UP Breaking News Live: I.N.D.I.A गठबंधन के सीट बंटवारे पर बोले अखिलेश यादव, जल्द ही होगा खुलासा

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे पर रहेंगे. यहां 24 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. सीएम योगी सुबह 11.00 बजे गोरखपुर के मोहरीपुर संझाई पहुंचेंगे. सीएम योगी सूरजकुंड में 29 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ इस दौरान संतकबीरनगर भी जाएंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
2:37 AM. 7 Jan 24 9:07 PM. 6 Jan

I.N.D.I.A गठबंधन के सीट बंटवारे पर बोले अखिलेश यादव, जल्द ही होगा खुलासा

I.N.D.I.A गठबंधन के सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव ने बयान जारी किया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जल्द ही होगा खुलासा. गठबंधन में पूरी जिम्मेदारी के साथ समाजवादी पार्टी है. गठबंधन में कहां किसको लड़ने का मौका मिलेगा, बहुत जल्दी आपको जानकारी मिल जाएगी. न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश की जनता बीजेपी को हटाना चाहती है. विकसित भारत का नारा देकर गांव-गांव वैन या गाड़ियां पहुंचा करके, प्रधानों से उनके बजट का हिस्सा काट करके आप विकसित भारत का सपना पूरा नहीं कर सकते.

जो आपके घोषण पत्र रहे, जो संकल्प पत्र जनता के सामने रखे, वो अखिरकार आधे-अधूरे क्यों हैं? अगर विकसित भारत बने, क्या हमारे किसान की आय दोगुनी नहीं होगी. घर बैठा नौजवान बेरोजगार है, क्या उसे रोजगार मिलेगा?

2:37 AM. 7 Jan 24 9:07 PM. 6 Jan

यूपी एटीएस के एएसपी राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर

UP ATS ASP राहुल श्रीवास्तव सहित 5 लोगों पर एफआईआर हुई है. एक महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ केस. राहुल श्रीवास्तव के अलावा उनकी पत्नी शालिनी श्रीवास्तव, सौरभ, सतीश व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है. कुछ दिन पहले एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ कई आरोप लगाए थे. इसके बाद ये मुकदमा दर्ज हुआ है.

2:37 AM. 7 Jan 24 9:07 PM. 6 Jan

राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले नेपाल के जनकपुर धाम से शुरू हुई ‘भार यात्रा’ पहुंची अयोध्या

2:37 AM. 7 Jan 24 9:07 PM. 6 Jan

अयोध्या विकास प्राधिकरण वन विभाग के सहयोग से बड़े पैमाने पर रामायण युग के पेड़ लगाए जा रहे हैं- विशाल सिंह

2:37 AM. 7 Jan 24 9:07 PM. 6 Jan

अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले वृक्षारोपण अभियान जारी

2:37 AM. 7 Jan 24 9:07 PM. 6 Jan

सीएम योगी गोरखपुर के संकल्प यात्रा में हुए शामिल, लाभार्थियों से कर रहे संवाद

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे पर रहेंगे. यहां 24 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. सीएम योगी सुबह 11.00 बजे गोरखपुर के मोहरीपुर संझाई पहुंचेंगे. सीएम योगी सूरजकुंड में 29 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ इस दौरान संतकबीरनगर भी जाएंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >