UP Jobs 2024: उत्तर प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे 1 हजारों पद,सैलरी 1 लाख से ज्यादा

UP Jobs 2024, UPSSSC Pharmaceutical Ayurvedic Jobs 2024: यूपीएसएसएससी ने यूपीएसएसएससी फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक अधिसूचना 2024 की घोषणा की है, जिसमें उम्मीदवारों को फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया है.

UP Jobs 2024, UPSSSC Pharmaceutical Ayurvedic Jobs 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 12 फरवरी से 3 मार्च, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म में बदलाव करने की आखिरी तारीख 11 मार्च 2024 है.

Also Read: NIFT Admit card 2024: निफ्ट एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Pharmaceutical Ayurvedic के लिए करें अप्लाई

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट – upsssc.gov.in पर जाएं.

  • वेबसाइट की होम पेज पर UPSSSC Pharmaceutical Ayurvedic Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें.

  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर क्लिक करें.

  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.

  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

UPSSSC Pharmaceutical Ayurvedic Jobs 2024: भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से यूपीएसएसएससी की ओर से आयुर्वेदिक के 1002 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है. इसमें से जनरल श्रेणी के लिए 448 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 पद, ओबीसी के लिए 126 पद, एससी के लिए 291 पद और एसटी के लिए 37 पद आरक्षित हैं.

UPSSSC Pharmaceutical Ayurvedic Jobs 2024: आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के साथ ही निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा. आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है जिसका भुगतान ई-चालान या एसबीआई आई कलेक्ट के माध्यम से जमा किया जा सकता है.

UPSSSC Pharmaceutical Ayurvedic Jobs 2024: शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10+2 (इंटरमीडिएट) जीव विज्ञान/ मैथमेटिक्स विषयों के साथ पास किया हुआ होना चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी को फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक आदि में डिप्लोमा प्राप्त किया हुआ होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार ने UPSSSC PET 2023 में वैलिड स्कोर कार्ड हासिल किया हो.

UPSSSC Pharmaceutical Ayurvedic Jobs 2024: उम्र सीमा

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >