UP Breaking News Live: सीएम योगी आज शाम को जाएंगे गोरखपुर, कई कार्यक्रम में होंगे शामिल
UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 3.00 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे. सीएम योगी 19 हेल्थ एटीएम का लोकार्पण करेंगे. फिर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किट का वितरण करेंगे. साथ ही 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली किट वितरण करेंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
UP Breaking News Live: सीएम योगी आज शाम को जाएंगे गोरखपुर, कई कार्यक्रम में होंगे शामिल
Live Updates
9:11 PM. 30 Dec 233:41 PM. 30 Dec
मैनपुरी में प्रसिद्ध कथा वाचक आधार चैतन्य पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग
मैनपुरी में शीतला माता मंदिर के पास स्थित पुल पर प्रसिद्ध कथा वाचक आधार चैतन्य पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने फायरिंग कर दी. दिनदहाड़े हुई फायरिंग में कथा वाचक चैतन्य बाल-बाल बच गए. हमलावरों की गोली कार की हेडलाइट में लगी है. जानकारी के मुताबिक कथा वाचक चैतन्य परिवार सहित शीतला माता मंदिर का दर्शन करके वापस लौट रहे थे. इसी दौरान हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है. चैतन्य को हमलावर पहले दारोगा संदीप यादव के नाम से फेक कॉल कर धमकी दे चुका था. फेक कॉल करने वाले व्यक्ति का मोबाइल ऑफ है. कोतवाली में संदीप यादव नाम का दरोगा नहीं है.
9:11 PM. 30 Dec 233:41 PM. 30 Dec
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बंदोईया गांव पहुंची, भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हुई शामिल
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के बंदोईया गांव में आयोजित भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची हैं. यहां कई योजनाओं के लगे स्टॉल का निरीक्षण किया. साथ ही 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया. स्मृति ईरानी ने विकसित भारत संकल्प को लेकर शपथ भी दिलाई.
9:11 PM. 30 Dec 233:41 PM. 30 Dec
अखिलेश यादव जाएंगे एटा, शहीद के पी सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एटा जाएंगे. यहां विकासखंड अलीगंज के नगला डांडी निवासी शहीद के पी सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. नक्सली हमले में शहीद हो गए थे के पी सिंह.साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
9:11 PM. 30 Dec 233:41 PM. 30 Dec
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का अमेठी दौरे का तीसरा दिन आज
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का अमेठी दौरे का आज तीसरा दिन है.स्मृति इरानी दोईया गांव में आयोजित भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. फिर दोपहर 12.00 बजे त्रिसुंडी में इंडियन आयल कार्पोरेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. इसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी.
9:11 PM. 30 Dec 233:41 PM. 30 Dec
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी का मथुरा दौरे का दूसरा दिन आज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मथुरा दौरे का आज दूसरा दिन है. सीएम धामी सुबह 9.00 बजे दानघाटी मंदिर में पूजा करेंगे. फिर कार द्वारा 9.45 बजे प्रेम सेवा संस्थान जाएंगे. यहां 11.40 बजे बगलामुखी पीतांबरा मंदिर में दर्शन करेंगे. दोपहर 12.30 बजे षष्ठी पूर्ति महोत्सव में शामिल होंगे. फिर दोपहर 2.30 बजे हेलिकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे.
11:55 AM. 30 Dec 236:25 AM. 30 Dec
अयोध्या में रामलला की मूर्ति को लेकर अगले तीन दिन में लिया जाएगा फैसला
मुख्य बातें
UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 3.00 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे. सीएम योगी 19 हेल्थ एटीएम का लोकार्पण करेंगे. फिर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किट का वितरण करेंगे. साथ ही 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली किट वितरण करेंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।