सीएम योगी आज जाएंगे बरेली, 3405 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली में रहेंगे. यहां वह विकसित भारत संकल्प यात्रा के अवसर पर जनपद बरेली में ₹3,405 करोड़ की 170 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा एक इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे.
सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम
सुबह 11 बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी
दिवंगत MLA मानवेंद्र सिंह के परिवार से करेंगे मुलाकात
दिवंगत विधायक के पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे
पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर में होगा सीएम का कार्यक्रम
शाहजहांपुर से दोपहर 12.15 बजे बरेली आएंगे मुख्यमंत्री
रामायण वाटिका में हनुमान मूर्ति का करेंगे अनावरण
विकास भवन सभागार में करेंगे मंडलीय समीक्षा बैठक