UP PCS Mains Result 2023 Out: यूपीपीएससी पीसीएस एग्जाम के रिजल्ट जारी, जानें नतीजे देखने के लिए आसान स्टेप्स

UP PCS Mains Result 2023 Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (मुख्य)-2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. 150 रिक्त पदों के विरुद्ध कुल 451 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है. अंतिम परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे.

UP PCS Mains Result 2023 Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी पद का परिणाम घोषित कर दिया है. योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. कुल 601 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए योग्य घोषित किया गया है. इंटरव्यू राउंड 20 जून से 19 जुलाई 2023 तक आयोजित किया गया था.

UPPSC PCS Mains Result 2023 Out: इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2: अब उम्मीदवार होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: फिर उम्मीदवार UPPSC UP PCS Result 2023 Mains Exam के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 4: अब उम्मीदवार अगले पेज पर Check Result के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 5: इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी.

स्टेप 6: अब उम्मीदवार पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च कर लें.

Also Read: Indian Army Sarkari Vacancy 2023: सैन्य नर्सिंग सेवा में मिल रहा है जॉब का मौका, ऐसे करें अप्लाई

मुख्य परीक्षा में इतने लोग हुए थे शामिल

सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2023 (पीसीएस) की मुख्य परीक्षा दिनांक 26 सितंबर से 29 सितंबर 20 23 के बीच आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 3658 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे. इसमें कुल 20 प्रकार के पदों के लिए उपलब्ध 254 रिक्तियों में से 6 प्रकार के पदों के लिए 104 रिक्तियां हैं जिनपर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है.

क्या है UPPSC

‘उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग’ (UPPSC) उत्तर प्रदेश राज्य का एक संवैधानिक निकाय है. इसके द्वारा राज्य सरकार द्वारा भेजी गई अभ्यर्थना के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है. यह आयोग अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए एक परीक्षा का आयोजन करता है. यह परीक्षा कुल तीन चरणों में आयोजित कराई जाती है. इसके ये तीन चरण हैं- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार. आयोग के द्वारा ही इस परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम का निर्धारण किया जाता है और उसके अनुरूप परीक्षा आयोजित कराई जाती है.

अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा संबंधी पात्रता

  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस तरह में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए इस परीक्षा में शामिल होने की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है.

  • आयोग ने आरक्षित श्रेणियों, खिलाड़ियों, दिव्यांग जनों, भूतपूर्व सैनिकों इत्यादि अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की है. आयोग ने उत्तर प्रदेश राज्य के ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग तीनों ही वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की है. इसका अर्थ है कि इन तीनों ही आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थी अधिकतम 45 वर्ष की उम्र तक इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

Also Read: Rajasthan High Court Recruitment 2023: राजस्थान हाईकोर्ट में सिस्टम असिस्टेंट के पदों पर हो रही है नियुक्ति

  • इसके अलावा, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश के ही ऐसे खिलाड़ियों को भी अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की है, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के सूचीबद्ध खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया है. अर्थात् इस श्रेणी के अभ्यर्थी भी अधिकतम 45 वर्ष की आयु तक इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं.

  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के कर्मचारियों, आपातकाल कमीशंड अधिकारियों और शॉर्ट सर्विस कमीशन के अधिकारियों को भी अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे भूतपूर्व सैनिक, जिन्होंने न्यूनतम 5 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी हों, उन्हें भी अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है. अतः इस श्रेणी के अभ्यर्थी भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा परीक्षा में अधिकतम 45 वर्ष की आयु तक शामिल हो सकते हैं.

  • इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश राज्य के दिव्यांग जनों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा में 15 वर्ष की छूट प्रदान की गई है. इसका अर्थ है कि उत्तर प्रदेश राज्य के दिव्यांग जन अधिकतम 55 वर्ष की आयु तक इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र माने जाते हैं.

अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीयता संबंधी पात्रता

  • इस परीक्षा में शामिल होने वाला अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए. इसके अलावा, नेपाल और भूटान के नागरिक भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

  • ऐसे तिब्बती शरणार्थियों को भी इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होती है, जो भारत में स्थाई रूप से बसने के इरादे से 1 जनवरी, 1962 से पहले भारत आ गए थे.

  • भारतीय मूल के ऐसे लोग, जो भारत के पड़ोसी देशों- श्रीलंका, बर्मा और पाकिस्तान से भारत में स्थाई रूप से बसने के उद्देश्य से आए हैं, उन्हें भी इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होती है.

  • इसके अलावा, संयुक्त राज्य तंजानिया, मलावी, केन्या, युगांडा, जांबिया, इथियोपिया जैसे अफ्रीकी देशों और वियतनाम से आने वाले भारतीय मूल के ऐसे लोग, जो भारत में स्थाई रूप से रहने के इरादे से आए हैं, उन्हें भी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >