारी हाल ही में साझा की गई थी.

UPSSSC PET Result 2023: कब आएगा रिजल्ट

यूपी पीईटी 2023 का रिजल्ट जनवरी महीने में जारी होने की संभावना है. दरअसल, प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करवाने का मौका दिया गया था. अब आयोग के द्वारा सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. पिछले रिजल्ट की बात करें तो यह 25 जनवरी 2023 को जारी किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >