जेजेएमपी के दो सक्रिय नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

two jjmp naxalites arrested in latehar district of jharkhand. झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के इन दोनों सक्रिय सदस्यों को गुरुवार (12 मार्च, 2020) को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

रांची : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिला लातेहार से प्रतिबंधित नक्सली संगठन के दो सक्रिय उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के इन दोनों सक्रिय सदस्यों को गुरुवार (12 मार्च, 2020) को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

जिले पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद लाटकर के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी, जिसने इन दोनों सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया. टीम ने इन्हें बरवाडीह थाना क्षेत्र के बिरसा चौक से गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार नक्सलियों के नाम जीतेंद्र राम उर्फ राजू और नीरज कुमार है. दोनों बरवाडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस को इनके पास से लेवी के 20 हजार रुपये, 2 मोबाइल फोन और यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की है.

ठाकुर प्रसाद सिंह की अगुवाई में बनी इस टीम ने महुआडांड़ थाना की पुलिस एवं सुरक्षा बलों की मदद से इन दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया. महुआडांड़ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक ठाकुर प्रसाद ने यह जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >