UP Breaking News Live: अलीगढ़ से भी उड़ेंगे हवाई जहाज, डीजीसीए से मिला लाइसेंस

UP Breaking News Live Updates in Hindi: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में एसटीएफ ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र से ताहर सिंह और ओम प्रकाश मिश्रा की गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
3:35 AM. 5 Jan 24 10:05 PM. 4 Jan

अलीगढ़ से भी उड़ेंगे हवाई जहाज, डीजीसीए से मिला लाइसेंस

अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी से विमान उड़ाने के लिए डीजीसीए से लाइसेंस मिल गया है. अलीगढ़ एयरपोर्ट बनाने का काम 2015 में शुरू हुआ था. जनवरी या फरवरी से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए यहां से छोटे विमान उड़ान भरने लगेंगे. अलीगढ़ के डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने यह जानकारी दी.

3:35 AM. 5 Jan 24 10:05 PM. 4 Jan

पीलीभीत में दबिश के दौरान सिपाही को गोली लगी, घायल

पीलीभीत में सिपाही को गोली लगने की जानकारी सामने आई है. थाना पूरनपुर के रामपुर कोम गांव में दबिश के दौरान शाहरुख नाम के सिपाही को लगी गोली. पुलिस अपराधी के घर दबिश देने गई थी. इसी दौरान यह घटना हुई. सिपाही हो अस्पताल ले जाया गया.

3:35 AM. 5 Jan 24 10:05 PM. 4 Jan

केजरीवाल को ईडी के समन पर बोले अखिलेश, कहा- एजेंसी का इस्तेमाल हो रहा 

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ये कोई नई चीज नहीं हो रही है. जितने भी विपक्ष के नेता हैं उनके खिलाफ लगातार सरकार कार्रवाई कर रही है. पूरा देश जानता है कि एजेंसी का इस्तेमाल हो रहा है. सरकार के खुद के लोग कह रहे कि एजेंसी का इस्तेमाल होने से सरकार का ही नुकसान होगा.

3:35 AM. 5 Jan 24 10:05 PM. 4 Jan

यूपी ठंड बढ़ने से माध्यमिक स्कूलों के समय में बदलाव, अब 10 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे

यूपी में ठंड बढ़ने के कारण शिक्षा विभाग ने स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने गुरुवार को इसका निर्देश जारी किया है. यूपी के सभी बोर्ड के माध्यमिक स्कूलों का समय 8.50 से 2.50 बजे तक की जगह 10 बजे से 3 बजे तक होगा.

3:35 AM. 5 Jan 24 10:05 PM. 4 Jan

ज्ञानवापी मामले में सुनवाई टली, अब 5 जनवरी को आएगा फैसला

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में अब 5 जनवरी को फैसला सुनाया जाएगा. हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी का कहना है कि आज मौलवी का जन्मदिन था, वह समारोह की अध्यक्षता करने में व्यस्त थे. यही कारण है कि तीनों फैसले शुक्रवार को सुनाए जाएंगे.

3:35 AM. 5 Jan 24 10:05 PM. 4 Jan

22 जनवरी तक परिवहन की बसों में भी बजेगा राम भजन

सीएम योगी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना तैयार की है. इसमें 22 जनवरी तक सभी बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाए जाने के निर्देश दिए गए हैं. परिवहन विभाग ने जो कार्ययोजना तैयार की है, उसके अनुसार सभी यात्री वाहनों में तथा बस स्टेशनों पर साफ सफाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. सभी बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाए जाने के निर्देश हैं, ताकि यात्रियों का सफर राममय हो सके और वह भी भगवान राम के जीवन से प्रेरणा ले सकें. भगवान राम से जुड़े भजनों में विभिन्न कलाकारों के प्रसिद्ध भजनों को शामिल किया जाएगा, जबकि आज के दौर में लोगों की जुबां पर चढ़े भजनों और गीतों को भी इसमें सम्मिलित किया जा सकता है. इसके अलावा स्थानीय गायकों के राम भजनों को भी इसमें स्थान मिल सकता है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में एसटीएफ ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र से ताहर सिंह और ओम प्रकाश मिश्रा की गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >