Tokyo: Players celebrate after India’s Harmanpreet Singh, second from right, scored against Japan during a men’s field hockey match at the 2020 Summer Olympics, Friday, July 30, 2021, in Tokyo, Japan. AP/PTI(AP07_30_2021_000199B)
Copied link
Tokyo Olympics 2020 LIVE: टोक्यो ओलिंपिक में आज का दिन पदक पक्का वाला दिन साबित हुआ. भारत को पदकों की उम्मीद में सबसे पहला भरोसा बॉक्सर लवलीना ने दिलाया. इसके बाद सिंधू ने भी जोरदार मैच में लगातार दो सेट जीतकर पदक पक्का करा लिया. हॉकी में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया और जापान को 5-3 से हराया.
11:02 PM. 30 Jul 2111:02 PM. 30 Jul
जापान को 5-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत
जापान पर 5-3 की शानदार जीत दर्ज कर भारत ने हॉकी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है. एक अगस्त को भारत क्वार्टर फाइनल का मुकाबला खेलेगा.
11:02 PM. 30 Jul 2111:02 PM. 30 Jul
भारत को 4-2 की लीड
चौथे क्वार्टर में भारत ने दबाव बनाये रखा है और एक और मैदानी गोल ठोक दिया है. हरमनप्रीत और सुरेंद्र कुमार के प्रयासों से भारत ने यह गोल किया.
11:02 PM. 30 Jul 2111:02 PM. 30 Jul
चौथे क्वार्टर का मैच जारी
चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें अपनी-अपनी टीम के लिए गोल बटोरने के फिराक में है लेकिन अभी तक किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली है. लेकिन दोनों ही टीमें दबाव बनाये हुए हैं.
11:02 PM. 30 Jul 2111:02 PM. 30 Jul
थर्ड क्वार्टर के बाद भी टीम इंडिया को लीड, स्कोर 3-2
थर्ड क्वार्टर के बाद टीम इंडिया को 3-2 की लीड हासिल है. थर्ड क्वार्टर की शुरुआत में जापान ने एक बार स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया था, लेकिन फिर भारत ने एक गोल करके 3-2 की लीड ले ली.
11:02 PM. 30 Jul 2111:02 PM. 30 Jul
भारत को मिला दूसरा पेनॉल्टी कॉर्नर
भारत को दूसरा पेनॉल्टी कॉनर्र मिला लेकिन टीम इंडिया उसे गोल में बदल नहीं सकी और भारत को लॉन्गा कॉर्नर खेलना पड़ा.
11:02 PM. 30 Jul 2111:02 PM. 30 Jul
थर्ड क्वार्टर में भारत को लीड
थर्ड क्वार्टर में भी भारत ने जापान पर बढ़त बनाकर रखी हुई है. भारत को 3-2 की बढ़त हासिल है और टीम इंडिया लगातार जापान पर दबाव बनाये हुए है.
11:02 PM. 30 Jul 2111:02 PM. 30 Jul
जापानी खिलाड़ी चोटिल
खेल के दौरान जापानी खिलाड़ी चोटिल हो गये हैं जिसकी वजह से मैच रूका हुआ है. खिलाड़ी को मैदान से बाहर जाना पड़ा है और मैच फिर से शुरू हो गया है.
11:02 PM. 30 Jul 2111:02 PM. 30 Jul
भारत और जापान के बीच मुकाबला जारी
भारत और जापान के बीच हॉकी का मुकाबला जारी है. अभी मैच में भारत को 2-1 की बढ़त हासिल है. अर्जेंटीना को हराने के बाद भारत के हौसले बुलंद हैं.
8:27 PM. 30 Jul 218:27 PM. 30 Jul
सिंधु ने जीता मैच
पीवी सिंधु ने शानदार मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को हरा दिया है. सिंधु ने यामागुची को सीधे सेटों में 21-13, 22-20 से मात दी. सिंधु ने पहला सेट 21- 13 से अपने नाम करन के बाद दूसरे सेट को भी अपने किया. मैच में सिंधु का दबदबा पूरी तरह से दिखा है. सिंधु ने दूसरा सेट 22-20 से जीता
7:49 PM. 30 Jul 217:49 PM. 30 Jul
सिंधु ने जीता पहला सेट
सिंधु ने पहला सेट 21- 13 से अपने नाम कर लिया है. पहले गेम में सिंधु का दबदबा पूरी तरह से दिखा. सिंधु ने शुरुआत में जो लीड बनाई उसे मैच के अंत तक सेट में जारी रहा. सिंधु अपने हाफ स्मैश और ड्राप यामागुची को गलती करने के लिए मजबूर कर करती रही. दोनों के बीच यह मुकाबला टक्कर वका हो रहा है.
7:49 PM. 30 Jul 217:49 PM. 30 Jul
पहले सेट में सिंधु ने बनायी बढ़त
रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन पीवी सिंधु का मुकाबला आज जापान की अकाने यामागुची से मुकाबला जारी है. फिलहाल सिंधु 14-9 से आगे चल रही है.
दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में हार कर टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गयी है. दीपिका को कोरिया की एन सेन ने 6-0 से मात दे दी है. दीपिका एक भी सेट जीतने में कामयाब नहीं हो पायी.
7:49 PM. 30 Jul 217:49 PM. 30 Jul
दूसरा सेट भी कोरिया ने अपने नाम किया
दीपिका कुमारी और कोरिया की एम सेना दूसरा सेट भी जीत लिया है. दूसरे सेट में दीपिका ने 10, 7 और 7 पर निशाना लगाया. वहीं कोरिया की एन सेन ने 9,10 ,7 पर निशाना लगा यह सेट अपने नाम कर लिया है.
7:49 PM. 30 Jul 217:49 PM. 30 Jul
पहले सेट में पिछड़ी दीपिका
दीपिका कुमारी और कोरिया की एम सेना का मुकाबला जारी है. पहले सेट में दीपिका ने 7, 10 और 10 पर निशाना लगाया. वहीं कोरिया की एन सेन ने 10,10 ,10 पर निशाना लगा यह सेट अपने नाम कर लिया है.
7:49 PM. 30 Jul 217:49 PM. 30 Jul
थोड़ी देर में एक्शन में होंगी दीपिका
भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का 11.30 बजे क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू होगा. क्वार्टर फाइनल में दीपिका की टक्कर कोरिया की एन सेन से होगी.
7:49 PM. 30 Jul 217:49 PM. 30 Jul
हॉकी में भारत ने हासिल किया जीत
भारत ने आयरलैंड को 1-0 से मात देकर टोक्यो ओलंपिक में अपनी पहली जीत हासिल की है. आखिरी समय तक टीम इंडिया कोशिश करती रही और 57वें मिनट में रानी रामपाल और नवनीत कौर ने मिलकर गोल किया.
7:49 PM. 30 Jul 217:49 PM. 30 Jul
दुती चंद सेमीफाइनल में नहीं बना पायी जगह
भारत के लिए ट्रैक एंड फिल्ड से बुरी खबर आयी है. देश की स्टार धावक दुती चंद सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही. दुती चंद 100 मीटर के अपने हीट्स राउंड में 11.54 सेकंड का समय निकाला और वह छठे स्थान रहीं.
3:01 PM. 30 Jul 213:01 PM. 30 Jul
बॉक्सर लवलिना का जोरदार पंच
भारत की स्टार बॉक्सर लवलिना ने चीनी ताइपे की वर्ल्ड नंबर थ्री चेन निन चेन मात दे दी है. भारतीय मुक्केबाज ने क्वाटरफाइनल मुकाबला 4-1 से अपने नाम किया है. वह सेमिफाइनल में पहुंच चुकी है. इसी के साथ भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है.
3:01 PM. 30 Jul 213:01 PM. 30 Jul
फाइनल में नहीं पहुंच पाई मनु भाकर
मनु भाकर का 25 मीटर एयर पिस्टल का महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह नहीं बना पायी है. तीसरी सीरीज में मनु भाकर ने 8 का स्कोर हासिल किया जबकि वहां उन्हें 9 या 10 की जरूरत थी.
12:58 PM. 30 Jul 2112:58 PM. 30 Jul
क्वार्टरफाइनल में तीरंदाज दीपिका कुमारी
दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पूर्व विश्व चैम्पियन रूसी ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को रोमांचक शूट आफ में हराकर तोक्यो ओलंपिक महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. पांच सेटों के बाद स्कोर 5 से बराबरी पर था . दीपिका ने दबाव का बखूबी सामना करते हुए शूटआफ में परफेक्ट 10 स्कोर किया. ओलंपिक तीरंदाजी स्पर्धा के अंतिम आठ में पहुंचने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बन गई
12:58 PM. 30 Jul 2112:58 PM. 30 Jul
रिकॉर्ड के बावजूद चूके एथलीट अविनाश साबले
स्टीपलचेज रेस में अविनाश साबले सातवें स्थान पर रहे. भारत के अविनाश साबले ने तोक्यो ओलंपिक की 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर करते हुए अपनी हीट रेस में सातवां स्थान हासिल किया. साबले ने दूसरी हीट में 8 : 18 . 12 समय निकाला और मार्च में फेडरेशन कप में बनाया 8 : 20 . 20 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा.
Tokyo Olympics: सिंधु और दीपिका संभालेंगी कमान, आज भारत के इन मुकाबलों पर रहेगी सबकी नजरें
12:50 PM. 30 Jul 2112:50 PM. 30 Jul
आज सिंधु का मुकाबला
रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन पीवी सिंधु का मुकाबला आज जापान की अकाने यामागुची से होगा. गुरुवार को सिंधु ने ओलिंपिक की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के एकतरफा प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेम में हराकर अंतिम आठ में जगह बनायी. छठी वरीय सिंधु ने मुसाहिनो फॉरेस्ट स्पोर्ट्स प्लाजा में 41 मिनट चले मुकाबले में मिया को 21-15, 21-13 से हराया.
12:50 PM. 30 Jul 2112:50 PM. 30 Jul
साजन प्रकाश सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम
तैराक साजन प्रकाश गुरुवार को यहां पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाइ स्पर्धा में अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन यह सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं था, जिससे तोक्यो ओलिंपिक की तैराकी प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी.
12:50 PM. 30 Jul 2112:50 PM. 30 Jul
दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट को हरा अतनु प्री-क्वार्टर में
भारत के स्टार तीरंदाज अतनु दास गुरुवार को यहां दूसरे दौर के बेहद रोमांचक मुकाबले में दो बार के ओलिंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया के ओह जिन हयेक को शूट ऑफ में हराकर तोक्यो ओलिंपिक की पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा के तीसरे दौर में जगह बनाने के सफल रहे. गुरुवार को रैंकिंग दौर में 35वें स्थान पर खिसकने के बाद मिश्रित टीम में अपनी जगह प्रवीण जाधव को गंवाने वाले दास ने पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 6-5 से जीत दर्ज की.
मुख्य बातें
Tokyo Olympics 2020 LIVE: टोक्यो ओलिंपिक में आज का दिन पदक पक्का वाला दिन साबित हुआ. भारत को पदकों की उम्मीद में सबसे पहला भरोसा बॉक्सर लवलीना ने दिलाया. इसके बाद सिंधू ने भी जोरदार मैच में लगातार दो सेट जीतकर पदक पक्का करा लिया. हॉकी में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया और जापान को 5-3 से हराया.