UPSC IFS Mains Exam 2023 Admit Card: यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट पर जारी, कार्ड upsc.gov.in पर करें चेक

UPSC IFS Mains Exam 2023 Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी आईएफएस (मुख्य) परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है. यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा 26 नवंबर 2023 से दो सत्रों में आयोजित की जाएगी.

UPSC IFS Mains Exam 2023 Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख जारी कर दी है. आयोग 17 नवंबर को आईएफएस (मुख्य) परीक्षा 2023 के प्रवेश पत्र अपलोड करेगा. उम्मीदवार एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

UPSC IFS Mains 2023: आईएफएस मेंस परीक्षा कब होगी?

यूपीएससी आईएफएस मेंस परीक्षा 26 नवंबर 2023 से 03 दिसंबर 2023 के बीच होगी (IFS Mains 2023 Date). सरकारी नौकरी के लिए होने वाली यह परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. परीक्षार्थी एडमिट कार्ड पर अपनी एग्जाम शिफ्ट चेक कर सकते हैं. आईएफएस मेंस परीक्षा 2023 की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर में 2 बजे से शाम के 5 बजे तक चलेगी.

UPSC IFS Mains Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

चरण 2: होमपेज पर, यूपीएससी आईएफएस हॉल टिकट 2023 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें.

चरण 3: अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.

चरण 4: आपका यूपीएससी आईएफएस 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

चरण 5: इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट लें.

UPSC IFS Mains 2023 एग्जाम के दिन परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को अपने साथ ई-प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट और उसके साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा. यदि अभ्यर्थी निर्धारित परीक्षा स्थान पर सत्यापन के लिए अपना ई-प्रवेश नहीं लाता है तो उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

UPSC IFS Mains 2023: कौन दे सकता है यूपीएससी आईएफएस मेंस 2023 परीक्षा?

यूपीएससी आईएफएस प्रीलिम्स परीक्षा 2023 के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए थे (UPSC IFS Prelims 2023). उनमें से 14,624 उम्मीदवार सफल हुए थे (UPSC Result). अब यही सफल कैंडिडेट्स यूपीएससी आईएफएस मेंस परीक्षा 2023 देने के पात्र हैं. यूपीएससी ने यह रिजल्ट जून 2023 में जारी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >