Google के सीईओ सुंदर पिचाई से ट्विंकल खन्ना ने सीखी ये 3 खास बातें, आप भी पढ़ें...मिलेगी सफलता

ट्विंकल खन्ना ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का इंटरव्यू किया. ये पल उनकी जिंदगी के सबसे हसीन पलों में से एक था. अब एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने सुंदर पिचाई से क्या महत्वपूर्ण चीजें सीखी हैं.

ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में एक इवेंट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का इंटरव्यू लिया. ये इंटरव्यू फैंस के लिए काफी इंस्पिरेशनल होने वाला है. एक्ट्रेस के लिए भी ये पल काफी मजेदार था. उन्होंने अब खुलासा किया है कि सुंदर पिचाई से क्या कुछ सीखा.

ट्विंकल खन्ना ने उनसे भारत में पले-बढ़े होने के फायदों के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह जमीन से जुड़े रहते हैं. दोनों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में भी बात की.

ट्विंकल ने वुमेन विल गूगल फॉर इंडिया इवेंट की दो तसवीरें शेयर की. दोनों ही फोटोज में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और एक्ट्रेस बैठे दिखाई दे रहे है. इसके कैप्शन में लिखा, “सांता ने मुझे क्रिसमस की शुरुआत में एक अनोखा गिफ्ट दिया.

ट्विंकल ने आगे लिखा, @google के प्रतिष्ठित सीईओ @sundarpichai के साथ एक इंटरव्यू और यहां 3 चीजें हैं, जो मैं उनसे सीखा है. 1. भारत में पले-बढ़े होने के वैश्विक फायदे क्या हैं. 2. जमीन से जुड़े रहने और अपने भीतर के वेयरवोल्फ को दूर रखने के लिए वह क्या करतs है. 3. एआई के आगमन का दुनिया भर में बड़े पैमाने पर क्या मतलब है.

ट्विंकल एक एक्ट्रेस के साथ-साथ लेखिका और फिल्म निर्माता हैं. वह एक डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म, ट्वीक इंडिया की मालिक भी हैं. वह वर्तमान में लंदन विश्वविद्यालय के गोल्डस्मिथ्स में फिक्शन राइटिंग में मास्टर्स कर रही हैं. ट्विंकल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार से शादी की है. उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम आरव और नितारा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >