UP Weather Update: यूपी में 14 अगस्त तक बरसेंगे बादल, IMD ने चेतावनी की जारी, जानें प्रमुख शहरों का मौसम

पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में बुधवार को बादलों की आवाजाही के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के आसार हैं. कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. इस सप्ताह मौसम में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के साथ ही ठंडी हवाएं चलने का दौर जारी रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

UP Weather Update: यूपी में मानसून की सक्रियता के कारण बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश में लखनऊ समेत कई जनपदों में बुधवार को बारिश की संभावना है. बारिश की वजह से कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग ने प्रदेश में फिलहाल 14 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में बुधवार को बादलों की आवाजाही के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के आसार हैं. कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. इस सप्ताह मौसम में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के साथ ही ठंडी हवाएं चलने का दौर जारी रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस लेकर 34 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

इसके अलावा फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >