UP Election 2022: सपा-रालोद की पहली लिस्ट जारी, आगरा मंडल से आठ प्रत्याशी घोषित

UP Election 2022: सपा-रालोद ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में आगरा मंडल की आठ सीट भी शामिल हैं. इसमें आगरा की पांच और मथुरा की तीन विधानसभा सीट है.

By Prabhat Khabar | January 13, 2022 11:25 PM

UP Election 2022: राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी हो गई है. इस लिस्ट में आगरा मंडल से आठ सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं, जिसमें दो प्रत्याशी समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे. बाकी छह लोग रालोद से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे.

Up election 2022: सपा-रालोद की पहली लिस्ट जारी, आगरा मंडल से आठ प्रत्याशी घोषित 3

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रालोद और सपा ने गठबंधन किया है. ऐसे में लंबे समय से बैठकों का दौर चल रहा था. गुरुवार शाम को रालोद-सपा के गठबंधन की तरफ से 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई, जिसमें आगरा मंडल की आठ सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.

Also Read: UP Election 2022: सपा-रालोद गठबंधन की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट आगरा मंडल पर प्रत्याशी आगरा
  • आगरा कैंट- कुंवर चंद वकील (सपा)

  • आगरा देहात- महेश कुमार जाटव (रालोद)

  • फतेहपुर सीकरी- बृजेश चाहर (रालोद)

  • खेरागढ़- रौतान सिंह (रालोद)

  • बाह- मधुसूदन शर्मा (सपा)

Up election 2022: सपा-रालोद की पहली लिस्ट जारी, आगरा मंडल से आठ प्रत्याशी घोषित 4
Also Read: UP Election 2022: आधी आबादी को रिझाने में प्रियंका गांधी ने खेला बड़ा दांव, अखिलेश-जयंत रह गए पीछे मथुरा
  • छाता- तेजपाल सिंह (रालोद)

  • गोवर्धन- प्रीतम सिंह (रालोद)

  • बल्देव- बबिता देवी (रालोद)

रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा

Next Article

Exit mobile version