पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने किया हमला!

Dilip Ghosh, West Bengal, North 24 Parganas : कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) पर हमला हुआ है. भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष (West Bengal BJP Chief Dilip Ghosh) ने खुद यह दावा किया है. उन्होंने ट्वीट करके बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उन पर हमला किया है.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) पर हमला हुआ है. भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष (West Bengal BJP Chief Dilip Ghosh) ने खुद यह दावा किया है. उन्होंने ट्वीट करके बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उन पर हमला किया है.

श्री घोष ने आरोप लगाया कि वह उत्तर 24 परगना के दौरे पर गये थे. वहां एक चाय की दुकान पर कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ बदतमीजी की. ममता बनर्जी की पार्टी पर हमला करते हुए श्री घोष ने कहा कि उनको समझ नहीं आता कि तृणमूल कांग्रेस की समस्या क्या है.

श्री घोष ने आरोप लगाया है कि उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गयी है. इसके फोटोग्राफ्स उन्होंने ट्विटर पर शेयर किये हैं. उन्होंने जो चार फोटोग्राफ्स शेयर किये हैं, उनमें से सिर्फ एक कार की बायीं ओर का साइड ग्लास टूटा नजर आ रहा है. इसके अलावा कार में तोड़फोड़ के कोई अन्य निशान नहीं दिख रहे हैं.

Also Read: 15,700 करोड़ निवेश करेगी कोल इंडिया : ट्रांसपोर्ट व लोडिंग सेवा को बेहतर बनाने में जुटी है कंपनी

मेदिनीपुर के भाजपा सांसद श्री घोष तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की सरकार पर लगातार निशाना साधते हैं. पूरी भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2021 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी और उनकी सरकार के खिलाफ अभियान चला रही है.

पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए दिलीप घोष और भाजपा के अन्य नेता लगातार जिलों का दौरा करते हैं. वहां केंद्र सरकार की उपलब्धियां और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को बताते हैं. इस दौरान बीच-बीच में भाजपा नेताओं पर हमले की खबरें भी आती रहती हैं.

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हें कहीं भी जाने से रोकते हैं. विरोधी दल के नेताओं पर हमले करते हैं, ताकि वे डर जायें और ममता बनर्जी की सरकार की कारगुजारियों के बारे में लोगों को न बतायें. श्री घोष का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस के हमलों से डरकर पार्टी चुपचाप नहीं बैठेगी.

दिलीप घोष कहते हैं कि टीएमसी के नेता जितने हमले करेंगे, प्रदेश में पार्टी उनती ही ज्यादा मजबूत होगी. लोगों को अब ममता बनर्जी और उनकी सरकार की असलियत समझ में आ गयी है. अब लोग उनके भुलावे में नहीं आयेगी. श्री घोष के मुताबिक, इस बार विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी और लोग ममता की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे.

Also Read: Unlock 2 : पीएम माेदी से भी आगे निकलीं ममता ‘दीदी’, बंगाल में जून 2021 तक मिलेगा मुफ्त राशन

ज्ञात हो कि अगस्त, 2019 में भाजपा नेता और सांसद श्री घोष ने ऐसे ही आरोप लगाये थे. तब उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बांकुड़ा जिला के खटरा में उनकी कार पर हमला किया था. उन्होंने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता के यहां आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के बाद जब वह खटरा स्थित अपने होटल लौट रहे थे.

तब श्री घोष ने कहा था कि होटल लौटते समय तृणमूल के कथित गुंडों ने उनकी कार पर पत्थर फेंके थे. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा था कि भाजपा नेता यूं ही सरकार और तृणमूल कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं.

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >