UP Breaking News Live: फाइलेरिया मुक्त होने की राह पर सात और जनपद, 10 फरवरी से चलेगा एमडीए राउन्ड

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर जा सकते हैं. उनके आगमन को लेकर अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी है. एयरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक जगह जगह स्वागत के लिए मंच लगाने की योजना है. पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत होगा. जानकारी के मुताबिक शाम 3.00 बजे आगमन हो सकता है. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
2:33 AM. 28 Jan 24 9:03 PM. 27 Jan

फाइलेरिया मुक्त होने की राह पर सात और जनपद, 10 फरवरी से 17 जिलों में चलेगा एमडीए राउंड

यूपी में छह और जनपद फाइलेरिया मुक्ति की राह पर हैं। यह जिले हैं अंबेडकरनगर, जालौन, मऊ, भदोही, चित्रकूट, अयोध्या और महोबा. इन जनपदों में पिछले वर्ष फरवरी में सर्वजन दवा सेवा (एमडीए) राउन्ड के बाद नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) हुआ. इस रिपोर्ट के आधार पर इस बार के एमडीए राउन्ड में इन जिलों को बाहर कर दिया गया है. फाइलेरिया मुक्ति के लिए 10 फरवरी में जिन 17 जिलों में अभियान चलेगा. वह हैं अमेठी, आजमगढ़, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, हमीरपुर, जौनपुर, जालौन, लखनऊ, पीलीभीत, शाहजहांपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, उन्नाव और वाराणसी हैं.

2:33 AM. 28 Jan 24 9:03 PM. 27 Jan

प्राण प्रतिष्ठा के बाद गोरखपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत

प्राण प्रतिष्ठा के बाद गोरखपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया गया. जगह जगह लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया. पुलिस को लोगों को रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

2:33 AM. 28 Jan 24 9:03 PM. 27 Jan

सीडीआरआई के पूर्व निदेशक पद्म श्री डॉ. नित्यानंद का निधन

सीडीआरआई के पूर्व निदेशक पद्म श्री डॉ. नित्यानंद का निधन शनिवार को निधन हो गया. एसजीपीजीआई में उनका इलाज चल रहा था. वह 1974 से 1984 तक सीडीआरआई के निदेशक रहे थे. उनकी बेटी प्रो. सोनिया नित्यानंद इस समय केजीएमयू की कुलपति है. उनका अंतिम संस्कार 29 जनवरी को होगा.

2:33 AM. 28 Jan 24 9:03 PM. 27 Jan

चिनहट के इंडस्ट्रियल एरिया मे बंधक बनाकर डकैती, लाखों का समान ले गए

लखनऊ के चिनहट इलाके में असलहे के दम पर 6 लोगों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती हो गई. डकैतों ने बालाजी ट्रांसफार्मर्स कंपनी मे सुपरवाइज़र,सुरक्षाकर्मी और कर्मचारियो को बंधक बनाकर लाखों का माल लूटकर हुए फरार हो गए. बताया जा रहा है कि चिनहट की अपट्रॉन चौकी से महज़ 300 मीटर दूर ये वारदात हुए है. बड़ी गाड़ी से पूरा समान उठा ले गए डकैत.

2:33 AM. 28 Jan 24 9:03 PM. 27 Jan

यूपी में तीनआईएएस के तबादले, बी चंद्रकला सचिव महिला कल्याण बनी

यूपी में तीन आईएएस के तबादले किए गए हैं. बी चन्द्रकला को सचिव पंचायती राज से सचिव महिला कल्याण बनाया गया है. चंद्रकला से अपर निबंधक सहकारिता का प्रभार भी हटाया गया है. वहीं छुट्टी से लौटे अनुराग यादव को सचिव नियोजन बनाया गया है. प्रमुख सचिव सहकारिता बाबूलाल मीना के छुट्टी पर जाने के चलते सचिव कृषि राजशेखर को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त चार्ज मिला है.

2:33 AM. 28 Jan 24 9:03 PM. 27 Jan

लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने किया प्रभारी नियुक्त, बैजयंत पांडा को मिली यूपी की जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी है. बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं दुष्यंत गौतम को उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वही यूपी के लक्ष्मीकांत बाजपेयी को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. राधा मोहन दास अग्रवाल को कर्नाटक का चुनाव प्रभारी बनाया गया है.साथ ही श्रीकांत शर्मा को भी हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर जा सकते हैं. उनके आगमन को लेकर अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी है. एयरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक जगह जगह स्वागत के लिए मंच लगाने की योजना है. पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत होगा. जानकारी के मुताबिक शाम 3.00 बजे आगमन हो सकता है. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >