UGC NET Phase 5 एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

UGC NET Phase 5 Admit Card 2023: यूजीसी नेट पांचवें चरण (UGC NET Exam 2023) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

UGC NET Phase 5 Admit Card 2023: यूजीसी नेट पांचवें चरण (UGC NET Exam 2023) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में नाम, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा सेंटर सहित कई जानकारियां दी गई है.

परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से किया जा रहा है. उम्मीदवार चरण 5 के लिए यूजीसी नेट प्रवेश पत्र ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. UGC NET का चरण 5 13, 14 और 15 मार्च 2023 को 9 विषयों के लिए निर्धारित है: उड़िया, पर्यावरण विज्ञान, गृह विज्ञान, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, श्रम कल्याण/कार्मिक प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/श्रम और समाज कल्याण/मानव संसाधन प्रबंधन, शिक्षा, मनोविज्ञान, सामाजिक कार्य और संस्कृत. एडमिट कार्ड संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं.

Also Read: GAIL Recruitment 2023: 120 एसोसिएट पदों के लिए 10 मार्च से आवेदन शुरू, वेतन 60,000 रुपये तक

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो वाली आधिकारिक पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड भी ले जाना होगा. परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

यूजीसी नेट चरण 5 परीक्षा तिथियां
  • उड़िया: 13 मार्च, 2023

  • पर्यावरण विज्ञान: 13 मार्च, 2023

  • गृह विज्ञान: 13 मार्च, 2023

  • पुस्तकालय और सूचना विज्ञान: 13 मार्च, 2023

  • श्रम कल्याण/कार्मिक प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/श्रम और समाज कल्याण/मानव संसाधन प्रबंधन: 14 मार्च, 2023

  • शिक्षा : 14 मार्च 2023

  • सामाजिक कार्य : 14 मार्च 2023

  • मनोविज्ञान: 15 मार्च 2023

  • संस्कृतः 15 मार्च 2023

Also Read: CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी के लिए बढ़ सकती है आवेदन की आखिरी तारीख, पढ़ें अपडेट UGC NET Phase 5 Admit Card 2023 How to Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.

  • होम पेज पर दिए गए पांचवे चरण के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.

  • फिर एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन प्रदर्शित की जाएगी.

  • दिए गए डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें.

  • रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करके सबमिट करें.

  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर नजर आएगा.

  • चेक करें और प्रिंट निकाल लें.

UGC NET Phase 5 admit card: direct link

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >