Bareilly News: तांगे की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त घायल, तांगा चालक की पिटाई से एक की मौत

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को बाइक सवार दोस्तों को तेजी से आ रहे घोड़े तागे ने टक्कर मार दी. इससे दोनों दोस्त घायल हो गए. तांगा चालक से कहासुनी हो हो.इस पर तांगा चालक ने साथियों के साथ पिटाई कर दी.

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को बाइक सवार दोस्तों को तेजी से आ रहे घोड़े तांगे ने टक्कर मार दी. इससे दोनों दोस्त घायल हो गए. टक्कर में तांगा चालक से कहासुनी हो गयी. इस पर तांगा चालक ने साथियों के साथ युवको की पिटाई कर दी. जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं एक युवक की मौत हो गयी और दूसरा अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

बरेली जनपद के भुता थाने के तिवरिया गांव निवासी लोकेश पाल (23 वर्ष) की भुता के केसरपुर गांव में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.उसके गांव का रहने वाला दोस्त मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया. पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि लोकेश पाल गांव के ही रहने वाले दोस्त मनोज के साथ सिसैया गांव में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर जाने को बाइक से निकला था, लेकिन जब उनकी बाइक केसरपुर गांव के पास पहुंची.इसी दौरान सामने से आ रहा तांगा अचानक बेकाबू हो गया.

Also Read: अलीगढ़ के मूसेपुर हत्याकांड में 11 घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 लोगों की मौत, छावनी में तब्दील पूरा गांव

उनकी बाइक से टकरा गया.इससे लोकपाल और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद तांगा चालक और उसके साथियों ने दोनों घायलों के साथ मारपीट की.इससे लोकेश पाल की मौके पर ही मौत हो गई.घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे.इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.पुलिस ने लोकेश पाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >